न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ते ही भारत के करूण नायर ने अपने नाम किए ये 5 रिकार्ड्स

टेस्ट क्रिकेट में करूण नायर ने तिहरे शतक के साथ ही बनाये ये रिकार्ड्स

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Tue, 30 Jan 2018 4:17:23

टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ते ही भारत के करूण नायर ने अपने नाम किए ये 5 रिकार्ड्स

तिहरा शतक का नाम सुनते ही सबसे पहले हमें सहवाग की याद आती हैं। लेकिन आज हम बात कर रहें उस भारतीय खिलाडी की जिसने भी यह कारनामा किया और वो हैं करूण नायर। नायर ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपना नाम सबकी जुबान पर ला दिया और सभी के दिल में एक अलग ही जगह बना डाली। इस महान कीर्तिमान के साथ करूण नायर ने अपने नाम कई रिकार्ड्स किये हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं करूण नायर के नाम बने रिकार्ड्स के बारे में।

* सबसे कम पारियों में तिहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड : करुण नायर सबसे कम पारियों में तिहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। नायर ने तीन पारियों में ही तिहरा शतक लगा दिया जो दुनिया में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे कम है। नायर से पहले ये रिकॉर्ड लेन ह्युटन के नाम था जिन्होंने तिहरे शतक के लिए नौ पारियां लीं थी। वहीं डॉन ब्रेडमैन और जॉन एडरिच ने तिहरे शतक के लिए 13 पारियां लीं थीं। साफ है सबसे कम पारियों में तिहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं करुण नायर।

karun nair,nternational cricket,test cricket,three centuries together,records by karun nair

* इंग्लैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वोच्च स्कोर : करुण नायर इंग्लैंडे के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के नाम था। कोहली ने इसी सीरीज के चौथे मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 235 रनों की पारी खेली थी। लेकिन कोहली का ये रिकॉर्ड ज्यादा दिनों तक नहीं चला और करुण नायर ने पांचवें टेस्ट मैच के चौथे दिन ही इस रिकॉर्ड पर अपना नाम लिखवा लिया।

* वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज : जैसे ही करुण नायर ने तिहरा शतक लगाया वैसे ही वह वीरेंद्र सहवाग के बाद तिहरा शतक लगाने वाले भारत के सिर्फ दूसरे बल्लोबाज बन गए। सहवाग के नाम भारत की तरफ से दो तिहरे शतक हैं। सहवाग ने 2003-04 में पाकिस्तान के खिलाफ 309 रनों की पारी खेली थी, वहीं इसके बाद एक बार फिर से उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 2007-08 में 319 रनों की पारी खेली थी। सहवाग के बाद अब करुण नायर भी इंग्लैंड के खिलाफ 300 रनों की नाबाद पारी खेलकर भारत की तरफ से दूसरे तिहरे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

karun nair,nternational cricket,test cricket,three centuries together,records by karun nair

* पहले ही शतक को तिहरे में बदलने वाले तीसरे बल्लेबाज बने नायर : इसके साथ ही अपने पहले ही शतक को तिहरे शतक में तब्दील करने वाले दुनिया के सिर्फ तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं करुण नायर। नायर ने इंग्लैंड के खिलाफ अपने करियर का पहला शतक लगाया और फिर उसे तिहरे शतक में बदल डाला। नायर ने 303 रनों की नाबाद पारी खेली।

* भारत की तरफ से नंबर 5 या उससे नीचे खेलते हुए सबसे ज्यादा रन :
इंग्लैंड के खिलाफ नायर नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे और अंत तक आउट नहीं हुए। लेकिन क्या आपको पता है कि नंबर पांच या उससे नीचे खेलते हुए नायर ने सबसे ज्यादा रनों के रिकॉर्ड को बना डाला। नायर ने 303 रनों की पारी खेली और इसी के साथ ही वह नंबर पांच या उससे नीचे खेलते हुए भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह