न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एवेंजर्स एंडगेम’: हॉलीवुड फिल्मों के लिए भारत में स्थापित किया बैंचमार्क

सुपरहीरोज से सजी मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने हॉलीवुड की अन्य फिल्मों के लिए भारत में एक बैंचमार्क स्थापित कर दिया है जिसे पार करना अब हॉलीवुड की फिल्मों का पहला कदम होगा।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 03 May 2019 4:50:27

‘एवेंजर्स एंडगेम’: हॉलीवुड फिल्मों के लिए भारत में स्थापित किया बैंचमार्क

सुपरहीरोज से सजी मार्वल की फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने हॉलीवुड की अन्य फिल्मों के लिए भारत में एक बैंचमार्क स्थापित कर दिया है जिसे पार करना अब हॉलीवुड की फिल्मों का पहला कदम होगा। ‘एवेंजर्स एंडगेम’ ने एक सप्ताह के प्रदर्शन में भारत में 265 करोड़ का कारोबार करके नया इतिहास लिखा है। आने वाले समय में प्रदर्शित होने वाली हॉलीवुड फिल्मों के सामने हमेशा यह आंकड़ा टारगेट रहेगा। हालांकि यह बहुत मुश्किल है इस आंकड़े को कोई दूसरी हॉलीवुड फिल्म तोड़ पाए। ‘एंडगेम’ को भारत में भी चार भाषाओं में रिलीज किया गया है। भारत में अब तक फिल्म की कमाई रिकॉर्ड तोड़ है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई एंडगेम के हिंदी वर्जन ने भारत में सात दिन में सबसे ज्यादा कमाई का नया कीर्तिमान बना दिया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक एंडगेम ने एक हफ्ते यानी रिलीज के सात दिन के अंदर भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 260.40 करोड़ रुपये की कमाई की। यह देश में किसी भी हिंदी फिल्म की सात दिन में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई का नया रिकॉर्ड है। पहले यह रिकॉर्ड प्रभास की फिल्म बाहुबली 2 (हिंदी वर्जन) के नाम दर्ज था। ‘बाहुबली 2’ ने 247 करोड़ की कमाई की थी।

avengers endgame,avengers endgame box office report,avengers endgame box office collection,hollywood,hollywood news hindi

‘एंडगेम’ और ‘बाहुबली 2’ के बाद सात दिन में हिंदी में सर्वाधिक पैसे कमाने वाली फिल्मों में सलमान खान की ‘सुल्तान’ (229.16 करोड़, 9 दिन का सप्ताह, बुधवार को प्रदर्शित हुई थी), टाइगर जिंदा है (206.04 करोड़), रणबीर कपूर की संजू (202.51 करोड़) और आमिर खान की खान की दंगल (197.54 करोड़ ) शामिल हैं।

ट्रेड एक्सपट्र्स की राय में एंडगेम का पहला हफ्ता शानदार रहा। शुक्रवार को फिल्म ने 53.60 करोड़, शनिवार को 52.20 करोड़, रविवार को 52.85 करोड़, सोमवार को 31.05 करोड़, मंगलवार को 26.10 करोड़, बुधवार को 28.50 करोड़ और गुरुवार को 16.10 करोड़ की कमाई की. भारत में फिल्म की कुल कमाई (नेट) गुरुवार तक 260.40 करोड़ है, जबकि कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (ग्रॉस) 310 करोड़ रुपये है। यह देखना दिलचस्प रहेगा कि दूसरे हफ्ते में फिल्म 350 करोड़ या 400 करोड़ की कमाई करती है या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल