न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'टाइगर जिन्दा है' : सलमान-कैटरीना के संदेश से क्या सुधरेंगे भारत-पाक रिश्ते

एक्शन से लबरेज इस ट्रेलर में सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ भारत-पाक को शांति का संदेश देते नजर आते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 07 Nov 2017 11:32:23

'टाइगर जिन्दा है' : सलमान-कैटरीना के संदेश से क्या सुधरेंगे भारत-पाक रिश्ते

सलमान खान अभिनीत, बहुप्रतीक्षित और चर्चित फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का पहला ट्रेलर मंगलवार को जारी कर दिया गया। ट्रेलर ने फिल्म के प्रति उम्मीदें काफी बढ़ा दी हैं। एक्शन से लबरेज इस ट्रेलर में सलमान खान कैटरीना कैफ के साथ भारत-पाक को शांति का संदेश देते नजर आते हैं। फिल्म के एक दृश्य में कैटरीना कहती हैं, "हमारा ये मिशन अब सिर्फ उन नर्सो को बचाने के लिए नहीं है, पूरी दुनिया को बताने के लिए है कि वी स्टैंड फॉर पीस (हम शांति के लिए खड़े हैं)।" शांति के संदेश का संवाद कैटरीना कैफ से बुलवाया गया है, जिन्होंने फिल्म में पाकिस्तानी जासूस का किरदार निभाया है। सुनने में यह संवाद अच्छा लगता है लेकिन क्या वहाँ की सरकार फिल्म प्रदर्शन के बाद अपने रवैय्ये में कोई परिवर्तन लाएगी। हाल ही में पाकिस्तान के एक नामचीन नेता ने कहा है कि भारत के साथ युद्ध से नहीं आपसी बातचीत के जरिये ही समस्याओं का समाधान निकाला जाएगा।

ट्रेलर की बात करें तो शुरूआत से ही पता चल जाता है कि भारतीय खुफिया एजेंसी 'रॉ' की इज्जत दांव पर लग चुकी है जिसे सिर्फ एक ही शख्स बचा सकता है और वह है 'टाइगर', जो गुमनामी की जिन्दगी जी रहा है। ट्रेलर से यह स्पष्ट नहीं होता है कि किस तरह से 'टाइगर' की रॉ में वापसी होती है। एक्शन के साथ सलमान खान की एंट्री होती है और दर्शक तालियों की गडग़ड़ाहट के साथ उनका स्वागत करता है।

टाइगर जिंदा है का पूरा ट्रेलर सिर्फ और सिर्फ सलमान खान के एक्शन दृश्यों से भरा पड़ा है जिसमें उनका साथ देती नजर आती हैं कैटरीना कैफ। एक्शन दमदार और तेज गति लिए है। जिस तेजी से ट्रेलर को फिल्माया गया है उससे इस बात का भी अहसास होता है कि निर्देशक अली अब्बास जफर ने अपनी इस फिल्म की गति को काफी तेज रखा है।

ट्रेलर में तीन संवाद भी शामिल किए गए हैं जिन्हें सुनकर दर्शक तालियां जरूर बजाना चाहेंगे। इनमें से दो संवाद सलमान खान ने बोले हैं -

1. शिकार तो सब करते हैं लेकिन टाइगर से बेहतर शिकार कोई नहीं करता।
2. उस्मान अगर तुझमें दम है तो तू मुझे रोक कर दिखा और एक संवाद रॉ प्रमुख की भूमिका निभा रहे गिरीश कर्नाड ने बोला है - देश की इज्जत की बात है। टाइगर है तो हम हैं। गिरीश कर्नाड द्वारा बोला गया यह संवाद पूरी फिल्म का दारोमदार सलमान खान के कंधों पर होना बताता है।

पूरा ट्रेलर सलमान खान को केन्द्र में रखकर बनाया गया है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती