न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सूर्यवंशी’ के लिए अब चला जैकलीन फर्नांडिस का नाम, करीना ने लगाई ठोकर

अपनी फिल्मों के लिए नायक ढूंढने में आगे रहने वाले रोहित नायिकाओं को देर से तय कर पाते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 21 Jan 2019 3:42:07

‘सूर्यवंशी’ के लिए अब चला जैकलीन फर्नांडिस का नाम, करीना ने लगाई ठोकर

रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी के लिए कोई नायिका फाइनल नहीं हो पा रही है। इस फिल्म को वे अक्षय कुमार के साथ बनाने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग आगामी अप्रैल माह में शुरू होगी। इसे वर्ष के अंत तक प्रदर्शित करने का इरादा है। अपनी फिल्मों के लिए नायक ढूंढने में आगे रहने वाले रोहित नायिकाओं को देर से तय कर पाते हैं।

इस फिल्म के लिए सबसे पहले पूजा हेगड़े का नाम सामने आया था, उसके बाद हाल ही में कैटरीना कैफ और करीना कपूर खान तक का नाम सामने आ चुका है। कहा जा रहा है कि करीना कपूर खान को भी इस फिल्म का ऑफर दिया गया है लेकिन उन्होंने रोहित को किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया है। करीना कपूर खान के साथ रोहित सिंघम और गोलमाल सीरीज की फिल्में बना चुके हैं। ऐसे में उनका अभी तक रोहित को जवाब न देना भी हैरान करने वाला है।

jacqueline fernandez,suryavanshi,entertainment news,rohit shetty

जहाँ करीना कपूर खान ने कोई जवाब नहीं दिया है वहीं दूसरी ओर अब सूर्यवंशी के लिए एक और नायिका का नाम सामने आ रहा है। यह नायिका है जैकलीन फर्नांडिस जो अक्षय कुमार के साथ करण जौहर की फिल्म ब्रदर्स में काम कर चुकी हैं। कहा जा रहा है कि यदि तारीखों का तालमेल बैठ जाता है तो जैकलीन इस फिल्म में नजर आ सकती हैं।

जैकलीन के पिछले दिनों सलमान खान की फिल्म ‘किक-2’ को लेकर समाचार आ रहे थे जिनमें कहा जा रहा था कि साजिद नाडियाडवाला अपनी सफल फिल्म ‘किक’ की नायिका को एक बार फिर से सलमान खान के साथ पेश करना चाहते हैं लेकिन उनकी टीम सलमान खान के साथ जैकलीन को पसन्द नहीं कर रही है क्योंकि सलमान खान के साथ वाली उनकी पिछली फिल्म ‘रेस-3’ बॉक्स ऑफिस पर धराशायी हो गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या रोहित जैकलीन को अक्षय कुमार के साथ लेना चाहेंगे क्योंकि अक्षय कुमार के साथ वाली जैकलीन की फिल्म ‘ब्रदर्स’ भी बॉक्स ऑफिस पर असफल हो गई थी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल