न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#Metoo की चपेट में आए हिरानी, होल्ड पर गई ‘मुन्नाभाई-3’

राजकुमार हिरानी ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 19 Jan 2019 2:12:05

#Metoo की चपेट में आए हिरानी, होल्ड पर गई ‘मुन्नाभाई-3’

तनुश्री दत्ता द्वारा शुरू किया गया बॉलीवुड में ‘मीटू’ कैम्पन पिछले महीने कुछ ठंडा पड़ा था, लेकिन अचानक से गत रविवार को यह फिर से उभर कर सामने आ गया। और इस बार जिस व्यक्ति को लेकर यह उठा उसने बॉलीवुड को 440 वॉट का तगड़ा झटका दिया। इस बार इस कैम्पेन की चर्चा में आए जाने माने निर्माता निर्देशक राजकुमार हिरानी। जब से राजकुमार हिरानी पर यौन शोषण का आरोप लगा है तभी से उनके साथ काम करने वाले सितारों के अतिरिक्त वो व्यक्ति भी चकित हैं जो उनसे जुड़े हुए हैं। हालांकि राजकुमार हिरानी के सपोर्ट में इतनी ज्यादा संख्या में लोग आए हैं जिससे लगने लगा है कि उन्हें जानबूझकर बदनाम करने के लिए ऐसा आरोप लगाया गया है। दो दिन पूर्व ही ऐसा ही एक आरोप टी सीरीज के भूषण कुमार पर लगा था, लेकिन उन पर आरोप लगाने वाली महिला ने 24 घंटे बाद ही अपने आरोप को यह कहते हुए वापस ले लिया कि उसने पैसों के चक्कर में उन पर यह आरोप लगाया था। राजकुमार हिरानी ने भी अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।

हिरानी ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा है, ‘मैं बिल्कुल हैरान था जब दो महीने पहले मुझे मेरे ऊपर लगाए इन आरोपों के बारे में पता चला था। मैंने फौरन उसी वक्त कहा कि इस मैटर को किसी कमिटी या लीगल बॉडी में ले जाना जरूरी है, लेकिन इसके बजाय इस शिकायत को मीडिया में ले जाया गया। मैं दृढ़ता के साथ यह कहना चाहूंगा कि मेरी छवि खराब करने के लिए यह एक गलत, द्वेषपूर्ण और शरारत से भरी कहानी गढ़ी जा रही है।’
राजकुमार हिरानी पर उस समय यह आरोप लगाया गया है जब वे अपनी अगली फिल्म ‘मुन्नाभाई-3’ की घोषणा करने वाले थे। पिछले कुछ वर्षों से राजकुमार हिरानी मुन्नाभाई की पटकथा को तैयार करने में लगे हुए थे। अब लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो हिरानी की अगली फिल्म ‘मुन्ना भाई 3’ इसी वजह से होल्ड पर चली गई है, जब तक कि इस मामले में उन्हें क्लीन चिट नहीं मिल जाता।

rajkumari hirani,metoo,munnabhai 3,entertainment news

इस खबर को कन्फर्म करते हुए एक सूत्र ने एक अखबार को बताया, ‘दिसम्बर के अंत में हुई एक मीटिंग में यह तय हुआ था कि यदि हिरानी इस मामले में दोषी पाए जाते हैं तो फॉक्स स्टार इंडिया ‘मुन्ना भाई 3’ से अपने हाथ पीछे खींच लेगा। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स ने भी इस मुद्दे को गंभीरता से लिया और हिरानी का नाम ‘एक लडक़ी को देखा तो ऐसा लगा’ के प्रमोशनल मटीरियल से हटा दिया गया। विधु विनोद चोपड़ा फिल्म्स इस मामले की छानबीन कर रही है।’

गौरतलब है कि पीडि़ता ने आरोप लगाया है कि ‘संजू’ फिल्म की शूटिंग के दौरान करीब 6 महीने तक (करीब मार्च से सितम्बर 2018 तक) हिरानी ने उनका यौन उत्पीडऩ किया। पीडि़ता ने अपने आरोप में कहा है कि यह सब उस दौरान की घटना है जब फिल्म अपने पोस्ट प्रॉडक्शन वाले स्टेज में थी। अपने साथ हुई इस घटना की जानकारी उस महिला ने मेल के जरिए ‘संजू’ के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा को भी दी थी। बताया गया है कि इस ईमेल में उनकी वाइफ अनुपमा चोपड़ा, और पटकथा लेखक अभिजात जोशी को भी मार्क किया गया था। महिला ने यह ईमेल 3 नवंबर 2018 को लिखा था। महिला ने अपने इस ईमेल में बताया था कि पहली बार 9 अप्रैल 2018 को सेक्सुअल टिप्पणी की थी और बाद में उन्होंने अपने घर वाले ऑफिस पर उनका यौन उत्पीडऩ किया था। हफ पोस्ट को दिए अपने साक्षात्कार में उस महिला ने कहा, ‘मेरे पास उनके साथ विनम्र बने रहने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था। मेरे लिए यह सब असहनीय था, लेकिन इसलिए यह सब झेलती रही क्योंकि मैं अपना जॉब खोना नहीं चाहती थी। मैं परेशान थी कि यदि मैंने बीच में ही अपना काम छोड़ दिया और यदि वह मेरे काम के बारे में बुरा कहेंगे तो मुझे इस इंडस्ट्री में दूसरा काम मिलना मुश्किल हो जाएगा, क्योंकि हिरानी यदि बोलेंगे कि मैं अच्छा काम नहीं करती तो उनकी बातों को हर कोई सुनता और मेरा फ्यूचर खतरे में पड़ जाता।’

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम