न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड के इन कलाकारों की अच्छी आदतें अपनाकर बने एक बेहतर इंसान

हमारे फ़िल्मी सितारों में भी कई अच्छी बातें हैं जो हमें उनसे सीखनी चाहिए। तो आज हम आपको उन्हीं अच्छी बातों को बताने जा रहे हैं

Posts by : Kratika Maheshwari | Updated on: Thu, 22 Mar 2018 4:29:04

बॉलीवुड के इन कलाकारों की अच्छी आदतें अपनाकर बने एक बेहतर इंसान

भारत की जनता के बीच बड़े परदे के सितारों से प्रसिद्द शायद ही कोई होगा। समय-समय पर ये ही बॉलीवुड कलाकार सुर्ख़ियों में बने रहते हैं कभी अच्छी आदतों की वजह से तो कभी बुरी आदतों की वजह से। लेकिन अधिकतर उनकी बुरी आदतें ही ज्यादा दिखाई देती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि उनमें कोई अच्छाई नहीं हैं। हमारे फ़िल्मी सितारों में भी कई अच्छी बातें हैं जो हमें उनसे सीखनी चाहिए। तो आज हम आपको उन्हीं अच्छी बातों को बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते हैं बॉलीवुड के इन कलाकारों से सिखने वाली अच्छी आदतें।

bollywood celebs,amitabh bacchan,farhan akhtar,priyanka chopra,ranveer singh,amir khan,good habits

* फरहान अख्तर : एक्टर, सिंगर, गीतकार, निर्माता, निर्देशक के साथ-साथ फरहान वक्त के भी पाबंद हैं। वो मानते हैं कि किसी को भी इंतजार करवाना उसके अपमान के समान है। फरहान कई बार कई जगह दिए गए समय से पहले भी पहुंच जाते हैं। हालांकि फरहान की इस आदत का खामियाजा उन्हें ही भुगतना पड़ा है, लेकिन उन्हें इस आदत में कोई खराबी नजर नहीं आती।

bollywood celebs,amitabh bacchan,farhan akhtar,priyanka chopra,ranveer singh,amir khan,good habits

* प्रियंका चोपड़ा : कई लोगों का मानना है कि यह पिगी चॉप्स की कोई बीमारी है, लेकिन उन्हें कोई फ़र्क नहीं पड़ता। उन्हें हर चीज़ को उसकी जगह पर रखे देखना पसंद है। इससे हर चीज़ व्यवस्थित और आसान लगती है। आर्मी परिवार से नाता रखने वाली प्रियंका को संगठित और सु्व्यवस्थित जिंदगी में विश्वास है, जो उनके जीवन में भी नज़र आता है।

bollywood celebs,amitabh bacchan,farhan akhtar,priyanka chopra,ranveer singh,amir khan,good habits

* अमिताभ बच्चन : अनुशासन और समय की पाबंदी क्या होती है ये आप अमिताभ से सीख सकते हैं। इस उम्र में भी अमिताभ का चार्म कम नहीं हुआ है। देश ही नहीं विदेशों में भी बिग बी की फैन फॉलोइंग है। अमिताभ की शानदार पर्सलनैलिटी के आगे आज भी बाकी हीरो कम ही लगते हैं, मगर सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचने के बाद भी उन्होंने अनुशासन हमेशा बनाए रखा।

bollywood celebs,amitabh bacchan,farhan akhtar,priyanka chopra,ranveer singh,amir khan,good habits

* रणवीर सिंह : हम सब कई चीजों में विश्वास करते हैं। कुछ लोग उसे अंधविश्वास भी कहते हैं। रणवीर के भी कुछ इसी तरह के विश्वास हैं। जैसे कि सेट पर जाने से पहले वो हमेशा प्रार्थना करते हैं। साथ ही वो हर किरदार के अनुसार पर्फ्युम लगाते हैं। उनका कहना है कि इससे उन्हें किरदार में घुसने में मदद मिलती है।

bollywood celebs,amitabh bacchan,farhan akhtar,priyanka chopra,ranveer singh,amir khan,good habits

* आमिर खान : मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान अपना काम परफेक्शन के साथ तो करते ही हैं, साथ ही वो पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ अपना काम करते हैं। लोगों की अटेशन पानी की बजाय वो चुपचाप अपने काम पर फोकस रखते हैं। फिल्मों में भी व क्वांटिटी की बजाय क्वालिटी पर ध्यान देते हैं, तभी तो साल में वो एक ही फिल्म करते हैं, मगर वो बाकी से अलग होती है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

INDIA गठबंधन की दिल्ली रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल ने बताया अपना अनुमान

'बीजेपी को कूड़ा-कचरा इकट्ठा करने की आदत', तीन विधायकों के पार्टी छोड़ने पर सौरभ भारद्वाज का तंज

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

हैदराबाद में अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला, दिल्ली की रैली को बताया 'घुसपैठिया बचाओ रैली'

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

धनतेरस पर यम दीप जलाते समय न करें ये गलतियां, जानें सही दिशा और जरूरी नियम

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल