न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

100 करोड़ी हुई ‘आरआरआर’, राजामौली ने रचा इतिहास, सैटेलाइट व डिजीटल राइट के बदले मिली राशि

फिल्म ‘आरआरआर’ के सैटेलाइट व डिजीटल राइट के बदले में 132 करोड़ की बड़ी राशि प्राप्त हुई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 24 Jan 2019 12:47:32

100 करोड़ी हुई ‘आरआरआर’, राजामौली ने रचा इतिहास, सैटेलाइट व डिजीटल राइट के बदले मिली राशि

भारतीय सिनेमा के साथ विश्व सिनेमा में अपनी फिल्मों बाहुबली व बाहुबली-2 के जरिये अपनी खास पहचान बनाने वाले दक्षिण भारत के सुप्रसिद्ध निर्देशक एस.एस. राजामौली इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘आरआरआर’ को पूरा करने में लगे हुए हैं। इन दिनों इस फिल्म का दूसरा शूटिंग शेड्यूल शुरू हो चुका है। जब से इसका यह शेड्यूल शुरू हुआ है यह फिल्म चर्चाओं में आ गई है।
हाल ही में इस फिल्म के जरिये राजामौली ने एक बड़ा इतिहास रच दिया है। इसने मेगा स्टार रजनीकांत की फिल्म 2.0 को कमाई के मामले में पीछे छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि उनकी फिल्म ‘आरआरआर’ के सैटेलाइट व डिजीटल राइट के बदले में 132 करोड़ की बड़ी राशि प्राप्त हुई है।

इससे पहले निर्देशक एस.शंकर की रजनीकांत और अक्षय कुमार अभिनीत 2.0 को 108 करोड़ की राशि मिली थी, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड था। लेकिन ‘आरआरआर’ ने उसे पीछे छोड़ते हुए 132 करोड़ की रिकॉर्ड राशि अपने नाम दर्ज करवायी है।

कॉलीवुड, टॉलीवुड और बॉलीवुड में इन दिनों इसी बात की चर्चा हो रही है कि जब प्रदर्शन पूर्व ही राजामौली को इतनी बड़ी राशि मिल गई है तो यह फिल्म वितरण अधिकारों के जरिये कितने करोड़ की कमाई करेगी। इसके बाद सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने के वक्त यह जो कमाई करेगी वह पूरी तरह से इसका मुनाफा होगा, जो पहली टिकट बिकते ही शुरू हो जाएगा।

एस.एस. राजामौली पहली बार जूनियर एन.टी.आर और दूसरी बार पॉवरपैक्ड सितारे रामचरण तेजा के साथ काम करने जा रहे हैं। दक्षिण भारत के वर्तमान सितारों में इन दिनों सितारों की वही स्थिति है जो बॉलीवुड में आमिर खान और सलमान खान की है। ‘बाहुबली’ के बाद यह राजामौली का बड़ा प्रोजेक्ट है। स्क्रिप्ट टीम में एक बार फिर से उनके पिता के.विजयेन्द्र प्रसाद का नाम शामिल है, जिन्होंने उनके लिए ‘बाहुबली’ के दोनों भागों को लिखा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आज सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹11,000 सस्ती – जानें ताजा भाव
आज सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹11,000 सस्ती – जानें ताजा भाव
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स