न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

मिलिए उस विदेशी रेसलर से, जिसने उठा-उठाकर पटका राखी सावंत को

बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) को अमेरिकी रेसलर को चुनौती देना भारी पड़ गया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 13 Nov 2018 6:16:22

मिलिए उस विदेशी रेसलर से, जिसने उठा-उठाकर पटका राखी सावंत को

बॉलीवुड ड्रामा क्वीन राखी सावंत ( Rakhi Sawant ) को अमेरिकी रेसलर को चुनौती देना भारी पड़ गया है। रेसलिंग की बिग फाइट में फिल्म अभिनेत्री राखी सावंत को अमेरिकी रेसलर रोबेल ( Wrestler Rebel ) ने रिंग में उठा-उठाकर पटक दिया जिससे उन्हें चोट आ गई। बता दे, पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीडब्ल्यूई के बैनर में एक आयोजन किया गया था। इस आयोजन में कई देसी-विदेशी रेस्लर्स ने हिस्सा लिया। इस इवेंट में राखी सावंत भी पहुंची थी। इसी दौरान एक रेसलर ने उन्हें उठाकर पटक दिया, जिसकी वजह से राखी सावंत अस्पताल पहुंच गई हैं।

wrestler rebel,rakhi sawant,wrestling

आइए जानते हैं, उस रेसलर के बारे में जिन्होंने राखी सावंत को हॉस्पिटल पहुंचाया है। रेबेल के नाम से मशहूर 40 साल की तानिया ब्रुक्स एक प्रोफेशनल अमेरिकी रेसलर हैं। रेबेल का जन्म 8 सितंबर 1978 को ओवासो ओक्लाहोमा में हुआ। यहीं, उनकी परवरिश हुई और 18 साल की उम्र में वह डलास काओब्वाद स्विमसूट कैलेंडर में चीयरलीडर के तौर पर पहली बार सामने आईं। रेबेल लंबे समय तक प्रोफेशनल रेसलर क्रिस्टी हेमे की दोस्त रही और उनके डांस ग्रुम परफेक्ट एंजेल्स में भी काम किया। इसके बाद वह अपने मॉडलिंग, अभिनय और मेकअप में अपने करियर को आगे ले जाने के लिए लॉस एंजेल्स चली गई। उन्होंने नेपोलियन पेरडिस एकेडमी ज्वाइन की।

wrestler rebel,rakhi sawant,wrestling

जून 2014 में रेबेल के करियर में नया मोड़ आया और रिबेल ने ओहियो वैली रेस्टलिंग में प्रशिक्षण लेना शुरू किया। यहां उन्होंने दो बार की ओवीडब्लूय चैंपियन जेसी बैले और मैरी एलीजाबैथ को पराजित किया। रेबेल ने इसी साल सैटरडे नाइट स्पेशल से अपने टीवी करियर में डेब्यू किया। इस लाइव कुश्ती में उन्होंने एक बार फिर से जैसी बेले को पराजित किया। वह ओवीडब्ल्यू चैंपियनशिप की नंबर वन की दावेदार बन गईं। रेबेल का रेस्लिंग करियर धीरे-धीरे ऊंचाई पकड़ता रहा।

wrestler rebel,rakhi sawant,wrestling

2 नवंबर 2016 में रेबेल ने पहली बार ओवीडब्ल्यू वुमंस चैंपियनशिप जीती। लंबे समय बाद उन्हें डांस ग्रुप परफेक्ट एंजेल्स के अपने मित्र क्रिस्टी हेमे की सिफारिश पर ब्रुक्स को टोटल नॉन स्टॉप एक्शन रेस्टलिंग के लिए साइन किया। अभी तक तानिया ब्रुक्स के नाम से जानी जाने वाली ब्रुक्स मई 2014 में पहली बार रेबेल के नाम से सामने आईं। 7 जनवरी 2015 को इम्पेक्ट रेस्टलिंग से रिबेल ने डेस्टिनुशन अमेरिका से डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई प्रतियोगिताओं में भागीदारी की और कई चैंपियनशिप अपने नाम की।

पंचकूला में हुए इवेंट में जब रेबेल ने रिंग से भारतीय महिलाओं को ललकारा तो राखी सावंत रेसलिंग रिंग में कूद पड़ी। राखी ने रेबेल के सामने डांस करना शुरू किया और साथ ही उन्हें अपने साथ डांस करने के लिए भी चैलेंज किया। डांस के दौरान राखी सावंत ने कई बार विदेशी महिला रेसलर को चिढ़ाया। विदेशी रेसलर राखी सावंत से बुरी तरह नाराज हो गई और रिंग में राखी को खूब पटक-पटक के मारा। रोबेल ने राखी सावंत की इतनी बुरी तरह से पिटाई की कि वह दर्द से कराहने लगी। विदेशी रेसलर से पटखनी खाने के बाद राखी सावंत से सीधे चला भी नहीं जा रहा था। उनके पेट और पीठ में काफी दर्द था, जिसके बाद राखी को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में राखी का इलाज चल रहा है। अस्पताल से ही राखी सावंत ने अपना बयान भी दिया। राखी सावंत से मिलने के लिए द ग्रेट खली भी अस्पताल पहुंचे। राखी ( Rakhi Sawant ) ने हॉस्पिटल से इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में राखी के साथ खली भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में राखी कह रही हैं कि- ये सब उसने तुनश्री दत्ता के कहने पर किया है। तनुश्री नहीं चाहती है कि मैं डांस कर सकूं। तनुश्री दत्ता ने रेसलर को ये काम करने के पैसे द‍िए हैं। राखी ने तनुश्री दत्ता पर आरोप लगाया कि उन्होंने रेसलर को ये काम करने के पैसे द‍िए हैं। राखी कहती हैं कि मैं तो यहां पर डांस करने के लिए आई थी। लेकिन वो रेसलर पगला गई। मैं तो रेसलर नहीं हूं। इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स से बातचीत में राखी सावंत ने तनुश्री के अलावा हनीप्रीत और गुरमीत राम रहीम पर भी आरोप लगाए हैं। राखी ने कहा कि तनुश्री के अलावा ये दोनों भी मेरे साथ गेम खेल रहे हैं। अमेरिकी रेसलर से फाइट के कारण राखी की कमर और पीठ पर काफी चोट आई है। राखी ने हरियाणा के एक लोकल चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि मुझे फाइट करना नही आता है। मैं कोई फाइटर नहीं हूं। राखी ने कहा कि मैं अब तनुश्री को नहीं छोड़ूंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल