न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

क्रिकेट के इन गेंदबाजों ने बल्लेबाजी में भी दिखाया है अपना हुनर और नाम किये कई रिकॉर्ड

क्रिकेट के लिए कहा जाता है कि जिस टीम की बेटिंग, बालिंग और फील्डिंग अच्छी हो उस टीम को विजेता बनाने से कोई नहीं रोक सकता।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 06 Jan 2018 1:50:03

क्रिकेट के इन गेंदबाजों ने बल्लेबाजी में भी दिखाया है अपना हुनर और नाम किये कई रिकॉर्ड

क्रिकेट के लिए कहा जाता है कि जिस टीम की बेटिंग, बालिंग और फील्डिंग अच्छी हो उस टीम को विजेता बनाने से कोई नहीं रोक सकता। लेकिन कभी-कभी बेटिंग आर्डर के ठीक से ना चल पाने की वजह से ये भार बालिंग आर्डर पर आ जाता हैं और अगर बालिंग आर्डर ये काम सही कर लेता है तो क्या कहने। और ऐसा कई बार हुआ भी जब बोलर्स ने अच्छी बेटिंग करके टीम का बेडा पार किया हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही गेंदबाजों के बारे में जिन्होनें अच्छी बेटिंग करके अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज कराए हैं। तो आइये जानते हैं उन गेंदबाजों के बारे में...

bowler who makes record in batting,anil kumble,ajeet agarkar,sahne warn,ashton agar,wasim akram,sahne shilingford,cricket,cricket updates,cricket news

* अनिल कुंबले :

भारत के सबसे सफल गेंदबाज अनिल कुंबले ने बल्लेबाजी में भी रिकॉर्ड बनाया है। 2007 में जब टीम इंडिया इंग्लैंड का दौरा कर रही थी। इस दौरान तीन टेस्ट मैच खेले गए थे। लेकिन इस सीरिज में इंडिया का कोई भी बल्लेबाज शतक नहीं बना पाया। तब कुंबले ने ओवल में शानदार 110 रनों की नाबाद पारी खेलकर बता दिया की वे मौका मिलने पर बल्लेबाजी में भी किसी से कम नहीं है।

bowler who makes record in batting,anil kumble,ajeet agarkar,sahne warn,ashton agar,wasim akram,sahne shilingford,cricket,cricket updates,cricket news

* शेन शिलिंगफोर्ड :

जब आप वेस्टइंडीज की तरफ से सबसे तेज़ अर्धशतक की बात करते हैं तो दिमाग मे क्रिस गेल या कीरन पोलार्ड का नाम आता है। यहाँ तक कि विवियन रिचर्ड्स का नाम भी आता है लेकिन सच यह है कि वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज़ अर्धशतक शेन शिलिंगफोर्ड ने बनाया है जो कि एक गेंदबाज़ थे। शिलिंगफोर्ड ने 66 वर्ष पुराने वेस्टइंडीज के रिकॉर्ड को तोड़ा। 1948 में वेस्टइंडीज के फॉफी विलियम्स ने इंग्लैंड के खिलाफ 28 गेंदों पर अर्धशतक बनाया था।

bowler who makes record in batting,anil kumble,ajeet agarkar,sahne warn,ashton agar,wasim akram,sahne shilingford,cricket,cricket updates,cricket news

* अजित आगरकर :

पुछल्ले बल्लेबाजों में बड़ी पारी खेलने वालों में बड़ा नाम अजित अगरकर का भी है। टीम इंडिया में वह बतौर तेज गेंदबाज खेलते थे, लेकिन कभी-कभार उन्होंने बल्ले से भी कमाल दिखाया। लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में उन्होंने शानदार शतक ठोंक दिया। 25 जुलाई, 2002 को उन्होंने मैच की चौथी पारी में आठवें नंबर पर आकर बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था। अगरकर ने नाबाद 109 रन बनाए जिसके लिए 238 मिनट तक बल्लेबाजी करते हुए 190 गेंदें खेल डाली, लेकिन उनकी यह पारी भी टीम को हार से नहीं बचा सकी। दिलचस्प है कि अगरकर के टेस्ट करियर में यही एक पारी है जिसमें उन्होंने 50 से ज्यादा की पारी खेली है।

bowler who makes record in batting,anil kumble,ajeet agarkar,sahne warn,ashton agar,wasim akram,sahne shilingford,cricket,cricket updates,cricket news

* शेन वोर्न :

दुनिया के सबसे महान लेग स्पिनर शेन वार्न ने टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट लेने का विश्व कीर्तिमान बनाया है। लेकिन क्या आप जानते है शेन वार्न बल्लेबाजी के भी मास्टर हुआ करते थे। उनके नाम 145 टेस्ट में 3000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। इनमें 99 रन की पारी उनका बेस्ट स्कोर है। उनका बिना कोई शतक मारे 3000 से ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी है।

bowler who makes record in batting,anil kumble,ajeet agarkar,sahne warn,ashton agar,wasim akram,sahne shilingford,cricket,cricket updates,cricket news

* एश्टन एगर :

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एश्टन एगर का टेस्ट पदार्पण शानदार रहा लेकिन गेंदबाज़ी से नहीं बल्कि बल्लेबाज़ी से। 2013 में ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में एशेज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया 117/9 का स्कोर बना कर संघर्ष कर रहा था तब एश्टन फिल हयूज का साथ देने क्रीज़ पर आए। एगर ने स्टुअर्ट ब्रॉड के हाथों आउट होने से पूर्व 102 गेंदों पर 98 रनों की पारी खेली। उनकी यह पारी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किसी भी नम्बर 11 बल्लेबाज़ के द्वारा सबसे बेहतरीन पारी थी। उन्होंने टीनो बेस्ट के 95 रनों के रिकॉर्ड को तोड़ा जो उन्होंने एक वर्ष पूर्व इंग्लैंड के खिलाफ एजबेस्टन में बनाया था। इसके अलावा टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह 9वां मौका था जब टीम के 11 वें नम्बर के बल्लेबाज ने पारी का उच्चतम स्कोर बनाया।

bowler who makes record in batting,anil kumble,ajeet agarkar,sahne warn,ashton agar,wasim akram,sahne shilingford,cricket,cricket updates,cricket news

* वसीम अकरम :

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज वसीम अकरम को स्विंग का सुल्तान कहा जाता है। लेकिन वसीम के नाम बल्लेबाजी में भी एक रिकॉर्ड है, और वो है 1996 के एक टेस्ट मैच में जिम्बांबे के खिलाफ 257 रनों की पारी खेलने का।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
पंजाब: 48 घंटे में AAP के तीन विधायकों का पार्टी से मोहभंग, कुंवर विजय प्रताप ने भी दिया इस्तीफा
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल