प्रियंका चोपड़ा दिलीप कुमार और उनकी पत्नी सायरा बानो से मिलने पहुंचीं। प्रियंका ने 94 वर्षीय दिलीप कुमार के साथ पूरी शाम बिताई। उन्हें पिछले महीने अस्पताल में भर्ती किया गया था।
दिलीप कुमार के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से उनके पारिवारिक दोस्त फैसल फारकी ने ट्वीट कर कहा, 'प्रियंका चोपड़ा ने साहब और सायरा बाजी के साथ शाम बिताई। साहब का स्वास्थ्य काफी बेहतर है।'
इस ट्वीट के साथ दो तस्वीरें भी शेयर की गईं जिनमें प्रियंका चोपड़ा, दिलीप कुमार और सायरा बानो तीनों मौजूद थे। प्रियंका ने अपने जवाब में लिखा, 'आप दोनों से मिलना अच्छा लगा। शुक्रिया और साहब को बेहतर देखकर बहुत अच्छा लगा। ढेर सारा प्यार।'
It was lovely seeing both of you. Thank you and so good to see Saab much better. Much love. @TheDilipKumar https://t.co/xGvOmyM6M6
— PRIYANKA (@priyankachopra) September 4, 2017














