15 हफ्ते से चल रहे टेलीविजन के सबसे विवादित शो बिग बॉस के सीजन 12 को विजेता मिल गया है। ग्रैंड फिनाले 30 दिसंबर को हुआ। श्रीसंत (Sreesanth) और दीपिका कक्कड़ (Deepika Kakar) के बीच फाइनल मुकाबला था, लेकिन दीपिका कक्कड़ ने श्रीसंत को शिकस्त दे दी है और 'बिग बॉस 12' की ट्राफी अपने नाम कर ली। वहीं दीपक ठाकुर यहां से बजर राउंड में 20 लाख रुपए लेकर एग्जिट हुए। श्रीसंत फर्स्ट रनरअप और दूसरे नंबर पर दीपक ठाकुर रहे। वहीं रोमिल तीसरे और करनवीर बोहरा चौथे रनरअप रहे। 16 सितम्बर 2018 से शुरू हुए इस शो में जहां भजन गायक अनूप जलोटा और जसलीन मथारू के रिश्ते से देश में हलचल मच गई वहीं बिहार से आए गायक दीपक ने भी अपनी जबर्दस्त छाप छोड़ी।अंत तक 5 लोग पहुंचे जिसमें दीपिका कक्कड़, करनवीर बोहरा, दीपक ठाकुर, रोमिल चौधरी और श्रीसंत शामिल थे। वहीं करनवीर और रोमिल के आउट होने के बाद उनके फैन्स काफी निराश हो गए थे। हालांकि इसके बाद ट्विटर पर लोगों ने बिग बॉस पर कई आरोप लगाए कि ये शो पहले से ही फिक्स्ड है।
Winner #BB12 @ms_dipika.#BB12GrandeFinale #BiggBoss12Finale pic.tw
Drumrolls! The winner of #BB12 is @ms_dipika, she not only won the Bigg trophy but our hearts as well. Here's to the star, a huge congratulations for bagging the Bigg title. #BiggBoss12
इन तीनों के डांस नंबर को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ग्रैंड फिनाले में श्रीसंत और दीपिका कक्कड़ की जर्नी को गाने के द्वारे दिखाया गया। श्रीसंत और दीपिका ने 'ये लड़का है दीवाना' और 'तू जो मिला' गाने पर शानदार परफॉर्म से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। 'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) के ग्रैंड फिनाले में दर्शकों को कॉमेडी का भी डोज मिला। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) के स्टेज पर इंट्री लेते ही दर्शकों में हल्ला मच गया। बिग बॉस के ग्रैंड फिनाले में भारती सिंह ने अपनी कॉमेडी टाइमिंग से दर्शकों को खूब हंसाया। भारती सिंह ने सलमान खान (Salman Khan) के साथ भी खूब मस्ती की और यह सवाल उठाया कि सलमान उनका मैरिज प्रपोजल एक्सेप्ट नहीं कर रहे हैं। भारती ने इस दौरान सलमान खान का मैटरीमोनियल प्रोफाइल भी बनाया। 'बिग बॉस 12' (Bigg Boss 12) के ग्रैंड फिनाले में भारती सिंह ने सलमान खान के साथ 'दिल दियां गल्लां' सॉन्ग पर परफॉर्म किया। 'खतरों के खिलाड़ी' शो के होस्ट रोहित शेट्टी ने भी ग्रैंड फिनाले में धांसू इंट्री ली और सलमान खान को ज्वाइन किया। रोहित शेट्टी के साथ शो के कुछ कंटेस्टेंट भी नजर आए। बिग बॉस का यह सीजन सभी प्रतिभागियों के लिए यादगार रहा।
.@bharti_lalli mein #KKK9 ke wajah se aayi hai bahut zyaada himmat aur yeh sunkar @BeingSalmanKhan hain hairaan. #BB12














