न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

#VIDEO अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर हितेन तेजवानी ने महिलाओं से किया वादा, #PehleTum

#PehleTum हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इस विज्ञापन में टीवी एक्‍टर हितेन तेजवानी और उनकी पत्‍नी गौरी प्रधान नजर आ रहे हैं

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 08 Mar 2018 2:50:20

#VIDEO अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर हितेन तेजवानी ने महिलाओं से किया वादा, #PehleTum

दुनियाभर में गुरुवार यानि 8 मार्च को अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार प्रकट करते हुए इस दिन को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उपलक्ष्य में उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।
इस मौके पर ऐसे में एक विज्ञापन ने सभी का ध्‍यान अपनी तरफ खींचा है। इस विज्ञापन में एक बहेद पुरानी आदत को बदलने की बात की जा रही है। #PehleTum हैशटैग के साथ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे इस विज्ञापन में टीवी एक्‍टर हितेन तेजवानी और उनकी पत्‍नी गौरी प्रधान नजर आ रहे हैं।

दरअसल हमारे देश के कई घरों में आज भी महिलाएं अक्‍सर पूरे परिवार को खाना खिलाने के बाद ही खाना खाती हैं। विज्ञापन की शुरुआत एक रेस्‍तरां से होती है, जहां वेटर आकर टेबल पर बैठे सिर्फ मर्दों की ही प्‍लेट लगाता है और खाना सर्व करना शुरू कर देता है। यह देखकर रेस्‍तरां में आए ग्राहक भड़क जाते हैं, कि आखिर उनके साथ आई महिलाओं को खाना क्‍यों नहीं सर्व किया जा रहा। आखिर में आकर हितेन तेजवानी बताते हैं कि हमें इस आदत को बदलना चाहिए।

हितेन कहते हैं कि हमारे यहां आज भी कई जगह घर के मर्दों के खाने के बाद ही औरतों के खाना खाने की प्रथा है। मैं इसीलिए 'पहले तुम' कैंपेन से जुड़ा हूं क्योंकि मुझे यह सोच और कॉज अच्छा लगा। हमें उस नजरिए को बदलने की जरूरत है, जहां महिलाओं को साथ बिठाकर खिलाने में गुरेज है। ऐसा नहीं है कि यह रिवाज हर जगह है लेकिन जहां भी है, उसे बदलना चाहिए। महिलाएं जिस तरह हमारे साथ हर मोड़ पर खड़ी रहती हैं, खाने के वक्त भी उनका साथ होना उतना ही जरूरी है। महिला दिवस पर इससे अच्छा तोहफा उनके लिए और कुछ नहीं हो सकता है। सवाल जहां तक महिलाओं की स्थिति का है तो अब तस्वीर बदल रही है। हर क्षेत्र में महिलाएं हमारे साथ खड़ी हैं। पूरी तरह से बदलाव आने में कुछ वक्त जरूर लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल