न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एवेंजर्स : एंडगेम’: अमेरिका में टूटे एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड, वेबसाइट क्रैश

अमेरिका में इस फिल्म के लिए शुरू की गई ऑनलाइन एडवांस टिकट बुकिंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Thu, 04 Apr 2019 12:53:15

‘एवेंजर्स : एंडगेम’: अमेरिका में टूटे एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड, वेबसाइट क्रैश

आगामी 26 अप्रैल को दुनिया भर में प्रदर्शित हो जा रही रूसो ब्रदर्स निर्देशित सुपर हीरोज फिल्म ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ को लेकर दर्शकों में कितना ज्यादा क्रेज है इस बात का सबूत इससे मिलता है कि अमेरिका में इस फिल्म के लिए शुरू की गई ऑनलाइन एडवांस टिकट बुकिंग ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इस मामले में उसने अपनी ही फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों और स्टार्स वॉर्स को पीछे छोड़ दिया है। अमेरिका की दो टॉप टिकट वेबसाइट्स फैनडेंगो और एटम के अनुसार, एवेंजर्स : एंड गेम की पहले दिन की एडवांस सेल ने अपनी ही फ्रेंचाइज़ी की पिछली फिल्मों और स्टार वॉर्स जैसी फिल्म के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इन दोनों वेबसाइट्स ने कितनी टिकटों की बिक्री हुई इसके आंकड़े जारी नहीं किए हैं। गौरतलब है कि हाल ही में हुए एक सर्वे में यह सामने आया था कि मार्वल स्टूडियो की एवेंजर्स सीरीज की इस आखिरी फिल्म को देखने के वैश्विक सिनेमा के दर्शक बहुत बेचैन है। यह विश्व सिनेमा इतिहास की सबसे बड़ी बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार हुई है।

avengers endgame ticket sales,avengers: endgame,buzz patrol,buzzpatrol,hollywood,shareworthy,star wars,hollywood news,hollywood

फैनडेंगो मैनेजिंग एडिटर एरिक डेविस ने अपनी एक स्टेटमेंट में बताया है कि, ‘इस फिल्म की एडवांस बुकिंग ने कई रिकॉर्ड तोड़े हैं और इस फिल्म ने टिकट के मामले में स्टार वॉर्स के रिकॉर्ड को महज 6 घंटों में पीछे छोड़ दिया है।’ दूसरी तरफ एटम वेबसाइट का कहना है कि, इस फिल्म ने मोबाइल टिकट सर्विस के लिए रिकॉर्ड बनाया है। एडवांस बुकिंग के पहले घंटे में इसने एवेंजर्स सीरीज की पिछली फिल्म से तीन गुणा ज्यादा टिकट बेचने में कामयाब रही है। वेबसाइट इबे पर इस फिल्म के हॉलीवुड में आईमैक्स स्क्रीनिंग की एक टिकट की कीमत लगभग 500 डॉलर्स यानि 35,226 रुपए थी। कई फैंस ने सोशल मीडिया पर इस बात की शिकायत भी की थी कि एरर कोड्स और वेबसाइट क्रैश जैसी घटनाएं हो रही हैं और उन्हें टिकट खरीदने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।

ज्ञातव्य है कि एवेंजर्स : इंफिन्टी वार 2018 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी और इस फिल्म ने दुनिया भर में 13, 967 करोड़ की कमाई की थी। यह हॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 4थे स्थान पर आती है। इससे पहले तीसरे स्थान पर स्टार वॉर्स है, जिसने 14,104 करोड़ की कमाई की है। पहले स्थान पर निर्देशक जेम्स कैमरान की ‘अवतार’ और दूसरे स्थान पर ‘टाइटैनिक’ आती हैं। ‘एवेंजर्स : एंड गेम’ की एडवांस बुकिंग को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह दुनिया की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में तो स्वयं को शामिल करवाने में सफल होगी ही साथ ही यह इस सूची में पहले स्थान को प्राप्त करने में सफल हो सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम