न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘ठाकरे’ और ‘उरी’ के चलते हुए ‘मणिकर्णिका’ को नुकसान, कमाई में आई गिरावट

गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई कंगना रनौत अभिनीत और कृष निर्देशित ‘मणिकर्णिका’ को बॉक्स ऑफिस पर वो कारोबार नहीं मिला जिसकी उम्मीद फिल्म निर्माताओं को थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 28 Jan 2019 5:31:56

‘ठाकरे’ और ‘उरी’ के चलते हुए ‘मणिकर्णिका’ को नुकसान, कमाई में आई गिरावट

गत शुक्रवार को प्रदर्शित हुई कंगना रनौत अभिनीत और कृष निर्देशित ‘मणिकर्णिका’ को बॉक्स ऑफिस पर वो कारोबार नहीं मिला जिसकी उम्मीद फिल्म निर्माताओं को थी। इस फिल्म ने पहले तीन दिन में 42.55 करोड़ का कारोबार किया है लेकिन निर्माताओं को यह उम्मीद थी कि उनकी फिल्म पहले तीन दिन में लगभग 55-60 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। ‘मणिकर्णिका’ को बॉक्स ऑफिस पर दो सप्ताह पहले प्रदर्शित हुई ‘उरी’ ने सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया है। इस फिल्म ने तीसरे वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर लगभग 24 करोड़ का कारोबार किया है। वहीं दूसरी ओर ‘मणिकर्णिका’ के साथ प्रदर्शित हुई शिव सेना प्रमुख बाला साहेब ठाकरे की बायोपिक ‘ठाकरे’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कहीं बढक़र कारोबार किया है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 3 दिन में 24 करोड़ जुटाये हैं। विशेष कर महाराष्ट्र और मुम्बई में ‘ठाकरे’ ने ‘मणिकर्णिका’ को तगड़ी टक्कर दी है।

कृष और कंगना रनौत के निर्देशन में बनी फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। लेकिन फिल्म के 3रे दिन के कारोबार में 25 प्रतिशत की गिरावट आई है जो इसके लिए अच्छे संकेत नहीं माने जा रहे हैं। उम्मीद थी कि पहले दो दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करने वाली ‘मणिकर्णिका’ रविवार को दो दिन से बेहतर कारोबार करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रविवार को सिर्फ 15.70 करोड़ का कारोबार किया, जो शनिवार के मुकाबला 3 करोड़ कम है। यह कलेक्शन फिल्म के हिंदी, तमिल और तेलुगू वर्जन के हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने तीन दिन की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं।
उन्होंने बताया, ‘मणिकर्णिका का वीकेंड शानदार रहा। पहले दिन धीमी शुरूआत के बावजूद फिल्म ने 40 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। यह कंगना की सबसे बड़ी ओपनर है। फिल्म ने दिल्ली, एनसीआर, यूपी, पंजाब, राजस्थान में अच्छा कारोबार किया है। भारतीय बाजार में शुक्रवार को 8.75 करोड़, शनिवार को 18.10 करोड़ और रविवार को 15.70 करोड़ का कारोबार।’

thackery,uri,manikarnika,low box office collection,entertainment news

तरण आदर्श ने अपने दूसरे ट्वीट में बताया है कि फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। ‘मणिकर्णिका’ ने ओवरसीज मार्केट में 25 व 26 जनवरी को मिला 7.61 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।
कहा जा रहा है कि मंगलवार तक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर लेगी। इस फिल्म का बजट 110 करोड़ बताया जा रहा है। फिल्म के कारोबार में रविवार को गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में सोमवार को वर्किंग डे होने के बाद इसके कारोबार में भारी गिरावट आएगी। ऐसे में इस फिल्म का अपनी लागत को निकालना मुश्किल हो जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम