न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के निर्देशक ने किया खुलासा, ‘रोबोट’ से लिया ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ का क्लाइमैक्स

वर्ष 2010 में आई रजनीकांत ऐश्वर्या राय अभिनीत ‘रोबोट’ निर्देशक शंकर की पहली ऐसी भारतीय फिल्म थी जो पूरी तरह से कम्प्यूटर ग्राफिक्स पर बनाई गई थी।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 02 Apr 2019 3:12:47

‘एवेंजर्स: एंडगेम’ के निर्देशक ने किया खुलासा, ‘रोबोट’ से लिया ‘एवेंजर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ का क्लाइमैक्स

'एवेंजर्स: एंडगेम' को लेकर भारतीय सिने दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है और उनकी यह दीवानगी ही फिल्म के सह निर्देशक जो रूसो को भारत तक खींच लाई है। जो रूसो इससे पहले अपने भाई एंथनी रूसो के साथ मिलकर ‘कैप्टन अमेरिका: सिविल वॉर’ और ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ जैसी सुपर हीरो फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं। वे इन दिनों भारत में अपनी फिल्म का प्रमोशन करने आए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जहाँ उन्होंने प्रियंका चोपड़ा के साथ भविष्य में काम करने के संकेत दिए, वहीं उन्होंने सलमान खान और उनकी फिल्म ‘दबंग’ की तारीफ करते हुए कहा कि इस फिल्म का कैमरा वर्क बेहतरीन था। टीम की एनर्जी कमाल की थी।

इस बातचीत के दौरान जो रूसो ने एक और खुलासा किया। उनका कहना था कि ‘मैं एक वाकया बताता हूं, जो मुझे लगता है कि कल के लिए बहुत अच्छी हेडलाइन होगी। फिल्म ‘रोबोट’ (रजनीकांत स्टारर) ने ‘एवेजंर्स: एज ऑफ अल्ट्रॉन’ के क्लाइमैक्स को सबसे ज्यादा प्रेरित किया था। ‘रोबोट’ में जिस तरह आखिर में सारे रोबोट मिलकर एक बड़े सांप का रूप ले लेते हैं, उसी तरह ‘एज ऑफ अल्ट्रॉन’ में सारे ‘अल्ट्रॉन’ मिलकर एक विशाल अल्ट्रॉन बनते हैं। हालांकि, वह सीन ऐन मौके पर फिल्म का हिस्सा नहीं बन पाया और एडिट कर दिया गया।’

वर्ष 2010 में आई रजनीकांत ऐश्वर्या राय अभिनीत ‘रोबोट’ निर्देशक शंकर की पहली ऐसी भारतीय फिल्म थी जो पूरी तरह से कम्प्यूटर ग्राफिक्स पर बनाई गई थी। इस फिल्म ने विदेशों में भारतीय तकनीक का सफलतापूर्वक परचम लहराया था। गत वर्ष निर्देशक शंकर ने ‘रोबोट’ का सीक्वल ‘2.0’ के नाम से प्रदर्शित किया था, जिसने वैश्विक स्तर पर लगभग 1000 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। इस फिल्म में रजनीकांत के सामने अक्षय कुमार ने खल पात्र निभाया था।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम