न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रोहित शेट्टी: शाहरुख खान के साथ रिश्ते बिगड़े ही नहीं तो सुधरेंगे कैसे, अफवाह मात्र है बातें

रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ की जबरदस्त कामयाबी का लुत्फ उठा रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 12 Jan 2019 4:34:28

रोहित शेट्टी: शाहरुख खान के साथ रिश्ते बिगड़े ही नहीं तो सुधरेंगे कैसे, अफवाह मात्र है बातें

रोहित शेट्टी इन दिनों अपनी फिल्म ‘सिम्बा’ की जबरदस्त कामयाबी का लुत्फ उठा रहे हैं। जश्न के इस दौर में वे जहाँ लगातार मीडिया के सम्पर्क में हैं, वहीं दूसरी ओर वे अपनी आने वाली योजनाओं को भी अमली जामा पहनाते जा रहे हैं। पिछले दिनों ही उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ की एक झलक ‘सिम्बा’ के अंत में दिखायी थी, जिसमें वे पहली बार अक्षय कुमार को निर्देशित करते नजर आएंगे। इस फिल्म की शूटिंग इस अप्रैल माह में शुरू होगी और संभवत: इसे क्रिसमस के मौके पर ही प्रदर्शित भी किया जाएगा। इस फिल्म के साथ ही वे ‘सिंघम-3’, ‘सिम्बा-2’, ‘गोलमाल-5’, और टाइगर श्रॉफ के साथ एक अनाम फिल्म बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। अपने करियर में अब तक वे अजय देवगन, शाहरुख खान, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार के साथ काम कर चुके हैं। शाहरुख खान को लेकर उन्होंने ‘दिलवाले’ का निर्माण किया था। इस फिल्म को वो सफलता नहीं मिली थी, जिसकी उम्मीद की जा रही थी। इसके बाद बॉलीवुड के गलियारों में इन दोनों के रिश्तों में खटास की बातें सामने आने लगी थीं। लेकिन हाल ही में दिए अपने एक साक्षात्कार में उन्होंने शाहरुख खान के साथ बिगड़े रिश्तों पर खुलकर बातचीत की है, जिसमें उन्होंने इस बात से स्पष्ट इंकार कर दिया है उनके रिश्ते अच्छे नहीं हैं।

हाल ही में रोहित शेट्टी ने जूम टीवी को ‘सिम्बा’ के चलते एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उनसे किंग खान को लेकर सवाल पूछा गया और यह जानने की कोशिश की गई कि अब दोनों के रिश्ते कैसे हैं। इस प्रश्न के जवाब में रोहित शेट्टी ने बताया कि अगर उनके और शाहरुख खान के बीच किसी प्रकार की अनबन होती तो शाहरुख खान के बैनर रेड चिल्लीज के अंतर्गत ‘सिम्बा’ का पोस्ट-प्रोडक्शन नहीं कराते। मीडिया में इस तरह की जो खबरें आती हैं, वो केवल अफवाहें हैं।

rohit shetty,Shah Rukh Khan,entertainment news

रोहित शेट्टी के अनुसार, ‘हमारे बीच कोई लड़ाई नहीं है। लोग फिल्म को ध्यान से देखते नहीं है। अगर ‘सिम्बा’ के क्रेडिट सीन्स को आप देखें तो वहां कलर और डीआई का क्रेडिट शाहरुख की कम्पनी को दिया गया है, जहाँ जीरो एडिट हुई थी। अगर ऐसा कुछ होता तो मैं अपनी फिल्म वहां क्यों लेकर जाता। हमारी एक फिल्म नहीं चली तो अब ऐसा हो गया कि हमारी लड़ाई हो गई, यह सब बकवास है।’

रोहित शेट्टी के इस बयान के बाद अब उम्मीद की जा सकती है कि वे भविष्य में फिर कभी शाहरुख खान के साथ ‘चैन्नई एक्सप्रेस’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना सकते हैं या फिर हो सकता है वे इसका ही सीक्वल बनाने का प्लान कर लें जिसमें एक बार फिर से दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की जोड़ी को देखने का मौका दर्शकों को मिल सके।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम