न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड को साधने की फिराक में मोदी, कहा ज्यादा से ज्यादा बनाए मल्टीप्लेक्स

दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बॉलीवुड को पूरी तरह से अपने समर्थन में करने की योजनाओं को अमली जामा पहनाने की तैयारी कर रहे हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 06 Apr 2019 9:17:35

बॉलीवुड को साधने की फिराक में मोदी, कहा ज्यादा से ज्यादा बनाए मल्टीप्लेक्स

बॉलीवुड सेलेब्स इस बार आम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को देश से उखाडऩे की अपील आम जनता से करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में अभिनेता नसीरउद्दीन शाह और गिरीश कर्नाड जैसी 600 हस्तियों ने पत्र लिखकर कहा है कि बीजेपी के खिलाफ वोट दें। गौरतलब है पिछले दो माह में बॉलीवुड के कई सेलेब्स से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से अलग-अलग ग्रुप्स में जाकर मुलाकात की है। ऐसे ही लोगों में एक ग्रुप करण जौहर का भी था। अक्षय कुमार ने उनसे व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की थी।

वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बॉलीवुड को पूरी तरह से अपने समर्थन में करने की योजनाओं को अमली जामा पहनाने की तैयारी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने कहा है कि फिल्म जगत की साझेदारी में बड़ी संख्या में अतिरिक्त मल्टीप्लेक्स का निर्माण किया जाना चाहिए। सरकार और हिंदी फिल्म जगत के सदस्यों के बीच एक महत्वपूर्ण प्रयास की बागडोर संभालने वाले निर्माता महावीर जैन का कहना है कि भारत में मल्टीप्लेक्स थिएटरों की संख्या कम से कम तीन गुणा तक करने की योजना है। जैन के मुताबिक, मोदी ने भारत में फिल्म थिएटरों की संख्या बढ़ाने का वादा किया है, जो कि क्रांतिकारी होगा। जैन ने कहा, ‘हमें फिल्म थिएटेरों की संख्या विशेषकर छोटे क्षेत्रों में बढ़ाने की बेहद जरूरत है। अगर प्रधानमंत्री मोदी फिर से सत्ता में लौटते हैं तो मनोरंजन जगत के लिए उनकी शीर्ष प्राथमिकता होगी। अगर आप चीन की ओर देखें तो विश्व के किसी भी हिस्से की तुलना में देश में कई मल्टीप्लेक्स थिएटर हैं। वहां हर सडक़ पर एक सिनेप्लेक्स है, जिसमें 8 से 9 सभागार हैं और प्रत्येक में 100 से 400 लोगों के बैठने की क्षमता है। भारत में कई भाषाओं में निर्मित हो रही सिनेमा की विविधता को बरकरार रखने के लिए हमें विभिन्न आकारों के कई और सिनेमाघरों की आवश्यकता है।’ हिंदी फिल्म जगत का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रतिनिधिमंडल के साथ जैन ने हाल के कुछ महीनों में मोदी से दो बार मुलाकात की है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल