न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘सोन चिडिय़ा’: फाइटर्स को चलाने के लिए दी गई असली बंदूकें, साथ में ट्रेनिंग भी मिली

सोनचिरिया जो डकैतों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, में एक दृश्य ऐसा है जिसे 50-60 पुरुषों के साथ शूट किया गया था।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 19 Jan 2019 11:49:14

‘सोन चिडिय़ा’: फाइटर्स को चलाने के लिए दी गई असली बंदूकें, साथ में ट्रेनिंग भी मिली

‘केदारनाथ’ के जरिये दर्शकों के दिलो दिमाग में छाए अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आगामी महीने की 8 तारीख को एक बार फिर से परदे पर आने की तैयारी में हैं। लेकिन इस बार वे लवर बॉय के रूप में नहीं अपितु एक खंूखार डकैत के रूप में नजर आने वाले हैं। उनकी यह फिल्म है ‘सोन चिडिय़ा’ जिसका निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है और जो इससे पहले दर्शकों को इश्किया और डेढ़ इश्किया सरीखी फिल्में दे चुके हैं। इस फिल्म में एक तरफ जहाँ सुशांत नजर आएंगें वहीं दूसरी तरफ उनके साथ भूमि पेडनेकर भी डकैत बनी दिखाई देंगी। इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें जो बंदूकें दिखायी गई हैं वह असली हैं और इनको चलाने की बाकायदा फाइटर्स को ट्रेनिंग दी गई थी।
सोनचिरिया जो डकैतों की पृष्ठभूमि पर आधारित है, में एक दृश्य ऐसा है जिसे 50-60 पुरुषों के साथ शूट किया गया था। पंजाब से लाए गए इन पुरुषों को इस दृश्य के लिए वास्तविक बंदूकें दी गईं थी, जिसके लिए उन्हें प्रशिक्षित किया गया था।

गौरतलब है कि यह फिल्म 70 के दशक पर आधारित है, जब मध्यप्रदेश और राजस्थान के चम्बल में डकैतों का साम्राज्य हुआ करता था, जब बंदूकों का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल होता था। एक्शन दृश्यों को वास्तविक रूप देने के लिए, निर्माताओं ने सुनिश्चित किया कि इन फाइटर्स को वास्तविक बंदूकों का उपयोग करने के लिए औपचारिक प्रशिक्षण प्राप्त हो। इसके अलावा, फिल्म के समस्त कलाकारों को भी पूरी तरह से प्रशिक्षित किया गया था, जिससे वे अपनी-अपनी भूमिका में डकैत नजर आ सकें।

sonchiriya,sonchiriya movie,fighters in sonchiriya movie

फिल्म के ट्रेलर में मध्यप्रदेश के चंबल क्षेत्र में 1970 के दशक के दौर को दिखाया गया है। ट्रेलर में चंबल के प्रसिद्ध डकैतों की कहानी और उनके स्थानीय पुलिस के साथ विद्रोह को दिखाया गया है। सुशांत सिंह राजपूत ने जो भूमिका अभिनीत की है वह उस समय के किसी न किसी दस्यु गिरोह के सरगना की छवि को प्रदर्शित करता है। वैसे कहा जा रहा है कि यह फिल्म मानसिंह के गिरोह पर आधारित है, जो आखिर में स्वयं की लड़ाई लड़ते हुए खत्म हो गया था।

सुशांत सिंह राजपूत, भूमि पेडनेकर, मनोज वाजपेयी, रणवीर शौरी और आशुतोष राणा अभिनीत, सोन चिडिय़ा डकैतों के युग में प्रस्तुत कहानी प्रस्तुत करती हैं। इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक चौबे ने किया है जो ‘उड़ता पंजाब’ जैसी विवादास्पद फिल्म बना चुके हैं। कभी निर्देशक फिल्मकार विशाल भारद्वाज के सहायक रहे अभिषेक को विशाल ने अपने बैनर की दो फिल्मों इश्किया और डेढ़ इश्किया के निर्देशन की कमान सौंपी थी। इश्किया ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाया, जबकि डेढ़ इश्किया असफल रही। फिल्म का निर्माण रॉनी स्क्रूवाला ने किया है, जिनके बैनर की हालिया प्रदर्शित फिल्म ‘उरी’ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान
‘ईरान पर अभी कार्रवाई जरूरी थी, नहीं तो भारत के हित भी प्रभावित होते’, इजरायली राजदूत का बयान
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 939 और निफ्टी 258 अंक चढ़कर बंद; इन स्टॉक्स में आई तेजी
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
दुबई एयरपोर्ट के पास ड्रोन हमला, फ्यूल टैंक में लगी भीषण आग; कई उड़ानें रद्द
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
क्या है OMAD डाइट? जिसे अपनाकर करण जौहर ने घटाया 20 किलो वजन, जानें मोटापा कम करने में कैसे करती है काम
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तान्या मित्तल फिर बनीं ट्रोल्स का निशाना, पहनी 'राम-सीता' प्रिंट वाली साड़ी, पोंछा एकता कपूर का चेहरा
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
तेजस्वी यादव का बड़ा फैसला, केरल में LDF के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी RJD
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरल स्टोरी 2’ का जलवा बरकरार, तीसरे संडे भी शानदार कमाई; 17 दिन का हिसाब जानें
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
सूर्य, शनि और शुक्र की युति लाई शुभ संयोग, इन 3 राशियों की बढ़ेगी आमदनी
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Advance Booking में छाई रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’, ‘पठान’ और ‘RRR’ को छोड़ा पीछे; रिलीज से पहले ही ठोकी सेंचु
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
Google का ‘Zero Day’ अलर्ट: 3.5 अरब यूजर्स पर साइबर अटैक का खतरा, तुरंत करें Chrome अपडेट
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
सलमान खान ने किया फिल्म के नए टाइटल का ऐलान, ‘बैटल ऑफ गलवान’ अब नए नाम से होती रिलीज
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
क्या चेक बाउंस होने से खराब हो सकता है आपका CIBIL स्कोर? जानें पूरी सच्चाई
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
शादी के बाद फरमान खान संग हनीमून पर निकलीं मोनालिसा, समंदर किनारे बिताए यादगार पल
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स
कल लॉन्च होगा Vivo का 7200mAh बैटरी वाला दमदार 5G फोन, जानें कीमत और फीचर्स