न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

गोविंदा से जुडी कुछ सुनी-अनसुनी दिलचस्प बातें

फिल्म जगत में एक दौर ऐसा आया था जब हर जगह गोविंदा का ही नाम था। गोविंदा के प्रति चाहत को देखते हुए आज हम लेकर आये हैं गोविंदा से जुडी कुछ बातें। तो आइये जानते हैं।

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Sat, 30 Dec 2017 6:05:11

गोविंदा से जुडी कुछ सुनी-अनसुनी दिलचस्प बातें

बॉलीवुड के चीची अर्थात गोविंदा को कौन नहीं जानता। फ़िल्मी दुनिया के राजा बाबू की जिंदगी में कई उतार-चढ़ाव आये, लेकिन ये हमेशा आगे बढ़ते रहे। दर्शक इनकी डांसिंग, कॉमेडी और डायलाग डिलीवरी के दीवाने थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि बॉलीवुड में डांस का ट्रेंड गोविंदा से ही शुरू हुआ हैं। फिल्म जगत में एक दौर ऐसा आया था जब हर जगह गोविंदा का ही नाम था। गोविंदा के प्रति चाहत को देखते हुए आज हम लेकर आये हैं गोविंदा से जुडी कुछ बातें। तो आइये जानते हैं।

* गोविंदा अपने 6 भाई बहनों में सबसे छोटे थे और उन्हें प्यार से 'ची ची' बुलाया जाता है, इसका पंजाबी में मतलब 'छोटी ऊंगली' होता है। गोविंदा का पूरा नाम 'गोविंद अरुण आहूजा' है। गोविंदा ने वसई के अण्णासाहेब वर्तक कॉलेज से पढ़ाई की लेकिन उनके पिता ने फिल्मों का करियर सुझाया।

facts about govinda,govinda,entertainment,bollywood,gossips

* गोविंदा को 1996 में आई फिल्म 'साजन चले ससुराल' के लिए 'फिल्मफेयर स्पेशल' अवॉर्ड मिला। इसके अलावा वह 12 बार फिल्मफेयर के लिए नॉमिनेट भी हुए।

* गोविंदा ने 36 घंटे में 14 फिल्में साइन करने का रिकॉर्ड भी बनाया है।

* साल 1985 के जून के महीने में गोविंदा ने फिल्म 'लव 86' की शूटिंग शुरू की और जुलाई के मध्य तक उन्होंने 40 फिल्में साइन की थी जो अपने आप में रिकॉर्ड था।

* कॉमर्स ग्रेजुएट होने के बाद भी गोविंदा का फिल्मों की ओर लगाव था, फिल्म डिस्को डांसर से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद फिल्म हत्या में उन्हें लीड रोल मिला।

* गोविंदा के अंदर डांसिंग का जज्बा अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती से आया, गोविंदा अपने डांसिंग के रिकॉर्डिंग कैसेट्स फिल्ममेकर्स को बेचते थे। घर से पैसा नहीं लेना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने कई जगह नौकरी की। होटल ताज में भी गोविंदा ने एक बार अप्लाई किया, लेकिन अंग्रजी कमजोर होने के कारण उन्हें वहां नौकरी नहीं मिली थी।

* कुछ साल पहले ही गोविंदा ने पश्चिमी दिल्ली के रजौरी गार्डन इलाके में अपना एक रेस्टोरेंट खोला है। जहां किसी भी वर्कर से इंग्लिश बोलने के नाम पर भेदभाव नहीं होता है। गोविंदा ने अपने इस रेस्टोरेंट का नाम अपनी सुपरहिट फिल्म ‘हीरो नंबर 1’ के नाम पर रखा है।

* साल 2004 में गोविंदा ने पॉलिटिक्स में भी अपना हाथ आजमाया और कांग्रेस पार्टी की तरफ से चुनाव लड़कर सांसद भी बने। लेकिन 2006 में एक बार फिर से फिल्मी करियर में कमबैक किया और अक्षय कुमार के साथ 'भागम भाग' फिल्म में अहम किरदार निभाया।

* एक वक्त पर गोविंदा को 'गदर : एक प्रेम कथा', 'ताल' और 'देवदास' जैसी सफल फिल्मों के ऑफर भी आाए थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर