न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2री तिमाही : हॉलीवुड की चर्चित फिल्मों का होगा प्रदर्शन, 1000 करोड़ की कमाई!

इन तीन महीनों में बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़़ से ज्यादा का कारोबार हुआ जो वर्ष 2019 के लिए अच्छे संकेत दे गया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Tue, 02 Apr 2019 4:13:15

2री तिमाही : हॉलीवुड की चर्चित फिल्मों का होगा प्रदर्शन, 1000 करोड़ की कमाई!

वर्ष 2019 की पहली तिमाही में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों ने राज किया। इन तीन महीनों में बॉक्स ऑफिस पर 1200 करोड़़ से ज्यादा का कारोबार हुआ जो वर्ष 2019 के लिए अच्छे संकेत दे गया है। वर्ष की 2री तिमाह में भी कुछ ऐसी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है जिनको लेकर बॉक्स ऑफिस काफी आशान्वित है। लेकिन इस तिमाही में बॉक्स ऑफिस पर हॉलीवुड फिल्मों का कब्जा रहेगा।

बॉलीवुड के साथ-साथ जिन हॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है उनके बारे में हॉलीवुड पूरी तरह आशान्वित है कि यह फिल्में भारत से 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होंगी। हॉलीवुड की जो फिल्में इस तिमाही में प्रदर्शित होंगी उनमें सुपरहीरो, हॉरर, थ्रिलर, रोमांटिक, एनीमेशन अर्थात् हर जोनर की फिल्म होगी। कुछ सुपर हिट फ्रेंचाइजी भी फिल्में हैं, जो बॉलीवुड फिल्मों के लिए चुनौती साबित हो सकती हैं।

आइए डालते हैं एक नजर हॉलीवुड की उन फिल्मों पर जो इस अप्रैल से लेकर जुलाई मध्य तक भारतीय सिनेमाघरों में प्रदर्शित होकर 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल होंगी।

hollywood movies,hollywood movies 2019 movies,once upon a time in hollywood,spider-man: far from home,annabelle comes home,toy story 4,dark phoenix,aladdin,avengers endgame,the curse of the weeping woman,hellboy,shazam

शजाम

5 अप्रैल को ‘शजाम’ प्रदर्शित हो रही है। यह डीसी कॉमिक्स के सुपरहीरो कैरेक्टर ‘शजाम’ पर आधारित है। फिल्म का कथानक 14 साल के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमता है, जो सुपर पॉवर के जरिए एक शक्तिशाली वयस्क में बदल जाता है। फिल्म में जैकरी लिवाई, मार्क स्ट्रांग और एशर एंजिल ने मुख्य किरदार निभाये हैं, जबकि निर्देशन डेविड एफ सेडनबर्ग ने किया है। इस फिल्म अंग्रेजी के साथ हिन्दी, तमिल और तेलुगू भाषाओं में 3 डी, डॉल्बी और 3डी आईमैक्स फॉर्मेट्स में प्रदर्शित किया जा रहा है।

hollywood movies,hollywood movies 2019 movies,once upon a time in hollywood,spider-man: far from home,annabelle comes home,toy story 4,dark phoenix,aladdin,avengers endgame,the curse of the weeping woman,hellboy,shazam

हेलबॉय

12 अप्रैल को हेलबॉय का प्रदर्शन होगा। यह सुपर नेचुरल सुपरहीरो सीरीज ‘हेलबॉय’ की तीसरी फिल्म है। नील मार्शल ने इसे निर्देशित किया है। मुख्य भूमिका में डेविड हार्बर और मायला जोवोविच हैं। ‘हेलबॉय’ की पिछली दो फिल्मों को भारत में आंशिक सफलता मिली है।

hollywood movies,hollywood movies 2019 movies,once upon a time in hollywood,spider-man: far from home,annabelle comes home,toy story 4,dark phoenix,aladdin,avengers endgame,the curse of the weeping woman,hellboy,shazam

द कर्स ऑफ द वीपिंग वुमन

19 अप्रैल को सुपर नेचुरल हॉरर फिल्म द कर्स ऑफ द वीपिंग वुमन आएगी। यह विख्यात कॉन्ज्युलरिंग यूनिवर्स की 6ठी फिल्म है। इसका निर्देशन डेब्यूटेंट माइकल चैवेज ने किया है। फिल्म में लिंडा कार्डेलिनी और रेमंड क्रूज़ मुख्य भूमिकाओं में दिखेंगे। भारत में इसे अंग्रेजी, तमिल, तेलुगु और हिन्दी में प्रदर्शित किया जाएगा।

hollywood movies,hollywood movies 2019 movies,once upon a time in hollywood,spider-man: far from home,annabelle comes home,toy story 4,dark phoenix,aladdin,avengers endgame,the curse of the weeping woman,hellboy,shazam

‘एवेंजर्स एंड गेम’

26 अप्रैल को भारत में उस हॉलीवुड फिल्म का प्रदर्शन होने जा रहा है जिसका इंतजार पूरे विश्व को है। भारत में इस फिल्म को प्रचारित करने के लिए इसके सह निर्देशक जो रूसो आए हुए हैं, जिन्होंने अपनी यात्रा के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए भारतीय बॉक्स ऑफिस को हॉलीवुड फिल्मों के सबसे जरूरी बताया है। ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ के इस सीक्वल का इंतज़ार इसलिए है क्योंकि थैनोस से निर्णायक जंग देखनी है। ‘इनफिनिटी वॉर’ में दर्शकों ने देखा कि सारे एवेंजर्स थैनोस के सामने घुटने टेक देते हैं। क्लाईमैक्स में दिखाया गया था कि एवेंजर्स एक-एक करके गायब हो रहे हैं, जिसने इसके सीक्वल के लिए दर्शकों को बैचेन बना दिया।

इनफिनिटी वॉर में आयरनमैन (रॉबर्ट डाउनी जूनियर), थॉर (क्रिस हेम्सवर्थ), हल्क (मार्क रफेलो), कैप्टन अमेरिका (क्रिस इवांस), स्टार-लॉर्ड (क्रिस प्रैट), डॉ. स्ट्रेंज (बेनेडिक्ट कंबरबैच), ब्लैक विडो (स्कारलेट जोहेनसन), स्पाइडरमैन (टॉम हौलेंड) और ब्लैक पैंथर (चैडविक बोज़मन) समेत 22 सुपर हीरोज़ थे।

hollywood movies,hollywood movies 2019 movies,once upon a time in hollywood,spider-man: far from home,annabelle comes home,toy story 4,dark phoenix,aladdin,avengers endgame,the curse of the weeping woman,hellboy,shazam

‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ को रूसो ब्रदर्स (एंथनी और जो रूसो) ने निर्देशित किया था और सीक्वल ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ को भी उन्होंने ही निर्देशित किया है। थैनोस के खिलाफ एवेंजर्स की टीम को इस बार कैप्टन मार्वल ने ज्वाइन किया है, जो सबसे शक्तिशाली एवेंजर हैं।
‘एवेंजर्स: एंड गेम’ अंग्रेजी के साथ हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी प्रदर्शित की जाएगी। ‘एवेंजर्स एंड गेम’ के लिए दर्शकों की जिज्ञासा को देखते हुए बॉलीवुड अपनी कोई फिल्म इस दिन प्रदर्शित नहीं कर रहा है।

अप्रैल के आखिरी शुक्रवार के बाद पूरे एक महीने तक कोई भी हॉलीवुड फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दस्तक नहीं देगी। ऐसा इसलिए क्योंकि हॉलीवुड अपनी फिल्म ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ को कम से कम 4 सप्ताह तक लगातार भारतीय सिनेमाघरों में रखना चाहता है। मार्वल इंडिया ने अपनी फिल्म ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ के लिए भारत की प्रमुख सिने चैन्स को 4 सप्ताह के लम्बे करार में बांधा है। हालांकि इस दौरान बॉलीवुड फिल्मों का प्रदर्शन होगा और उन्हें मल्टीप्लेक्स चेन्स में ही प्रदर्शित किया जाएगा, लेकिन सभी मल्टीप्लेक्स की एक या दो स्क्रीन्स पर लगातार 4 सप्ताह तक ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ का प्रदर्शन जारी रहेगा।

hollywood movies,hollywood movies 2019 movies,once upon a time in hollywood,spider-man: far from home,annabelle comes home,toy story 4,dark phoenix,aladdin,avengers endgame,the curse of the weeping woman,hellboy,shazam

अलादीन

‘एवेंजर्स: एंड गेम’ के ठीक एक माह बाद भारतीय सिनेमाघरों में हॉलीवुड फिल्म ‘अलादीन’ का प्रदर्शन 24 मई होगा। गाय रिची निर्देशित फैटेंसी फिल्म 1992 में आई डिज्नी की एनीमेशन फिल्म का लाइव एक्शन रीमेक है। मेना मसूद अलादीन के रोल में हैं, जबकि विल स्मिथ जिनी बने हैं। यह विशेष रूप से बच्चों को देखकर बनाई गई है और इसे भारत में विशेष रूप से छुट्टियों के दौरान प्रदर्शित किया जा रहा है। मई व जून में पूरी तरह से स्कूल कॉलेज बन्द रहते हैं। यह बच्चों के लिए परफेक्ट समर रिलीज है।

hollywood movies,hollywood movies 2019 movies,once upon a time in hollywood,spider-man: far from home,annabelle comes home,toy story 4,dark phoenix,aladdin,avengers endgame,the curse of the weeping woman,hellboy,shazam

‘डार्क फीनिक्स’ एक्समैन सीरीज की अगली फिल्म

7 जून को एक्समैन सीरीज की अगली फिल्म ‘डार्क फीनिक्स’ का प्रदर्शन होगा। ‘डार्क फीनिक्स’ में प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर मुख्य भूमिका में हैं। सोफी निक के बड़े भाई जो जोनस की मंगेतर हैं और प्रियंका-निक की शादी में भारत भी आयी थीं।

hollywood movies,hollywood movies 2019 movies,once upon a time in hollywood,spider-man: far from home,annabelle comes home,toy story 4,dark phoenix,aladdin,avengers endgame,the curse of the weeping woman,hellboy,shazam

टॉय स्टोरी-4

21 जून को टॉय स्टोरी-4 आएगी। यह विश्व विख्यात एनीमेशन सीरीज टॉय स्टोरी की चौथी किस्त है। पहली बार इस सीरीज की किसी फिल्म को 3डी फॉर्मेट में बनाया गया है। फिल्म का निर्देशन जॉश कूली ने किया है और फिल्म के मुख्य किरदार वूडी को टॉम हैंक्स ने आवाज दी है।

hollywood movies,hollywood movies 2019 movies,once upon a time in hollywood,spider-man: far from home,annabelle comes home,toy story 4,dark phoenix,aladdin,avengers endgame,the curse of the weeping woman,hellboy,shazam

एनेबल कम्स होम

सुपर नेचुरल हॉरर फिल्म ‘द कर्स ऑफ द वीपिंग वुमन’ के बाद हॉलीवुड की एक और सुपर नेचुरल हॉरर सीरीज ‘एनेबल’ की अगली फिल्म ‘एनेबल कम्स होम’ 28 जून को प्रदर्शित होगी। यह कॉन्ज्यूरिंग यूनिवर्स की 7वीं फिल्म है। इस फिल्म के जरिये नवोदित निर्देशक गैरी डॉबरमैन निर्देशन के क्षेत्र में उतर रहे हैं। एनाबेल सीरीज की हॉरर फिल्मों को दुनियाभर में काफी पसंद किया जाता है।

hollywood movies,hollywood movies 2019 movies,once upon a time in hollywood,spider-man: far from home,annabelle comes home,toy story 4,dark phoenix,aladdin,avengers endgame,the curse of the weeping woman,hellboy,shazam

स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम

5 जुलाई को स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम आ रही है। सुपर हीरो स्पाइडर मैन पर अब तक 4 फिल्में बन चुकी हैं। 5 जुलाई को प्रदर्शित हो रही इस फिल्म का निर्देशन जोन वॉट्स ने किया और टॉम हॉलैंड इसमें स्पाइडरमैन के रूप में नजर आएंगे जो ‘एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर’ और ‘एवेंजर्स: एंडगेम’ में भी स्पाइडर मैन के रूप में नजर आ चुके हैं। यह फिल्म यंग स्पाइडरमैन के कारनामों को दिखाएगी। यह 2017 में आयी स्पाइडरमैन होमकमिंग का सीक्वल है। स्पाइडर मैन फार फ्रॉम होम की कहानी ‘एवेंजर्स एंड गेम’ के बाद शुरू होगी। थैनोस को हराने के बाद पीटर पारकर स्कूल ट्रिप पर यूरोप जाता है, जहां उसे नया कारनामा करने को मिलता है।

hollywood movies,hollywood movies 2019 movies,once upon a time in hollywood,spider-man: far from home,annabelle comes home,toy story 4,dark phoenix,aladdin,avengers endgame,the curse of the weeping woman,hellboy,shazam

वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड

26 जुलाई को प्रदर्शित होने वाली हॉलीवुड फिल्म ‘वंस अपॉन अ टाइम इन हॉलीवुड’ का शीर्षक बॉलीवुड फिल्म ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुम्बई’ की नकल है। इस फिल्म में हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट, लियोनार्दो डिकैपरियो और मार्गोट रॉबी मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म की यही सबसे बड़ी यूएसपी और खूबी है। फिल्म प्रचार में सिर्फ और सिर्फ इन्हीं 3 व्यक्तियों के नामों का जिक्र किया जा रहा है। फिल्म की कथा क्या है या इसका तकनीकी पक्ष किन-किन हाथों में है इसकी कोई जानकारी नहीं दी जा रही है। जारी हुए पोस्टर में ब्रैड पिट और लियोनार्दो डिकैपरियो को आमने-सामने खड़े दिखाया जा रहा है।

वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही और 3री तिमाही के पहले माह में प्रदर्शित होने जा रही इन हॉलीवुड फिल्मों के जरिये भारतीय बॉक्स ऑफिस को 1000 करोड़ से ज्यादा कमाई की उम्मीद है। सबसे ज्यादा कारोबार ‘एवेंजर्स: एंड गेम’ से होने की उम्मीद है। ट्रेड विश्लेषकों का अनुमान है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाएगी। ऐसा लगता भी है क्योंकि इस फिल्म को लेकर दर्शकों में जो दीवानगी नजर आ रही है वैसे दीवानगी तो सलमान खान की फिल्म को लेकर भी नजर नहीं आती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
ईरान से जंग पड़ी ट्रंप की पार्टी पर भारी! चुनावी हार के बाद भी हमले के फैसले पर अड़े राष्ट्रपति
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
भारत में जन्मीं प्रमिला जयपाल का अमेरिका में जलवा, 88% वोटों के साथ छठी बार बनीं सांसद
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
रणबीर कपूर की 'रामायण' ने रिलीज से पहले ही रचा इतिहास, एडवांस बुकिंग से कमाए 130 करोड़ रुपये
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
2027 में शनि बदलेंगे चाल, इन 5 राशियों की जिंदगी में आने वाला है बड़ा बदलाव!
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल