न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

#MeToo: इस टीवी एक्टर ने बॉलीवुड राइटर पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, कहा- 'उसने मुझे कमरे में बुलाया और...'

सैफ अली खान और साकिब कुरैशी के बाद मीटू मूवमेंट के तहत ऐसा खुलासा करने वाले राहुल राज तीसरे पुरुष हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 20 Oct 2018 4:20:15

#MeToo: इस टीवी एक्टर ने बॉलीवुड राइटर पर लगाया सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप, कहा- 'उसने मुझे कमरे में बुलाया और...'

#MeToo मूवमेंट इस समय बॉलीवुड पर कहर बन कर टुटा है। रोजाना इसमें एक नया नाम जुड़ रहा है। अब इसी कड़ी में टीवी एक्टर राहुल राज सिंह ने भी बॉलीवुड राइटर मुश्ताक शेख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सैफ अली खान और साकिब कुरैशी के बाद मीटू मूवमेंट के तहत ऐसा खुलासा करने वाले राहुल राज तीसरे पुरुष हैं।

राहुल ने बताया, ''बॉलीवुड के प्रभावशाली शख्स माने जाने वाले मुश्ताक शेख कुछ प्रोजेक्ट्स के चलते घंटों तक मेरे साथ मीटिंग करने लगे। दो-तीन मुलाकातों के बाद उन्होंने मुझे देर रात 3 से 4 बजे कॉल करना शुरू कर दिए। इसी बीच, एक बार शेख ने मुझे 11 बजे एक कॉफी शॉप पर बुलाया, जहां से वो मुझे अपने घर ले आए और अपने घर के अंदर कमरे में ले गए।''

राहुल ने आगे बताया, 'इस दौरान काफी बातचीत के बाद मुश्ताक शेख ने मुझसे कहा कि मैं तुम्हारे साथ कुछ ऐसा करने जा रहा हूं जिसे तुम बहुत एन्जॉय करोगे। यह अलग होगा, लेकिन तुम्हें पसंद आएगा। यह सुनकर मैं डर गया और मैंने शेख से कहा कि मैं आपके परिवार को जानता हूं। मैं आपकी पसंद के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन आपका दोस्त हूं और हर रिश्ता सेक्स के बारे में नहीं कहता।'' इस दौरान शेख ने कहा, ''चिंता मत करो ! अगली बार तुम तैयार रहोगे।''

राहुल का दावा है कि इसी घटना के बाद से उनके हाथ से कई टीवी शो निकलते गए क्योंकि उन्होंने शेख के साथ सोने से मना कर दिया था।

टीवी एक्टर राहुल ने बताया, ''मुझे टीवी सीरियल अंबर धारा के लिए चुना गया था। उस दौरान मैं नेशनल टेलीविजन पर काफी फेमस था। इसी बीच मुश्ताक ने मुझे फोन लगाकर कहा कि उसने ही मुझे रोल के लिए चुना है जिससे मेरा आत्मविश्वास खत्म हो गया।''

राहुल ने कहा, 'मैं हर माह 3-4 लाख रुपए कमाने लगा था, लेकिन अब टीवी इंडस्ट्री से दूर हुए 10 साल हो गए हैं। इसके पीछे वजह है मुश्ताक शेख।'

बता दें कि राहुल राज सिंह दिवंगत टीवी कलाकार प्रत्युषा मुखर्जी के साथ रिश्ते को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। प्रत्युषा के सुसाइड के बाद उन्हें गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि, उन्हें जमानत मिल गई थी।

metoo,tv actor,rahul raj,mushtaq shiekh,sexual harassment,metoo movement,metoo campaign

25 साल पहले सैफ भी हुआ था उत्पीड़न

मी टू की लहर में सैफ ने कहा, 'मेरे करियर में मेरा भी उत्पीड़न हुआ है, यह यौन प्रकृति का नहीं था, लेकिन 25 वर्ष पहले मुझे सताया गया था और मैं अब भी उसे लेकर गुस्से में हूं।' सैफ अली खान ने कहा, 'ज्यादातर लोग अन्य लोगों को नहीं समझते है। अन्य लोगों के दर्द को समझना बहुत मुश्किल है। मैं इसके बारे में बात नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि मैं आज महत्वपूर्ण नहीं हूं। यहां तक कि जब मैं सोचता हूं कि मेरे साथ क्या हुआ, तब मुझे गुस्सा आ जाता है। आज, हमें महिलाओं का ध्यान रखना है।' सैफ ने कहा कि अपराधियों को सजा मिलनी चाहिए। फिर चाहे वो पुराने मामलों में ही दोषी क्यों ना पाए जाएं।

metoo,tv actor,rahul raj,mushtaq shiekh,sexual harassment,metoo movement,metoo campaign

'रेस 3' का यह एक्टर भी हो चुका है सेक्सुअल हैरसमेंट का शिकार, कहा - 'उसने मेरे पैंट में हाथ डालने की कोशिश की

एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस हुमा कुरैशी के भाई साकिब ने MeToo के तहत किसी का नाम तो नहीं लिया है लेकिन बताया है कि कैसे एक व्यक्ति ने अपने हाथ उनकी पैंट्स में डालने की कोशिश की थी। मीडिया से बात करते हुए साकिब ने बताया, 'जब मैं 21 साल का था तब एक आदमी ने मेरे साथ सेक्शुअल हैरसमेंट की कोशिश की थी। उसने अपने हाथ मेरे पैंट्स में डालने की कोशिश की थी।'

उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री में उस व्यक्ति के कई गे फ्रेंड्स हैं और वे काफी अच्छे लोग हैं। साकिब ने कहा, 'जब मेरे साथ यह सब हुआ तो मैंने उस आदमी को झटके से हटा दिया और कहा कि अपने काम से काम रखे और मैं वहां से चला गया। जाहिर सी बात है कि मैं इस घटना से डर गया था।'

सेक्शुअल हैरसमेंट पर रोजाना सामने आने वाली नई कहानियों के बारे में साकिब ने कहा, 'ऐसी घटनाओं के बारे में सुनकर दिल टूट जाता है और सेक्शुअल हैरसमेंट करने वाले लोग बहुत भयानक हैं।'

metoo,tv actor,rahul raj,mushtaq shiekh,sexual harassment,metoo movement,metoo campaign

राहुल रॉय का बयान, केवल हीरोइन को ही नहीं हीरो को भी करना पड़ता है समझौता

आशिकी फिल्म से चर्चित हुए राहुल रॉय ने सोमवार को #Metoo कैंपेन पर अपनी राय रखते हुए कहा कि केवल हीरोइन ही नहीं बल्कि हीरो को भी फिल्म इंडस्ट्री में समझौता करना पड़ता है। उन्होंने ऐसे मामलों में आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाने का भी सुझाव दिया।

भिवानी में एक शो में पहुंचे राहुल रॉय ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि लगभग आठ-नौ साल से रिएलिटी शो और सोशल मीडिया के जरिए प्रतिभाएं निकलकर आई हैं।

फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए समझौता किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा, 'केवल हीरोइनें ही नहीं हीरो को भी समझौता करना पड़ता है। यह कड़वी सच्चाई रही है।' उन्होंने कहा कि अगर फिल्म इंडस्ट्री में कामयाब होना है तो शॉर्टकट नहीं बल्कि मेहनत को तवज्जो देनी होगी। #Metoo पर उन्होंने कहा कि ऐसा होता आया है। नब्बे के दशक से पहले भी ऐसी बातें होती थी। मेरी राय में एक कमेटी होनी चाहिए जो कि तय करे कि ऐसा हुआ या नहीं।

उन्होंने कहा कि बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी ऐसा होता रहा है। कैसे स्थिति को संभालना है, उसके लिए कमेटी होनी ही चाहिए। आरोपों की जांच जरूरी है। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए। केवल फिल्म इंडस्ट्री मे ही नहीं, हर उद्योग मे ऐसा है जो दुर्भागयपूर्ण है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
दिल्ली के लाल किले को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई पुलिस को आया कॉल
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक