न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘इंडियन-2’ के लिए बढ़ी निर्देशक की मुश्किलें, खलनायक बनने से इस सितारे ने किया इंकार

इस फिल्म को शंकर अभिनेता कमल हासन के साथ काफी पहले शुरू करना चाहते थे लेकिन कमल हासन की व्यस्तताओं के चलते अब जाकर यह प्रोजेक्ट शुरू हो पाया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 18 Jan 2019 4:43:52

‘इंडियन-2’ के लिए बढ़ी निर्देशक की मुश्किलें, खलनायक बनने से इस सितारे ने किया इंकार

पिछले कुछ दिनों से बॉलीवुड और टॉलीवुड में इस बात को लेकर चर्चा हो रही थी कि 23 साल बाद दक्षिण के सुपर निर्देशक शंकर, जिन्होंने गत वर्ष भारतीय सिनेमा के सबसे महंगी और सबसे कामयाब फिल्म 2.0 दी है, वे अपनी 1996 में प्रदर्शित फिल्म ‘इंडियन’ का दूसरा भाग शुरू करने जा रहे हैं। शंकर अपनी फिल्म ‘इंडियन-2’ को लेकर पिछले दो साल से गाहे-बगाहे चर्चाओं में रहे हैं। इस फिल्म को शंकर अभिनेता कमल हासन के साथ काफी पहले शुरू करना चाहते थे लेकिन कमल हासन की व्यस्तताओं के चलते अब जाकर यह प्रोजेक्ट शुरू हो पाया है। ‘इंडियन-2’ की शूटिंग आज से शुरू हो गई है।

फिल्म ने जहाँ आज से शुरूआत की है वहीं उसकी परेशानियों का सिलसिला शुरू हो गया है। कहा जा रहा था कि निर्देशक शंकर अपनी इस महत्त्वाकांक्षी योजना के लिए बॉलीवुड सितारे अक्षय कुमार को कमल हासन के अपोजिट खलनायक के तौर पर चुना था। अक्षय कुमार को शंकर ने रजनीकांत के सामने 2.0 में बतौर खलनायक पेश किया था। जब से अक्षय कुमार का नाम इंडियन-2 से जुड़ा तभी से कहा जा रहा था कि यह फिल्म उत्तर भारत में जबरदस्त सफलता प्राप्त करेगी। लेकिन जब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं, उनसे निर्देशक शंकर की परेशानियाँ बढ़ गई हैं।

indian 2,villian,kamal hasaan,Akshay Kumar,entertainment news

बताया जा रहा है कि अक्षय कुमार ने शंकर के साथ ‘इंडियन 2’ में काम करने से इंकार कर दिया है। एक एंटरटेनमेंट साइट के अनुसार, शंकर और अक्षय कुमार ‘2.0’ के समय से ही ‘इंडियन 2’ को लेकर चर्चा में थे और दोनों दोबारा हाथ मिलाना भी चाहते थे लेकिन अक्षय कुमार इस वर्ष में एक साथ 4 फिल्मों में व्यस्त हैं जिसके चलते उनके पास किसी और फिल्म के लिए समय नहीं है। इसी कारण उन्होंने ‘इंडियन 2’ से हाथ पीछे खींच लिए हैं। अक्षय कुमार नहीं चाहते थे कि उनकी वजह से ‘इंडियन 2’ की शूटिंग में किसी प्रकार की परेशानी आए, इसीलिए उन्होंने शंकर से फिल्म का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है।

वर्ष 2019 में अक्षय कुमार की चार फिल्मों—केसरी, गुड न्यूज, मिशन मंगल, हाउसफुल-4—का प्रदर्शन होने जा रहा है, जिसके चलते उनके पास वक्त की कमी है। इन 4 फिल्मों के अतिरिक्त हाल ही में उन्होंने बिना किसी घोषणा के रोहित शेट्टी की ‘वीर सूर्यवंशी’ में भी काम करने की स्वीकृति दी है, जिसकी पहली झलक ‘सिम्बा’ में मिल चुकी है। कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग अक्षय कुमार अप्रैल माह में शुरू करेंगे, जिसे तीन महीने के लंबे एक ही शूटिंग शेड्यूल में पूरा किया जाएगा। इस फिल्म के इस वर्ष क्रिसमस के मौके पर प्रदर्शित होने की उम्मीद की जा रही है। हालांकि क्रिसमस पर पहले से ही रणबीर कपूर और सलमान खान की फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम