न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘मणिकर्णिका’: ओपनिंग डे 13 से15 करोड़ की उम्मीद, वीकेंड 45 करोड़

इसके साथ ही यह अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 19 Jan 2019 2:56:19

‘मणिकर्णिका’: ओपनिंग डे 13 से15 करोड़ की उम्मीद, वीकेंड 45 करोड़

आगामी शुक्रवार को कंगना रनौत अभिनीत और निर्देशित पीरियड ड्रामा फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ को लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अचानक से सुस्त हुई बॉक्स ऑफिस की रफ्तार को एक बार फिर से गति प्रदान करने में सहायक होगी। अनाधिकृत तौर पर ट्रेड पर नजर रखने वालों का अनुमान है कि कंगना रनौत की यह फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 12 से 15 करोड़ के मध्य कारोबार कर सकती है, क्योंकि उसके सामने कोई दूसरी बड़ी हिन्दी फिल्म प्रदर्शित नहीं हो रही है। इसके साथ ही यह अपने पहले वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

इस फिल्म को लेकर जहाँ इसके पहले सप्ताहांत के कारोबार को 45 करोड़ माना जा रहा है, वहीं यह उम्मीद भी की जा रही है कि यह फिल्म इस वर्ष की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म होने का माद्दा रखती है। यदि 3 तीन के कारोबार में मणिकर्णिका 45 करोड़ के आंकड़े को पार कर जाती है तो निश्चित तौर पर यह फिल्म पहले सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 75 करोड़ के लगभग कारोबार कर जाएगी। इसके साथ ही यह अपने दूसरे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ के आंकड़े को छूने में सफल होगी।

manikarnika,expected earning,kangana ranaut,entertainment news

अपने निर्माण से लेकर ही चर्चाओं में रही कंगना रनौत अभिनीत इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुए हैं। इस फिल्म की कथा पटकथा बाहुबली फेम कथाकार के. विजयेन्द्र प्रसाद ने लिखी है। महंगे बजट में बनी इस फिल्म के बारे में कहा जा रहा है कि इसकी सफलता बॉलीवुड में पीरियड ड्रामा फिल्मों को एक अलग मुकाम प्रदान करेगी। हालांकि मणिकर्णिका के अतिरिक्त भी बॉलीवुड में इन दिनों कई और बॉयोपिक फिल्मों का निर्माण हो रहा है, जिनमें अजय देवगन की ‘तानाजी: द अनसांग वारियर’ एक उल्लेखनीय फिल्म है।

मणिकर्णिका को बॉक्स ऑफिस पर दो सप्ताह का समय मिलेगा, जिसके चलते यह अच्छे आंकड़े दर्ज करवाने में सफल होगी। 1 फरवरी वाले सप्ताह में कोई बड़ी हिन्दी फिल्म का प्रदर्शन नहीं हो रहा है। इस दिन बॉक्स ऑफिस पर फरहान अख्तर की द फकीर ऑफ वेनिस और नरगिस फाखरी की अमावस का प्रदर्शन होगा, जो कोई विशेष उल्लेखनीय फिल्में नहीं हैं। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ ‘मणिकर्णिका’ का साम्राज्य होगा। हालांकि इस दौरान विक्की कौशल की ‘उरी’ भी होगी लेकिन तब तक यह फिल्म अपने प्रदर्शन के चौथे सप्ताह में प्रवेश कर जाएगी, जहाँ उसके सिनेमाघरों और स्क्रीन्स में कमी हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम