न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट से जुडी कुछ अनजानी बातें जिन्हें शायद आप नहीं जानतें होंगे

दुनिया के किसी भी खेल से ज्यादा क्रिकेट को पसंद करने वाले लोग सबसे ज्यादा है, क्रिकेट में ऐसी बहुत सी घटनाएं हैं जो आपको चौंका देगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Dec 2017 12:20:51

क्रिकेट से जुडी कुछ अनजानी बातें जिन्हें शायद आप नहीं जानतें होंगे

दुनिया के किसी भी खेल से ज्यादा क्रिकेट को पसंद करने वाले लोग सबसे ज्यादा है। भारत में तो हर बच्चे के हाथ में बल्ला होता है और दिल में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर। देखा जाए तो क्रिकेट का इतिहास इतना पुराना है कि क्रिकेट के बारे में सब कुछ जान पाना लगभग नामुमकिन है। ऐसे में क्रिकेट के मैदान पर और मैदान से बाहर, कुछ जानबूझ कर तो कुछ अनजानें में बहुत सी ऐसी घटनाएं हुईं है जिनके बारे में आप शायद जानते ही नहीं होंगे। क्रिकेट में ऐसी बहुत सी घटनाएं हैं जो आपको चौंका देगी। तो आइए ऐसी ही कुछ चौंकाने वाली घटनाओं पर नजर डालें।

* सचिन का बल्ला :

बहुत कम लोगों को ही पता होगा कि शाहिद आफरीदी ने जिस बल्ले से वनडे में 37 गेंदों पर शतक बनाया था वो बल्ला उनका नहीं था, वो बल्ला सचिन तेंदुलकर का था।

* मैच के पहले गेंद पर छक्का :

1877 में खेले गए पहले टेस्ट से आज तक टेस्ट मैच की पहली गेंद पर सिर्फ एक ही बल्लेबाज छक्का लगा सका है। जी हां सिर्फ एक बल्लेबाज और वो हैं वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज क्रिस गेल। अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिये मशहूर क्रिस गेल ने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ मैच की पहली गेंद पर छक्का लगाया था।

amazing records in cricket,cricket,cricket news

* 10 दिन का टेस्ट मैच :

1939 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया पांचवा टेस्ट मैच 10 दिनों तक चला था। सबसे रोचक बात ये रही कि 10 दिनों तक चले इस टेस्ट मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका था। अंतिम पारी में इंग्लैंड को जीत के लिए 696 रन का लक्ष्य मिला था इंग्लैंड टीम नौवे दिन 5 विकेट खोकर 654 रन के स्कोर पर थी, इंग्लैंड टीम को इंग्लैंड वापसी के लिए अपनी शीप पकड़नी पड़ी जिसके कारण मैच बेनतीजा रहा।

* जन्म और रन के अंक एक समान :

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक स्टीवर्ट के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड है उनका जन्म 8-4-63 को हुआ था और उन्होने इंग्लैंड के लिए खेलते हुए टेस्ट मैचों में कुल 8463 रन बनाए हैं।

* विश्व कप जीतने का रिकॉर्ड :

भारत एकलौती ऐसी टीम है जिसने 60 ओवर, 50 ओवर और टी-20 विश्व कप जीता है। 1983 विश्व कप में मैच 60 ओवर के थे, जबकि 2011 विश्व कप में मुकाबले 50 ओवर के थे, 2007 में भारत ने पहला टी-20 विश्व कप जीत कर ये अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

* मैच के पहले ओवर में हैट्रिक :

इरफान पठान टेस्ट मैच के पहले ओवर में हैट्रिक जमाने वाले पहले गेंदबाज हैं। पठान ने 2006 कराची टेस्ट मैच में मैच के पहले ओवर की चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर सलमान बट्ट, युनुस खान और मोहम्मद युसुफ को आउट कर ये कारनामा दिखाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चक्रवात मुरासु को लेकर IMD का रेड अलर्ट, आंध्र प्रदेश के तट से टकराने की आशंका, 120 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
चुनाव के नतीजों से बेपरवाह ट्रंप! कांग्रेस की मंजूरी के बिना फैसले लेने की तैयारी, बढ़ सकती है मुश्किल
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
कुशीनगर सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने गंवाई जान, दो गंभीर
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
डाक विभाग में 10वीं पास के लिए ड्राइवर के 24 पदों पर भर्ती, 63,200 रुपये तक मिलेगा वेतन
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल