न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मणिकर्णिका’ ने पीछे छोड़ा ‘उरी’ को, वीकेंड में कमाई उससे ज्यादा

गत 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 42.55 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 28 Jan 2019 5:06:13

‘मणिकर्णिका’ ने पीछे छोड़ा ‘उरी’ को, वीकेंड में कमाई उससे ज्यादा

गत 25 जनवरी को प्रदर्शित हुई कंगना रनौत की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ ने अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 42.55 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। अपने पहले वीकेंड के 42.55 करोड़ के कारोबार के साथ ही इस फिल्म ने इस वर्ष की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘उरी’ को इस मामले में पीछे छोड़ दिया है। ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 35.73 करोड़ का कारोबार किया था। उरी ने पहले दिन 8.20 करोड़, जबकि मणिकर्णिका ने पहले 8.75 करोड़ का कारोबार किया है।

हालांकि इस फिल्म के कारोबार में दूसरे दिन के मुकाबले तीसरे दिन 25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 8.75 करोड़ का कारोबार करने वाली मणिकर्णिका ने शनिवार को 18.10 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि रविवार को 3रे दिन इसने 15.70 करोड़ का कारोबार किया।

maniakrnika,uri,box office collection

महारानी लक्ष्मीबाई के रूप में कंगना रनौत ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया है। इस फिल्म में उनके अतिरिक्त कोई नायक नहीं है। पूरी फिल्म को अपने अभिनय के सशक्त कंधों पर उठाने वाली कंगना रनौत को चरित्र भूमिकाओं में कई दूसरे ख्यातनाम सितारों ने सहयोग किया जिनमें मुख्य हैं डैनी, सुरेश ओबेराय, कुलभूषण खरबंदा, अतुल कुलकर्णी और अंकिता लोखंडे जिनकी यह पहली फिल्म है। अंकिता ने इस फिल्म में झलकारी बाई का किरदार निभाया है। उनकी भूमिका छोटी लेकिन बेहद असरकारक रही है।

मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी के तीन दिन के कारोबार को देखते हुए उम्मीद की जा रही है यह फिल्म अपने पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 65 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। सोमवार से गुरुवार के मध्य इसके बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ के लगभग कारोबार करने का अनुमान है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब

जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार

E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम