न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बिग बॉस 12: आइये देखे कौन-कौन सी जोड़ियां होंगी बिग बॉस के घर में

पिछले 12 साल से 'बिग बॉस Bigg Boss' लगातार लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 15 Sep 2018 12:23:13

बिग बॉस 12: आइये देखे कौन-कौन सी जोड़ियां होंगी बिग बॉस के घर में

पिछले 12 साल से 'बिग बॉस Bigg Boss' लगातार लोगों का मनोरंजन करता आ रहा है। सुपर स्टार सलमान खान के शो का हर सीजन उनकी फिल्मों की तरह ही सुपर हिट जाता है। इस बार भी उनके फैंस बेकरार होकर शो का इंतजार कर रहे हैं। अब बिग बॉस के ऑन एयर होने के लिए उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है, साथ ही बिग बॉस के घर में आने वाली सेलीब्रिटीज पर से पर्दा उठ चुका है। दर्शकों के दिल से सस्पेंस खत्म होने का समय आ चुका है। बता दे, 13 सितंबर को घर के अंदर की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इस बार घर का इंटीरियर पूरी तरह से अलग है और पहले से ये ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। अब घर के अंदर मेहमानों के आने का इंतजार है। सलमान खान ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की, जिसे कुछ ही घंटों के भीतर लाखों लोगों ने देख लिया। तस्वीर में सलमान मस्कुलर अंदाज में नजर आ रहे हैं। सलमान ने कैप्शन में लिखा, 'इस तरह मैं बिग बॉस सीजन 12 Bigg Boss Season 12 की तैयारी कर रहा हूं।' वही शो के समय में भी बदलाव किया गया है पिछले साल यह शो रात साढ़े 10 बजे टेलीकास्ट किया जा रहा था लेकिन इस बार इसकी टाइमिंग 9 बजे रखी गई है।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# भारती सिंह और हर्ष

पिछले दिनों गोवा में हुए बिग बॉस के ग्रैंड लॉन्च में एक जोड़ी से तो सलमान ने खुद ही मिलवाया था। भारती और उनके पति और लेखक हर्ष इस सीजन की पहली जोड़ी थी जो दर्शकों के सामने आई थी।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# शालीन भनोट और दलजीत कौर
टीवी अभिनेता शालीन भनोट से उनकी डायवोसर्ड पत्नी दलजीत कौर भी इस शो में शामिल हो रहे हैं। गौरतलब है कि दलजीत ने पहले शालीन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। इसी वजह से दोनों का तलाक हुआ था। देखते हैं कि इस शो में दोनों की तकरार होती है या दोनों एक दूसरे को इग्नोर करते हैं।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# दीपिका ककर

'ससुराल सिमर का' फेम दीपिका काकर भी घर की सदस्य होंगी, दीपिका ने हाल ही में जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया है। उसने पति शोएब इब्राहिम ने कुछ दिन पहले बिग बॉस में आने वाली रिपोर्ट की पुष्टि की थी। शो के निर्माताओं ने उन्हें भी बुलाने की कोशिश की थी लेकिन उन्होंने लंबे समय तक एक घर में बंद रहने से मना कर दिया था।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# दीपक ठाकुर और उर्वशी वानी
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के अथार गांव के रहने वाले 'मुरा' (गैंग्स ऑफ वासेपुर 2) के गायक दीपक ठाकुर अपनी सबसे बड़ी प्रशंसक उर्वशी वानी के साथ शो में प्रवेश करेंगे। दीपक ने अनुराग कश्यप के 'मुक्काबाज' के लिए भी गाना गाया है। वह एक किसान परिवार से आते हैं और अपने परिवार के पहले गायक हैं।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# निर्मल सिंह और रोमिल चौधरी
पेशे से एक पुलिस मेेेन निर्मल सिंह, वकील रोमिल चौधरी की जोड़ी भी शो में होंगी। रोमिल ने प्रोमो में खुलासा किया है कि निर्मल को गुस्सा बहुत आता है।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# स्कारलेट एम रोज

'स्प्लिट्स्विला', 'कैसी ये यारियां' और 'वारियर हाई' जैसे कई यूथ बेस शो में शामिल रहीं स्कारलेट एम रोज भी इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। उनके होने से बिग बॉस के सेट का तापमान बढ़ने के आसार हैं।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# तनुश्री दत्ता और इशिता दत्ता

तनुश्री दत्ता और इशिता दत्ता को भाई-बहन वाली जोड़ी के तहत शो में बुलाया गया है। अपनी अदाओं से सबसे घायल कर देने वाली एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता फिलहाल लंबे समय से स्क्रीन से गायब हैं। तनुश्री ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की सूचना दी है। तो आप भी देख सकते हैं कि बहनों में तकरार और प्यार आपके घर में ही होती है या फेमस सेलीब्रिटी भी ऐसे ही रहते हैं।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# सुमेर पसरीचा

सुमेर पसरीचा उर्फ ​​पाम्मी चाची शो पर जोड़यों से अलग सिंगल मेंबर्स में होंगे। वायरल वीडियो बनाने के अलावा, सुमेर ने भारतीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्मों के साथ कई एड फिल्मस में और थिएटर में एक्टिंग की है।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# सृष्टी रोडे

'इश्कबाज' अभिनेत्री सृष्टी रोडे को अपनी पहली ही फिल्म से युवाओं के दिलों में जगह मिल चुकी है। वह अपने बॉयफ्रेंड मनीष नागदेव के साथ शो में आने वाली थीं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। अब वह सिंगल कैटेगरी में शामिल होने जा रही हैं।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# अनुप जलोटा

भजन गायक अनुप जलोटा बिग बॉस हाउस में प्रवेश करने जा रहे हैं, तो माना जा सकता है कि जब भी कहीं माहौल गर्म होगा तो अनूप की आवाज की शीतलता लोगों का गुस्सा कम करेगी। उनके भजनों से इस बार शो भक्ति मय भी हो सकता है।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# नेहा पेंडसे
कॉमेडी शो 'मे आई कमिंन मैडम' की अभिनेत्री भी बिग बॉस 12 घर में आ रही हैं। उन्हें आखिरी बार टीवी स्क्रीन पर 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' पर देखा गया था। वह एक्टिंग फील्ड में दो दशकों से अधिक समय से काम कर रही हैं। 'दाग: द फायर' जैसी फिल्मों में दिखाई दी है।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# सुबुही जोशी

एमटीवी 'स्प्लिट्स्विला' के एक्स कंटस्टेंट और कॉमेडियन सिद्धार्थ सागर गर्लफ्रैंड डीजे सुबुही जोशी भी शो सोलो गेस्ट के रूप में आ रही हैं।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# श्रीसंत

'झलक दिखला जा' में डांस करने के बाद से श्रीसंत छोटी स्क्रीन पर आने में कभी नहीं झिझकते। 'अकसर 2' के साथ बॉलीवुड में की शुरुआत के बाद वह 'खतरों के खिलाड़ी' में अपने डर को जीतने वाले क्रिकेटर श्रीसंत अब बिग बॉस के घर में चौके छक्के लगाने के लिए तैयार हैं।

Salman Khan,bigg boss,bigg boss 12,bigg boss season 12,bigg boss 12 contestant list

# करणवीर बोहरा

'नागिन 2' के एक्टर करणवीर बोहरा ने पहले 'बिग बॉस' प्रस्ताव को ठुकराने की बात सोशल मीडिया पर कही थी। लेकिन ताजा जानकारी से पता लगा है कि वह शो में दीपिका काकर के साथ जोड़ी में नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल