न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

क्या बिना ‘मुन्नी’ के बनेगी ‘दबंग-3’, उठा सवाल, सह निर्माता से हटीं मलाइका

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों सलमान खान की ‘दबंग-3’ को लेकर चर्चा हो रही है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 20 Jan 2019 6:22:24

क्या बिना ‘मुन्नी’ के बनेगी ‘दबंग-3’, उठा सवाल, सह निर्माता से हटीं मलाइका

बॉलीवुड गलियारों में इन दिनों सलमान खान की ‘दबंग-3’ को लेकर चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि सलमान अप्रैल माह से इसकी शूटिंग शुरू करेंगे और क्रिसमस के मौके पर यह प्रदर्शित कर दी जाएगी। दबंग एक सफल फ्रेंचाइजी साबित हो चुकी है। इस सीरीज की अगली फिल्म को लेकर दर्शकों में जिज्ञासा है। ऐसे में अभी से यह कहा जा रहा है कि सलमान खान की यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर 250 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल होगी। हालांकि इस सीरीज की पिछली दोनों फिल्मों ने 150 करोड़ के आंकड़े को नहीं छुआ था। लेकिन तब सलमान खान ने इतनी लोकप्रियता प्राप्त नहीं की थी। आज सलमान सफलता का पर्याय हैं। उनकी पिछली फिल्म टाइगर जिंदा है ने बॉक्स ऑफिस पर 341 करोड़ का कारोबार किया है। ऐसे में दबंग-3 से भी यही उम्मीद की जा रही है।

जब से दबंग-3 की चर्चा हुई है, तभी से एक सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या दबंग-3 में मलाइका अरोड़ा का किरदार ‘मुन्नी’ नजर आएगा या नहीं। साथ ही क्या इस फिल्म के साथ मलाइका बतौर सह निर्माता जुड़ी रहेंगी या नहीं। मलाइका पहले अरबाज खान की पत्नी हुआ करती थीं, जिसके चलते उनका नाम बतौर सह निर्माता दिया जाता था। और फिल्म में उनके ऊपर एक आइटम डांस भी रखा जाता था। अब जबकि वे अरबाज खान से तलाक ले चुकी हैं तो ऐसे में सवाल उठता है क्या खान बंधु उन्हें अपने साथ फिल्म में जोड़े रखेंगे या उनके स्थान पर किसी और का प्रवेश कराएंगे। वैसे पूरी उम्मीद है कि दबंग-3 से मलाइका का पत्ता कट गया है। यह बड़ा परिवर्तन नजर आएगा।

dabangg 3,malaika arora,co producer,entertainment news,Salman Khan

इस फिल्म में इस बार और भी कुछ परिवर्तन नजर आएंगे। मलाइका के बाद दूसरा बड़ा परिवर्तन इसके निर्देशक का है। दबंग-2 को अरबाज खान ने निर्देशित किया था, दबंग-3 को प्रभु देवा निर्देशित कर रहे हैं, जिन्होंने सलमान खान को लेकर वांटेड का निर्माण किया था और जिसके बाद ही सलमान खान का करियर परवान चढ़ा। दबंग-2 के निर्देशन के बाद ही अरबाज खान को समझ आ गया था कि निर्देशन उनके बस का नहीं है, लिहाजा उन्होंने इसके तीसरे भाग को निर्देशित करने से शुरू में ही मना कर दिया था। इसके अतिरिक्त इस बार विनोद खन्ना नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उनका देहांत हो चुका है। सोनाक्षी सिन्हा के साथ ही एक और नायिका को इस फिल्म में लिया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम