न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नशे की हालत में इस एक्ट्रेस ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

मुंबई के सांताक्रूज में एक टीवी एक्ट्रेस ने सात गाड़ियों को टक्कर मार दी जिससे सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 02 Apr 2019 10:26:59

नशे की हालत में इस एक्ट्रेस ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

मुंबई के सांताक्रूज में एक टीवी एक्ट्रेस ने सात गाड़ियों को टक्कर मार दी जिससे सभी वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। सांताक्रूज पुलिस ने कहा हादसा सोमवार तड़के उस समय हुआ जब कथित तौर पर नशे में धुत 30 साल की रूही सिंह ने अपनी कार से अन्य वाहनों को टक्कर मार दी। घटना में चार दोपहिया वाहन और 3 कारों को नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। हादसे का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें सिंह कार के आसपास एकत्रित हुए लोगों से बहस करती नजर आ रही है। वह पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाती भी दिखाई दे रही है।

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि रूही अपने दोस्तों, राहुल और स्वप्निल के साथ एक पार्टी के बाद एक चार पहिया वाहन में घर वापस जा रही थी। जब वे लिंकिंग रोड के खार स्ट्रेच पर थे, तो उनमें से एक फूड आउटलेट के वॉशरूम का इस्तेमाल करना चाहता था। हालांकि, आउटलेट बंद था फिर भी तीनों लगातार दरवाजा पीटने लगे और गाली - गलौज की। इसके बाद फूड आउटलेट के एक कर्मचारी ने पुलिस को फोन कर दिया। जब मामले में हस्तक्षेप करने के लिए गश्त कर रही एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो तीनों ने उनके साथ कथित रूप से दुर्व्यवहार किया और मारपीट की, जिसके बाद तीनों पर मामला दर्ज किया गया। राहुल और स्वप्निल को तुरंत गिरफ्तार किया गया था, लेकिन रूही को छोड़ने की अनुमति दी गई क्योंकि सूर्यास्त के बाद महिला आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता। इस घटना के बाद जब रूही गाड़ी में अकेले सफर कर रहीं थीं तभी उन्होंने सात गाड़ियों में टक्कर मार दी। पुलिस ने इस पूरे घटनाक्रम पर कहा कि एक्ट्रेस के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और जांच की जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

केतन अग्रवाल हत्याकांड: बेटे के इंसाफ के लिए पिता ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लिखा भावुक पत्र, फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की अपील

डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला

बिहार में फर्जी डिग्री के सहारे नौकरी पाने वाले 3000 से ज्यादा शिक्षकों पर गिरेगी गाज, बर्खास्तगी के साथ वसूला जाएगा वेतन

बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल

चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी

भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी

बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा

राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल

डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा

अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल

हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार

मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके

12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम