न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘फुकरे’ फेम मृगदीप लांबा बने निर्माता, पहली फिल्म सोनाक्षी सिन्हा के साथ

इस फिल्म से शिल्पी दासगुप्ता निर्देशन में आगाज कर रही हैं। फिल्म की पटकथा गौतम मेहरा ने लिखी है।

Posts by : Geeta | Updated on: Sun, 20 Jan 2019 6:22:42

‘फुकरे’ फेम मृगदीप लांबा बने निर्माता, पहली फिल्म सोनाक्षी सिन्हा के साथ

फरहान अख्तर के बैनर तले ‘फुकरे’ और ‘फुकरे रिर्टन्स’ बनाने वाले निर्देशक मृगदीप लांबा अब निर्देशक के साथ-साथ निर्माता भी बन गए हैं। उन्होंने टी सीरीज के भूषण कुमार और अन्य निर्माता महावीर जैन के साथ एक फिल्म का निर्माण करना शुरू किया है, जिसकी शूटिंग 25 जनवरी से पंजाब के होशियारपुर जिले में शुरू होगी। इसके साथ ही वे पहली बार फरहान अख्तर के बैनर को छोडक़र किसी और निर्माता की फिल्म का निर्देशन भी करने जा रहे हैं।
मृगदीपा लांबा की बतौर निर्माता इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है लेकिन इसकी स्टार कास्टा काफी मजबूत है। उनकी इस अनाम फिल्म में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा, वरुण शर्मा, अन्नू कपूर, कुलभूषण खरबंदा और अभिनेत्री नादिरा बब्बर नजर आएंगे। इस फिल्म से शिल्पी दासगुप्ता निर्देशन में आगाज कर रही हैं। फिल्म की पटकथा गौतम मेहरा ने लिखी है।

fukrey fame mragdeep singh lamba,mragdeep singh lamba turns producers,sonakshi sinha,entertainment news

होशियारपुर की पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्म में सोनाक्षी एक खुशमिजाज लडक़ी की भूमिका में हैं, जो अपने परिवार से बेहद प्यार करती है। सोनाक्षी ने एक बयान में कहा, ‘मैं इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं, जो हमारी आसपास की दुनिया के बेहद करीब है। यह मजेदार और भावनाओं से भरी हुई है। मैं इस सफर के शुरू होने का इंतजार कर रही हूं।’

इस फिल्म के लिए निर्माताओं भूषण कुमार और महावीर जैन ने निर्देशक से निर्माता बने मृगदीप सिंह लांबा से हाथ मिलाया है। भूषण कुमार ने कहा कि फिल्म आपको हंसाएगी, रूलाएगी और आप इसके किरदारों से जुड़ाव महसूस करेंगे। फिल्म इस साल के अंत तक रिलीज होने की उम्मीद है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान
‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स