न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मराठी संस्करण को प्रस्तुत करेंगे नागराज मंजुले

अमिताभ बच्चन को अपने निर्देशों पर नचाने वाले निर्देशक नागराज मंजुले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)’ के मराठी संस्करण ‘कोन होनार करोड़पति’ की मेजबानी करने जा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 05 Mar 2019 4:16:16

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के मराठी संस्करण को प्रस्तुत करेंगे नागराज मंजुले

अमिताभ बच्चन को अपने निर्देशों पर नचाने वाले निर्देशक नागराज मंजुले अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के लोकप्रिय रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati)’ के मराठी संस्करण ‘कोन होनार करोड़पति’ की मेजबानी करने जा रहे हैं। दो वर्ष पूर्व नागराज मंजुले सिनेमाई क्षेत्र के सर्वाधिक लोकप्रिय व्यक्तियों में शुमार हुए जब उनकी मराठी फिल्म ‘सैराट’ ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। ‘सैराट’ के रीमेक अधिकार करण जौहर ने खरीदे थे, जिन्होंने उस पर ‘धडक़’ सरीखी बकवास फिल्म का निर्माण किया। ‘धडक़’ से बॉलीवुड में ईशान खट्टर और जाह्नवी कपूर ने डेब्यू किया था।

‘सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया’ के ‘सोनी मराठी’ संस्करण के बिजनेस हैड अजय भालवंकर ने एक बयान में कहा, ‘इस शो के होस्ट के लिए नागराज सर्वश्रेष्ठ हैं। जब हम ‘सोनी मराठी’ पर ‘कोन होनार करोड़पति’ लांच कर रहे थे, तब हमारे दिमाग में था कि हम नया चेहरा चाहते हैं।’ गौरतलब है कि अभिनेता सचिन खेडकर ने इस शो के पहले दो सीजन की मेजबानी की है और अभिनेता स्वप्निल जोशी ने इसके तीसरे सीजन को होस्ट किया था। सोनी टीवी इसके लिए सिर्फ कलाकारों तक सीमित नहीं रहना चाहते थे।

अजय भालवंकर ने पत्रकारों को दिए अपने बयान में कहा, ‘इस शो के बारे में विशेष बात ये है कि यह आम आदमी से बेहतर तरीके से जुड़ता है और वे अपने सपनों को साकार होता देखकर इस शो में हिस्सा लेते हैं। जहां मंजुल को अपनी फिल्मों में नए चेहरों को ब्रेक देने के लिए जाना जाता है और उन्होंने आम जनता में से हमेशा एक नायक निकाला है.. यही संबंध उनका जनता के साथ है।’ यह शो जल्द ही ‘सोनी मराठी’ पर प्रसारित होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम