न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

तौरानी छोड़ेंगे सलमान का साथ, रेस-4 में होगी असली खिलाडी की एंट्री!

कहा जा रहा है कि रमेश तौरानी अपनी इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘रेस-4’ को फिर से सैफ अली खान के साथ बनाना चाहते हैं।

Posts by : Geeta | Updated on: Sat, 12 Jan 2019 5:01:04

तौरानी छोड़ेंगे सलमान का साथ, रेस-4 में होगी असली खिलाडी की एंट्री!

बॉलीवुड में शायद ही कोई ऐसा दिन जाता हो जब ‘खान तिकड़ी’ के बारे में कोई नया समाचार सुनने को न मिलता हो। गॉसिप की दुनिया इस तिकड़ी के समाचारों के बारे पूरी नहीं होती है। आज गलियारों में बहती तेज हवाओं का कहना है कि ‘रेस’ के निर्माता अपनी सफल फ्रेंचाइजी में इसके असली खिलाड़ी को वापस लाने का प्रयास कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि रमेश तौरानी अपनी इस फ्रेंचाइजी की अगली फिल्म ‘रेस-4’ को फिर से सैफ अली खान के साथ बनाना चाहते हैं।

रमेश तौरानी ने सलमान खान को लेकर रेस-3 का निर्माण किया था, जिसे रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया था। सलमान खान के ‘रेस’ से जुडऩे के साथ ही बॉक्स ऑफिस को उम्मीद जगी यह फिल्म 300 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिल्म ने सिर्फ 169 करोड़ का कारोबार किया, जो सलमान खान के नाम के अनुरूप तो नहीं था, लेकिन हाँ ‘रेस’ की पिछली दो कडिय़ों के कारोबार से कहीं ज्यादा था। सैफ अली खान और जॉन अब्राहम अभिनीत रेस-2 ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 112 करोड़ का कारोबार किया था, फिर भी उसे सुपरहिट करार दिया गया था, क्योंकि सैफ अली खान के इतना कारोबार किसी और फिल्म ने नहीं किया।

race series,race 4,ramesh taurani,Salman Khan,saif ali khan,entertainment news

जूम टीवी ने अपनी एक ताजा रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी है कि ‘रेस’ सीरीज के निर्माता जल्द ही ‘रेस 4’ का निर्माण करने वाले हैं, जिसमें सलमान खान की जगह सैफ अली खान दिखाई देंगे। जब ‘रेस 3’ बॉक्स ऑफिस पर आई थी तब उसने बम्पर ओपनिंग ली थी, इसके बाद खुद रमेश तौरानी ने इस बात का ऐलान किया था कि वो सलमान खान के साथ ही ‘रेस 4’ बनाएंगे लेकिन लगता है कि अब उन्होंने अपना यह विचार बदल दिया है।

रिपोर्ट में इस बात की जानकारी दी गई है कि ‘रेस 4’ पर सैफ अली खान अभी थोड़ा विचार कर रहे हैं। ‘रेस 3’ को बॉक्स ऑफिस बड़ी असफल फिल्म बताया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि इसने 169 करोड़ का कारोबार किया है, जिस कारण इस सीरीज की विश्वसनीयता को काफी नुकसान हुआ है। ऐसे में छोटे नवाब सोच रहे है कि ‘रेस 4’ साइन करना सही फैसला रहेगा या नहीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम