न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एवेंजर्स : एंडगेम’: 4 सप्ताह तक भारत में प्रदर्शित नहीं होगी कोई दूसरी हॉलीवुड फिल्म

अप्रैल के आखिरी शुक्रवार के बाद पूरे एक महीने तक कोई भी हॉलीवुड फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस्तक नहीं देगी

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 04 Apr 2019 1:48:18

‘एवेंजर्स : एंडगेम’: 4 सप्ताह तक भारत में प्रदर्शित नहीं होगी कोई दूसरी हॉलीवुड फिल्म

अप्रैल के आखिरी शुक्रवार के बाद पूरे एक महीने तक कोई भी हॉलीवुड फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस्तक नहीं देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि हॉलीवुड अपनी फिल्म ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ को कम से कम 4 सप्ताह तक लगातार भारतीय सिनेमाघरों में रखना चाहता है। बताया जा रहा है कि मार्वल इंडिया ने अपनी फिल्म ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ के लिए भारत की प्रमुख सिने चैन्स को 4 सप्ताह के लम्बे करार में बांधा है। इस बात की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। लेकिन ‘एवेंजर्स : एंडगेम’ के क्रेज को देखते हुए और इस फिल्म की कमाई में किसी तरह की कोई कमी न रहे इसको मद्देनजर रखते हुए हॉलीवुड ने यह फैसला लिया बताते हैं। हालांकि इस दौरान बॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन होगा और उन्हें मल्टीप्लेक्स चेन्स में ही प्रदर्शित किया जाएगा, लेकिन सभी मल्टीप्लेक्स की एक या दो स्क्रीन्स पर लगातार 4 सप्ताह तक ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ का प्रदर्शन जारी रहेगा।

avengers endgame,avengers endgame movie,hollywood,hollywood movies,avengers endgame ticket sales,avengers: endgame,buzz patrol,buzzpatrol,hollywood,shareworthy,star wars

26 अप्रैल को भारत में उस हॉलीवुड फिल्म का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसका इंतजार पूरे विश्व को है। भारत में इस फिल्म को प्रचारित करने के लिए इसके सह निर्देशक जो रूसो पिछले दिनों भारत आए थे। जो रूसो ने अपनी यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस को हॉलीवुड फिल्मों के सबसे जरूरी बताया है। ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ के इस सीक्वल का इंतजार इसलिए है क्योंकि थैनोस से निर्णायक जंग देखनी है। ‘इनफिनिटी वॉर’ में दर्शकों ने देखा कि सारे एवेंजर्स थैनोस के सामने घुटने टेक देते हैं। क्लाईमैक्स में दिखाया गया था कि एवेंजर्स एक-एक करके गायब हो रहे हैं, जिसने इसके सीक्वल के लिए दर्शकों को बैचेन बना दिया। इनफिनिटी वॉर में आयरनमैन (रॉबर्ट डाउनी जूनियर), थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ), हल्क (मार्क रफेलो), कैप्टन अमेरिका (क्रिस इवांस), स्टार-लॉर्ड (क्रिस प्रैट), डॉ. स्ट्रेंज (बेनेडिक्ट कंबरबैच), ब्लैक विडो (स्कारलेट जोहेनसन), स्पाइडरमैन (टॉम हौलेंड) और ब्लैक पैंथर (चैडविक बोज़मन) समेत 22 सुपर हीरोज़ थे।

avengers endgame,avengers endgame movie,hollywood,hollywood movies,avengers endgame ticket sales,avengers: endgame,buzz patrol,buzzpatrol,hollywood,shareworthy,star wars

‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ को रूसो ब्रदर्स (एंथनी और जो रूसो) ने निर्देशित किया था और सीक्वल ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ को भी उन्होंने ही निर्देशित किया है। थैनोस के खिलाफ एवेंजर्स की टीम को इस बार कैप्टन मार्वल ने ज्वाइन किया है, जो सबसे शक्तिशाली एवेंजर हैं। ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी प्रदर्शित की जाएगी। ‘एवेंजर्स एंड गेम’ के लिए दर्शकों की जिज्ञासा को देखते हुए बॉलीवुड अपनी कोई फिल्म इस दिन प्रदर्शित नहीं कर रहा है।

avengers endgame,avengers endgame movie,hollywood,hollywood movies,avengers endgame ticket sales,avengers: endgame,buzz patrol,buzzpatrol,hollywood,shareworthy,star wars

अलादीन

‘एवेंजर्स: एंड गेम’ के ठीक एक माह बाद भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म ‘अलादीन’ का प्रदर्शन 24 मई को होगा। गाय रिची निर्देशित फैटेंसी फिल्म 1992 में आई डिज्नी की एनीमेशन फिल्म का लाइव एक्शन रीमेक है। मेना मसूद अलादीन के रोल में हैं, जबकि विल स्मिथ जिनी बने हैं। यह विशेष रूप से बच्चों को देखकर बनाई गई है और इसे भारत में विशेष रूप से छुट्टियों के दौरान प्रदर्शित किया जा रहा है। मई व जून में पूरी तरह से स्कूल कॉलेज बन्द रहते हैं। यह बच्चों के लिए परफेक्ट समर रिलीज है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम