न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सब कुछ गिरवी रखकर मार्वल ने बनाई थी पहली सुपर हीरो फिल्म ‘आयरन मैन’

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ बॉक्स ऑफिस पर कारोबार के तमाम रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है। यह सबसे तेजी से 100 करोड़ डालर (करीब 7 हजार करोड़ रुपये) कमाई वाली फिल्म बन गई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 30 Apr 2019 3:35:17

सब कुछ गिरवी रखकर मार्वल ने बनाई थी पहली सुपर हीरो फिल्म ‘आयरन मैन’

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ बॉक्स ऑफिस पर कारोबार के तमाम रिकॉर्ड अपने नाम करती जा रही है। यह सबसे तेजी से 100 करोड़ डालर (करीब 7 हजार करोड़ रुपये) कमाई वाली फिल्म बन गई है। एवेंजर्स एंडगेम ने सिर्फ 5 दिनों में 120 करोड़ डॉलर (8.37 हजार करोड़ रुपये) का कारोबार किया है। इस फिल्म ने इस सीरीज की पिछली फिल्म ‘इनफिनिटी वॉर’ का रिकॉर्ड तोड़ा है। 2018 में प्रदर्शित हुई इनफिनिटी वॉर ने 11 दिनों में 100 करोड़ डॉलर का आंकड़ा पार किया था। एंडगेम मार्वल स्टूडियो की 22वीं सुपर हीरो फिल्म है। एवेंजर्स सीरीज की शुरूआत 2008 में ‘आयरन मैन’ के प्रदर्शन के साथ हुई थी। मार्वल स्टूडियो 2009 से डिज्नी की सहायक कम्पनी है।

मार्वल की शुरूआत 1939 में टाइमली कॉमिक्स के रूप में हुई थी। 1998 में मार्वल एंटरटेनमेंट नाम की कम्पनी शुरू की गई। 2005 में कम्पनी ने मेरिल लिंच के साथ 52.5 करोड़ डॉलर का करार कर मार्वल स्टूडियो की शुरूआत की। करार की शर्त के मुताबिक मार्वल को अपने 10 पात्रों के अधिकार गिरवी रखने पड़े।

इसके बाद मार्वल स्टूडियो ने ‘आयरन मैन’ फिल्म बनाने का फैसला किया। लेकिन, डील में यह पात्र नहीं था इसलिए मार्वल को इस फिल्म के लिए फाइनेंस नहीं मिला। तब मार्वल स्टूडियो के मालिकों ने निजी सम्पत्ति गिरवी रखकर ‘आयरन मैन’ बनाई। 2008 में प्रदर्शित हुई ‘आयरन मैन’ ने 50 करोड़ डॉलर से अधिक का कारोबार किया। इसके बाद 2009 में डिज्नी ने 420 करोड़ डॉलर में मार्वल स्टूडियो का अधिग्रहण किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा

‘1000 मिसाइलें तैयार हैं...’, मौत वाले पोस्टर देख भड़के ट्रंप, ईरान को दी कड़ी चेतावनी

क्या E20 पेट्रोल आपकी कार के लिए सुरक्षित है? Maruti, Tata, Toyota समेत बड़ी कंपनियों ने दूर की सभी आशंकाएं

शरद पवार पर टिप्पणी पड़ गई भारी! सुप्रिया सुले ने संजय राउत को घेरा, उद्धव ठाकरे को भी सुनाईं खरी-खोटी

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

अजय देवगन की 'धमाल 4' की जोरदार शुरुआत, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, वर्ल्डवाइड कलेक्शन 21 करोड़ के पार

'धमाल 4' की एंट्री से बदली बॉक्स ऑफिस की रफ्तार या अब भी कायम है अक्षय कुमार का जलवा? जानिए 15वें दिन का कलेक्शन

'धमाल 4' की रिलीज से धीमी पड़ी 'अल्फा' की रफ्तार, दूसरे शुक्रवार 2 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक