न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

निर्देशक मितु भौमिक लांगे द्वारा स्थापित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न

वर्ष 2019 इस फिल्म महोत्सव के लिए काफी बड़ा और महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस साल यह अपनी स्थापना के एक दशक पूरे कर रहा है। इस मौके पर आगामी 8 अगस्त से 17 अगस्त तक फिल्म महोत्सव का आयोजन होगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 28 May 2019 5:47:09

निर्देशक मितु भौमिक लांगे द्वारा स्थापित इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न

(आईएफएफएम) की शुरूआत वर्ष 2010 में हुई थी। रचनात्मक और फिल्म निर्माण के क्षेत्र में मितु का एक शानदार कॅरियर रहा है, साथ ही इस फिल्म महोत्सव के आयोजन में भी उनकी महत्वपूर्ण और अग्रणी भूमिका रही है। स्थापना के करीब दो साल बाद वर्ष 2012 में विक्टोरियन सरकार और फिल्म विक्टोरिया बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर महोत्सव को अपना समर्थन दिया। अपनी स्थापना के बाद से, फिल्म महोत्सव लगातार आगे बढ़ रहा है और पिछले दशकों में कुछ सबसे महत्वपूर्ण फिल्मों को भी अपनी ओर आकर्षित किया है। इतना ही नहीं महोत्सव ने उपमहाद्वीप के कुछ बड़े और मशहूर भारतीय सितारों की मेजबानी भी की है। ऐसे में वर्ष 2019 इस फिल्म महोत्सव के लिए काफी बड़ा और महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस साल यह अपनी स्थापना के एक दशक पूरे कर रहा है। इस मौके पर आगामी 8 अगस्त से 17 अगस्त तक फिल्म महोत्सव का आयोजन होगा।

indian film festival of melbourne,central theme,mitu bhowmick lange,iffm

गौरतलब है कि आईएफएफएम न केवल एक छोटे लेकिन ठोस और संक्षिप्त महोत्सव से मेलबोर्न के एक प्रमुख वार्षिक सांस्कृतिक कार्यक्रम के तौर पर विकसित हुआ है, बल्कि कुछ प्रमुख क्षेत्रों से इसे प्रशंसा और सम्मान भी प्राप्त हुआ है। इतना ही नहीं अब यह आधिकारिक तौर पर दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा भारतीय महोत्सव बन गया है। अपनी स्थापना के बाद से विगत 10 वर्षों के अंतराल में इस महोत्सव में भारतीय सिने प्रेमियों और सिने जगत की हस्तियों की उपस्थिति देखने को मिली है, जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका चोपड़ा, करण जौहर, ऐश्वर्या राय बच्चन, विद्या बालन, कंगना रनौत, राजकुमार हिरानी, कबीर खान, निखिल आडवाणी, रानी मुखर्जी, सुशांत सिंह राजपूत, राजकुमार राव, फ्रीडा पिंटो, ऋचा चड्ढा, कोंकणा सेन शर्मा और अली फज़ल सहित कई अन्य हस्तियां शामिल हैं।

indian film festival of melbourne,central theme,mitu bhowmick lange,iffm

हर साल फिल्म महोत्सव का आयोजन एक विशेष थीम पर किया जाता है और इस साल यानी वर्ष 2019 में इस फिल्म महोत्सव के थीम के तौर पर साहस का चयन किया गया है। साहस एक ऐसा शब्द है जो, सिनेमा के लिए खास तौर पर पिछले कुछ वर्षों में पूरी तरह सच साबित हो रहा है। चाहे स्क्रीन की बात हो या बाहर की, भारतीय सिनेमा की विषय-वस्तु में कुछ ऐसी सामग्रियों का चयन किया गया है, जो बहादुर और सख्त तो हैं ही, साथ ही हमें कुछ वीर प्रतीक भी दिए हैं। ऐसे में आधुनिक सिनेमा की विषय -वस्तु में भी इस थीम को शामिल किया गया है, जिसका जश्न मेलबोर्न में आयोजित होनेवाले 10 वें भारतीय फिल्म महोत्सव में मनाया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो