न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन 5 बल्लेबाजों ने लगातार 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के, इनमें 2 भारतीय भी शामिल

क्रिकेट वैसे भी रोमांच का खेल हैं और अगर इसमें छक्के और चौके की बारिश हो रही हो तो देखने का मजा ही कुछ और हैं...

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 27 Dec 2017 5:00:11

इन 5 बल्लेबाजों ने लगातार 6 गेंदों पर जड़े 6 छक्के, इनमें 2 भारतीय भी शामिल

क्रिकेट वैसे भी रोमांच का खेल हैं और अगर इसमें छक्के और चौके की बारिश हो रही हो तो देखने का मजा ही कुछ और हैं और अगर ओवर की हर बॉल पर पर छक्के लगे तो उन छक्कों का मजा जबरदस्त हो जाता हैं। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में ऐसे कई मौके आये है जब यह कारनामा हुआ हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होनें ये कारनामा करके दिखाया, आपको यह जानकर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि इसमें 2 भारतीय भी शामिल हैं। तो आइये जानते हैं इन बल्लेबाजों के बारे में

six sixes,six ball record,cricket record,sir garfield sobers,ravi shastri,harshal gibbs,yuvraj singh,alex hales

* सर गारफील्ड सोबर्स :

क्रिकेट के महान ऑल-राउंडर सर गैरी सोबर्स ने 31 अगस्त, 1968 को यह एतिहासिक काम किया था। सोबर्स प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 6 छक्के मार कर ऐसा करने वाले पहले क्रिकेटर बने थे। नॉटिंघमशायर के कप्तान के रूप में खेलते हुये उन्होंने ग्लेमॉर्गन के मैल्कम नैश के खिलाफ ऐसा किया।

six sixes,six ball record,cricket record,sir garfield sobers,ravi shastri,harshal gibbs,yuvraj singh,alex hales

* रवि शास्त्री :

सर गैरी सोबर्स के बराबर पहुँचने में किसी को 16 साल लगे और यह भारतीय बल्लेबाज रवि शास्त्री थे, जिन्होंने 1984 में रणजी ट्रॉफी में बॉम्बे और बरोड़ा के मैच में बाएँ हाथ के स्पिनर तिलक राज के ओवर में यह कारनामा किया। उन्होंने इसी मैच में प्रथम श्रेणी क्रिकेट का सबसे तेज दोहरा शतक भी लगाया। इसी के साथ शास्त्री 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने वाले विश्व के दूसरे बल्लेबाज बन गए।

six sixes,six ball record,cricket record,sir garfield sobers,ravi shastri,harshal gibbs,yuvraj singh,alex hales

* हर्शल गिब्स :

दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज हर्शल गिब्स एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में एक ओवर में 6 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज हैं। उन्होंने यह कारनामा 2007 के वर्ल्ड कप में सेंट किट्स के मैदान पर नीदरलैंडस के डेन वेन बंज के ओवर में किया था। इसी के साथ गिब्स ऐसा करने वाले तीसरे और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के पहले बल्लेबाज बन गए। इस पारी से हर्शल गिब्स ने चेरिटी के लिए 1 मिलियन यूएस डॉलर जोड़े, जो कि एक प्रतियोगिता के तहत स्पॉन्सर - जॉनी वॉकर दे रहा था।

six sixes,six ball record,cricket record,sir garfield sobers,ravi shastri,harshal gibbs,yuvraj singh,alex hales

* युवराज :

भारत के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह भी यह कारनामा कर चुके हैं। उन्होंने पहले टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़े और इस तरह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में लगातार 6 छक्के लगाने वाले वह दूसरे बल्लेबाज बने। इतना ही नहीं वे ऐसे पहले बल्लेबाज भी बने जिन्होंने जिन्होने एक तेज गेंदबाज की गेंदों पर लगातार 6 छक्के लगाए।

six sixes,six ball record,cricket record,sir garfield sobers,ravi shastri,harshal gibbs,yuvraj singh,alex hales

* एलेक्स हेल्स :

इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स ने नाटिंघमशायर के लिए खेलते हुए वारविकशायर के खिलाफ ये रिकॉर्ड अपने नाम किया, लेकिन हेल्स ने ये कारनामा एक ओवर की बजाय दो ओवरों में किया। हेल्स ने पारी के 11वें ओवर की चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर तीन लगातार छक्के लगाए। इसके बाद अगले ओवर की दूसरी गेंद पर जब उन्हे स्ट्राइक मिली तो उन्होने तीन लगातार छक्के और लगाए। इस तरह उन्होने दो ओवरों में लगातार 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का कारनामा दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन

नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं

मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज

पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला

दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग

पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा

सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात

पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की

निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार

Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस

Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद

मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात

बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा

Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर