न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सिम्बा’ 4थे सप्ताह में, कमाई की उम्मीद 4 से 5 करोड़, ‘गुल्ली बॉय’ को मिलेगा फायदा

बॉक्स ऑफिस पर पिछले तीन सप्ताह से लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके ब्लॉकबस्टर हो चुकी ‘सिम्बा’ चौथे सप्ताह में प्रवेश कर गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 19 Jan 2019 2:10:59

‘सिम्बा’ 4थे सप्ताह में, कमाई की उम्मीद 4 से 5 करोड़, ‘गुल्ली बॉय’ को मिलेगा फायदा

बॉक्स ऑफिस पर पिछले तीन सप्ताह से लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई करके ब्लॉकबस्टर हो चुकी ‘सिम्बा’ चौथे सप्ताह में प्रवेश कर गई है। अपने तीन सप्ताह के सफर में अब तक बॉक्स ऑफिस पर 232 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो चुकी इस फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह इस सप्ताह भी बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 4 से 5 करोड़ का कारोबार करने में सफल होगी।
सिम्बा रोहित शेट्टी की अब तक की हाइएस्ट ग्रॉसर फिल्म बन गई है। रोहित शेट्टी की ही फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ को पीछे छोड़ते हुए ‘सिम्बा’ ने नया रिकॉर्ड बनाया। शाहरुख खान की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने साल 2013 में 227.13 करोड़ रुपए का लाइफटाइम बिजनेस किया था, जिसे ‘सिम्बा’ ने तोड़ डाला। रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ ने दो हफ्ते पूरे होने से पहले मात्र 12 दिन में 200 करोड़ रुपए कमा लिए थे। रोहित शेट्टी की ‘सिम्बा’ के अलावा ‘गोलमाल अगेन’ और ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ ने भी 200 करोड़ का आंकड़ा छूने में इतना ही समय लिया था।

रणवीर सिंह और सारा अली खान की फिल्म ‘सिम्बा’ के लिए ट्रेड एनलिस्ट तरण आदर्श ने बताया कि तीसरे हफ्ते में शुक्रवार को 2.60 करोड़, शनिवार को 4.51 करोड़, रविवार को 5.30 करोड़, सोमवार को 2.87 करोड, मंगलवार को 2.29 करोड़, बुधवार को 1.31 करोड़ और गुरुवार को 1.18 करोड़ रुपए कमाए। इस आंकड़े को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘सिम्बा’ 4थे सप्ताह में 4 से 5 करोड़ कमा सकती है।

simmba,fourth week,gully boy,entertainment news

रणवीर सिंह की ‘सिम्बा’ के बाद अगली फिल्म ‘गुल्ली बॉय’ का प्रदर्शन आगामी महीने होने जा रहा है। इस फिल्म को सिम्बा की सफलता का फायदा मिलेगा और यह फिल्म बड़ी ओपनिंग लेने में कामयाब हो सकती है। वैसे भी ट्रेलर जारी होने के बाद गुल्ली बॉय को लेकर दर्शकों का माहौल बनने लगा है। ऐसे में रणवीर सिंह का खुमार उन्हें सिनेमाघरों में खींच सकता है। अनाधिकृत तौर पर बॉक्स ऑफिस पर नजर रखने वाले ट्रेड विश्लेषकों का कहना है कि ‘गुल्ली बॉय’ प्रदर्शन के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 से 15 करोड़ के मध्य का कारोबार करने में सफल हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम