न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमला : जवानों की शहादत पर सपना चौधरी की आंखें हुई नम, ल‍िखी ये बात

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने सोशल मीडिया पर जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्प‍ित की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Feb 2019 2:13:51

पुलवामा हमला : जवानों की शहादत पर सपना चौधरी की आंखें हुई नम, ल‍िखी ये बात

जम्मू एवं कश्मीर (Jammu-Kashmir) के पुलवामा (Pulwama Attack) के अवन्तीपुरा के गोरीपुरा इलाके में उस वक्त गुरुवार को हमला हुआ, जब सीआरपीएफ (CRPF) का काफिला गुजर रहा था। इस हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) ने हमले की जिम्मेदारी ली और इसे आत्मघाती बताया। पूरा देश जवानों की शहादत पर नमन कर रहा है। जवानों की शहादत पर बॉलीवुड और भोजपुरी स‍ितारों ने श्रद्धांजलि दी है और अब जानी मानी हर‍ियाणवी डांसर और सिंगर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) की आंखें भी इस घटना पर नम हो गई हैं। सपना चौधरी (Sapna Choudhary) ने सोशल मीडिया पर जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्प‍ित की है।

'यंग होती तो मिलि‍ट्री में चली जाती'

वही मशहूर स‍िंगर आशा भोंसले ने भी जवानों को श्रद्धांजलि दी है। आशा भोंसले (Asha Bhosle) ने इस घटना पर कहा है कि यह घटना बेहद निंदनीय है। हमारी सेना के जवानों की वजह से ही हम सुरक्षित हैं। उन्‍होंने कहा कि मैं स्वयं कुछ नहीं कर सकती हूं। लेकिन यदि मैं जवान होती तो मिलट्री में चली जाती। उन्‍होंने इस दुख की घड़ी में जवानों के परिवार के साथ खड़े होने की अपील की है।

ऋषि कपूर ने हमले को बताया कायरतापूर्ण

पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Attack) पर अमेरिका में इलाज करा रहे बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ऋषि कपूर ने ट्विटर पर पुलवामा हमले की निंदा की है और इसे कायरतापूर्ण बताया है। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अधिकतर मसलों पर अपनी राय बहुत ही बेबाकी के साथ रखते हैं। ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के ट्वीट में पुलवामा आंतकी हमले का दर्द साफ झलकता है। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) ने Twitter पर लिखा हैः 'शर्मनाक खौफनाक निंदनीय। पूरी तरह से कायरतापूर्ण हरकत। इस खौफनाक अपराध को अंजाम देने वाले लोग कश्मीर की आवाम के दोस्त नहीं हो सकते। हम शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।' इस तरह उन्होंने अपने गुस्से को जाहिर किया है और इस हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के साथ खड़े होने की बात भी कही है।

sapna choudhary,haryanvi bhojpuri dancer sapna choudhary,pay tribute,crpf jawans martyred in pulwama attack,pulwama atanki hamla,jammu kashmir attack,pakistan,terrorism

दुश्मनों के खिलाफ जवाबी कार्यवाही करनी चाहिए

'मणिकर्णिका' एक्ट्रेस कंगना ने आतंकी हमले पर न सिर्फ दुख जताया बल्कि उनमें आक्रोश भी दिखा। ऐसे मौके पर उन्होंने भारतीय सैनिकों का सपोर्ट करते हुए देश के साथ खड़ी दिखाई दी। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) का कहना है कि हमें दुश्मनों के खिलाफ जवाबी कार्यवाही करनी चाहिए, ताकि उन्हें मालूम पड़े कि हम चुप है तो इसका मतलब यह नहीं कि हम कायर हैं। कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने न्यूज वेबसाइट पिंकविला से बात करते हुए कहा, ' पाकिस्तान ने न सिर्फ हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा पर हमला किया बल्कि उन्होंने हमारी गरिमा को अपमानित करके खुली धमकी दे दी है। हमें निर्णायक कार्रवाई करने की जरूरत है, वरना हमारी चुप्पी को कायरता समझी जाएगी। आज भारत का खून बह रहा है, हमारे बेटों को जैसे खंजर से मारा जा रहा है, जो कोई भी इस समय अहिंसा और शांति के बारे में बात करता है तो उसे काला रंग दिखाया जाना चाहिए।' कंगना रनौत 'मणिकर्णिका' फिल्म की सफलता को सेलिब्रेट करने वाली थीं, लेकिन इस घटना के बाद उन्होंने यह प्रोग्राम कैंसिल कर दिया।

सलमान खान (Salman Khan) ने लिखा, ''मेरी संवेदना हमारे प्यारे देश के जवानों और उनके परिवारों के साथ है, जिन्होंने हमारे परिवारों की रक्षा के लिए शहीदों के तौर पर अपना जीवन बलिदान कर दिया।।आप भारत के लिए खड़े हैं''।

जबकि शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने कहा, 'हमारे बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना। हमारे लिए जीवन बलिदान कर देने वाले जवानों की आत्मा को शांति मिले।'

वहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) ने भी अपने बयान में कहा, 'पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर कायरतापूर्ण आतंकी हमले से निराश...हमारे बहादुर जवानों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। दुखी. गुस्सा.'

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम