न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

एनटीआर बायोपिक का ट्रेलर जारी, कुछ ऐसी नजर आईं विद्या बालन

कभी दक्षिण भारत की राजनीति में तूफान लाने वाले और 7 वर्ष तक लगातार आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रहने वाले अभिनेता नंदमूरि तारक रामाराव की बायोपिक का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 22 Dec 2018 2:16:36

एनटीआर बायोपिक का ट्रेलर जारी, कुछ ऐसी नजर आईं विद्या बालन

कभी दक्षिण भारत की राजनीति में तूफान लाने वाले और 7 वर्ष तक लगातार आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री रहने वाले अभिनेता नंदमूरि तारक रामाराव की बायोपिक का ट्रेलर जारी कर दिया गया है। दक्षिण भारत सिनेमा के मशहूर नाम नंदमूरि तारक रामाराव की बायोपिक आगामी वर्ष 9 जनवरी के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में हिन्दी सिने नेत्री विद्या बालन भी नजर आएंगी। फिल्म में विद्या बालन एनटीआर की पत्नी बासवतारकम का किरदार निभाती हुई दिखाई देंगी। कुछ दिन पूर्व इस फिल्म के निर्माताओं ने इसके पोस्टर जारी किए थे, जिनमें विद्या बालन हारमोनियम बजाती हुई नजर आई थीं।

ntr biopic,ntr biopic trailer,nandamuri balakrishna,vidya balan

नंदमूरि तारक रामाराव की बायोपिक को दो भागों में बनाया है। इसका पहला भाग 9 जनवरी को और दूसरा भाग 24 जनवरी को प्रदर्शित किया जाएगा। यह भारतीय सिनेमा की पहली ऐसी फिल्म बन गई है जिसके दोनों भागों को दो सप्ताह के अन्तराल में दर्शकों के सामने लाया जा रहा है। इससे पहले निर्माता निर्देशक रामगोपाल वर्मा ने अपनी फिल्म ‘रक्त चरित्र’ को दो भागों में बनाया था और उन्हें चार सप्ताह के अन्तराल में सिनेमाघरों में प्रदर्शित कर दिया था। ‘रक्त चरित्र’ में कई सितारों ने काम किया था, जिनमें मुख्य थे विवेक ओबेराय और शत्रुघ्न सिन्हा।

नंदमूरि तारक रामाराव की बायोपिक के पहले भाग को ‘कथानायकुडू’ नाम से प्रदर्शित किया जा रहा है। इस भाग में एनटीआर के फिल्म करियर को दिखाया जाएगा। 24 जनवरी को प्रदर्शित होने वाले दूसरे भाग में एनटीआर के राजनीतिक करियर को दिखाया जाएगा। इसमें बताया जाएगा कि किस तरह से एक अभिनेता से एनटीआर राजनेता बने और लोकप्रियता के समस्त पायदानों को पीछे छोडते हुए उन्होंने आंध्रप्रदेश की राजनीति को तो बदला ही साथ ही उनके दल ने केन्द्रीय राजनीति में भी तूफान खड़ा कर दिया था।

नंदमूरि तारक रामाराव की बायोपिक में हिन्दी फिल्मों के कई सितारे अहम् भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में शीर्षक भूमिका एनटीआर के बेटे नंदमूरी बालकृष्ण निभा रहे हैं। बॉलीवुड के सितारों में विद्या बालन, रकुल प्रीत सिंह (मूल रूप से दक्षिण की ही हैं, श्रीदेवी की भूमिका में नजर आएंगी), बाहबुली में भल्लाव देव के रूप में नजर आए राणा डग्गुबती उनके दामाद और आंध्रप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के रूप में नजर आएंगे। साथ ही बांग्ला एक्टर जीशू सेनगुप्ता, वेंकटेश और महेश बाबू भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्माण बालकृष्ण और विष्णुवर्धन इंदूरी ने किया है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
बहामास में दर्दनाक विमान हादसा, 10 लोगों की गई जान, कोई भी यात्री नहीं बच सका; आजादी के जश्न के बीच छाया मातम
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
'अगर मेरी हत्या हुई तो ईरान का नामोनिशान मिटा देंगे', डोनाल्ड ट्रंप की कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
E20 पेट्रोल विवाद के बीच संजय राउत का बड़ा आरोप, बोले- नितिन गडकरी को बदनाम करने में बीजेपी के लोग ही शामिल
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपियों के 20 करीबी पुलिस की निगरानी में, अयोध्या छोड़ने पर रोक; ट्रस्ट ने CEO नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का नया आशियाना तैयार, किरण राव समेत पूरा परिवार रहेगा साथ
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम