'बाहुबली' फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजमौली की बेटे की शादी में बॉलीवुड से लेकर साउथ के दिग्गज एक्टर्स का जमावड़ा जयपुर में लगने लगा है। इस शाही शादी को और भी रॉयल बनाने के लिए राजमौली ने खास इंतजाम किए हैं। इस रॉयल वेडिंग के लिए स्टार्स शुक्रवार से ही जयपुर पहुंचना शुरू हो गए थे। सोशल मीडिया पर बाहुबली (Baahubali) फिल्म के डायरेक्टर राजामौलि के बेटे की शादी के वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं, और इन वीडियो में साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan), प्रभास (Prabhas), राणा डग्गुबत्ती (Rana Daggubatti) और अनुष्का शेट्टी (Anushka Shetty) जोरदार अंदाज़ में डांस करते नजर आ रहे हैं।
राजमौली के बेटे कार्तिकेय और पूजा की सगाई इस साल सितंबर में हो गई थी। पूजा जाने माने प्रोड्यूसर राजेन्द्र प्रसाद की पोती हैं और राम प्रसाद की बेटी हैं। पूजा भक्तिवाले गाने गाती हैं। सितंबर में राजेन्द्र प्रसाद के घर पर ही पूजा और कार्तिकेय की सगाई हुई थी। आपको बता दें, इस साल प्रियंका -निक, दीपवीर, ईशा अंबानी के बाद सिनेमाजगत की यह चौथी शाही शादी है।














