न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब के बयान पर भड़की डायना हेडन

पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन ने 1997 में जीते गए अपने खिताब पर सवाल करने के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब की आलोचना करते हुए कहा कि यह 'आहत करने वाला है'

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 28 Apr 2018 8:59:35

त्रिपुरा के सीएम बिप्लब देब के बयान पर भड़की डायना हेडन

पूर्व मिस वर्ल्ड डायना हेडन ने 1997 में जीते गए अपने खिताब पर सवाल करने के लिए त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब की आलोचना करते हुए कहा कि यह ‘‘ आहत करने वाला है ’’ और गेहुंए रंग को लेकर भारतीयों की सोच का पता चलता है जबकि उन्हें इसपर गर्व होना चाहिए। अभिनेत्री ने कहा कि वह बचपन से ही उस बनी बनायी मानसिकता से लड़ती रही है जिसमें ‘‘ गोरे रंग ’’ को प्राथमिकता दी जाती है। उन्होंने ‘‘ मेरे मिस वर्ल्ड के खिताब जीतने के खिलाफ कड़ी टिप्पणी की गयी ’’ शीर्षक वाले एक बयान में कहा कि यह विडंबनापूर्ण है कि गेहुएं रंग वाले भारतीय सौंदर्य को बढ़ावा देने के लिए ’’ उनकी आलोचना की जाए।

डायना ने पीटीआई – भाषा को दिए एक बयान में कहा , ‘‘ यह दुख और शर्म की बात है कि आप दुनिया की सबसे बड़ी एवं सबसे सम्मानित सौंदर्य प्रतियोगिता जीतते हैं और देश का सम्मान बढ़ाने एवं गेहूएं रंग वाली भारतीय सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए सराहे एवं सम्मानित किए जाने के बजाए आपकी आलोचना की जाती है , आपको नीचा दिखाया जाता है। ’’

बता दे, बिप्लब ने 21 साल पहले डायना हेडेन को मिस वर्ल्ड चुने जाने पर सवाल उठाया है। बिप्लब ने एक कार्यक्रम में कहा- सौंदर्य प्रतियोगिताओं के आयोजन में इंटकनेशनल मार्केटिंग माफिया हैं जो देश में बड़े बाजार को निशाना बना रहे है। 1994 से 1999 लगातार पांच साल तक हमने मिस वर्ल्ड या मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है। इस लिस्ट में एक नाम डायना हेडेन का भी है। क्या आपको लगता है कि उन्हें यह खिताभ जीतना चाहिए था।

1997 में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की प्रक्रिया को वह समझ नहीं पाए हैं। आगे सीएम ने कहा हम महिला को देवी लक्ष्मी, सरस्वती के रूप में देखते हैं। ऐश्वर्या राय भारतीय महिला की प्रतिनिधि हैं। वह मिल वर्ल्ड बनी है तो यह निर्णय बिलकुल ठीक था। लेकिन मैं डायना की खूबसूरती को समझ नही पा रहा हूं। उन्होंने यह सब हमारे बाजारों में कब्जा करने के लिए किया था। हमारे देश के मार्केट कब्जा चुके हैं और अब यहीं काम वह कहीं और कर रहे हैं।’

डायना ने कहा कि उन्हें पता है कि मुख्यमंत्री ने उनकी तुलना ऐश्वर्या से क्यों की और पूर्व मिस वर्ल्ड प्रियंका चोपड़ा या मौजूदा मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर से क्यों नहीं की।

उन्होंने कहा , ‘‘ यह साफ है कि उन्होंने हमारे रंग में अंतर होने की वजह से मेरी तुलना ऐश ( ऐश्वर्या ) से की और प्रियंका या मौजूदा मिस वर्ल्ड मानुषी से नहीं की। उन्हें शर्म आनी चाहिए क्योंकि हमारा खूबसूरत गेहुंआ रंग हमारे लिए गर्व का विषय है। ’’

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 2000 से शुरू हुआ खेल, फिर रोज लाखों तक पहुंची हेराफेरी; पूछताछ में आरोपियों ने खोले कई अहम राज
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक
प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक