न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

पुलवामा हमले पर बयान के बाद कपिल शर्मा शो से 'नवजोत सिंह सिद्धू' की छुट्टी, अब नजर आएंगी ये अभिनेत्री

पुलवामा आतंकी हमले के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। वहीं ये गुस्सा तब और भी बढ़ गया जब नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने इसे लेकर बयान दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 16 Feb 2019 4:41:50

पुलवामा हमले पर बयान के बाद कपिल शर्मा शो से 'नवजोत सिंह सिद्धू' की छुट्टी, अब नजर आएंगी ये अभिनेत्री

पुलवामा आतंकी हमले के बाद लोगों में काफी गुस्सा है। वहीं ये गुस्सा तब और भी बढ़ गया जब नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने इसे लेकर बयान दिया। खबर आ रही है कि कॉमेड‍ियन कप‍िल शर्मा (Kapil Sharma) के शो से नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) को बाहर कर द‍िया गया है। 14 फरवरी को जम्‍मू कश्‍मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए सिद्धू ने कहा था कि हमले के लिए पूरे देश को या किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। उन्होंने कहा था कि पुलवामा हमला एक निंदनीय और कायरतापूर्ण कार्य है, इसके लिए जो भी जिम्मेदार है, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। आतंकवाद का ना कोई मजहब होता है, ना कोई जात होती है, ना ही कोई पार्टी, ना देश, मैं इस घटना की कड़ी निंदा करता हूं। बताया ये भी जा रहा है कि जल्द ही इसे ऑफिशियली भी एनाउंस किया जाएगा।

नवजोत सिंह सिद्धू के इस बयान के बाद यह मांग उठी थी कि उन्हें कपिल शर्मा के शो से बाहर किया जाए। ट्व‍िटर पर बायकॉट स‍िद्धू कैंपेन भी चल रहा है। कुछ वक्‍त पहले स‍िद्धू पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे और यहां आर्मी चीज कमर जावेद वाजवा से गले मिले थे। इसके बाद पाक सेना चीफ से गले मिलने पर सिद्धू पर लोगों ने नाराजगी जताई थी। Zoom TV से बातचीत में शो के एक सूत्र ने बताया कि चैनल ने प्रोडक्शन हाउस से कहा है कि शो से तुरंत सिद्धू को रिप्लेस किया जाए और यह अस्थायी नहीं होगा। वो चाहते हैं कि सिद्धू को पर्मानेंट बाहर किया जाए।

kapil shamra,navjot singh sidhu,archana puran singh,the kapil shamra show

सिद्दू के खिलाफ लोगों के गुस्से का आलम ये था कि फैन्स कपिल को कह रहे हैं कि वह शो से सिद्धू को बाहर करे, या फिर उनके शो को बॉयकॉट कर देना चाहिए'। टीवी के सबसे अधिक टीआरपी वाले इस शो के दर्शकों में गुस्सा देखकर चैनल वालों ने सिद्धू को शो से निकालना ठीक समझा। अटकलें लगाई जा रही हैं कि सिद्धू को जल्दी ही किसी नए जज से रिप्लेस भी किया जाएगा। इसके लिए कई नाम भी सामने आ रहे हैं लेकिन जब तक कोई ऑफिशियल एनाउंसमेंट नहीं किया जाता हम कुछ कंफर्म तौर पर नहीं कह सकते।

अर्चना पूरन स‍िंह ले सकती हैं जगह

सूत्रों की मानें तो अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में नवजोत सिंह सिद्धू वाले रोल में नजर आएंगी। अर्चना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने कहा- 'हेलो दोस्तों, वैनिटी वैन में इंतजार कर रही हूं। कई सालों के बाद एक बार फिर मैं कपिल के साथ उनके शो में शूटिंग कर रही हूं और उसी टीम के साथ फिर से वापस आकर अच्छा लग रहा है। यहां कृष्णा अभिषेक, कपिल, भारती, कीकू जैसे स्टार्स और बैक टीम में राइटर संग काम करने की उत्सकुता बेहद ज्यादा है। तो ये एपिसोड देखना मत भूलिएगा। हालांकि पता नहीं कि यह कब ऑन एयर होगा, लेकिन मुझे वापस आकर बेहद अच्छा लग रहा है।' अर्चना पूरन सिंह ने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में यह भी लिखा, 'एक बार फिर... वो हंसी... वो हंसी के ठहाके... वो शरीफ-बदमाश हंसाने वाले! वही माहौल। वही प्यार और हंसी और बॉन्डिंग। लुटेरों के गैंग में वापस आकर बेहद अच्छा महसूस कर रही हूं! हंसी के लुटेरे'। बता दें, इस वीडियो को अर्चना पूरन सिंह ने पांच दिन पहले 11 फरवरी को इसे अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था। हालांकि इसमें यह नहीं बतलाया गया था कि इस शो में किस रोल में होंगी? लेकिन इतना कंफर्म है कि वह शो में पहले से आने वाली थी और यह पहले से ही तय था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम