न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

100 करोड के लिए 'सिम्बा' को करना होगा अभी और इंतजार!, फर्स्ट वीकेंड 75 करोड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ ने अपने पहले तीन के कारोबार से यह तो स्पष्ट कर दिया है कि उनकी यह फिल्म इस वर्ष दूसरी ऐसी फिल्म होगी जो सौ करोड क्लब में शामिल होगी।

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 31 Dec 2018 7:13:10

100 करोड के लिए 'सिम्बा' को करना होगा अभी और इंतजार!, फर्स्ट वीकेंड 75 करोड

रणवीर सिंह की फिल्म ‘सिम्बा’ ने अपने पहले तीन के कारोबार से यह तो स्पष्ट कर दिया है कि उनकी यह फिल्म इस वर्ष दूसरी ऐसी फिल्म होगी जो सौ करोड क्लब में शामिल होगी। शुक्रवार से रविवार तक का कारोबार उत्साहजनक है, हालांकि इस फिल्म की हाइप को देखते हुए यह अनुमान लगाया जा रहा था कि ‘सिम्बा’ 3 दिन में 100 करोड के आंकडे को छू सकती है।

लेकिन अब इस फिल्म को 100 करोड क्लब में शामिल होने के लिए तीन दिन इंतजार करना होगा। बुधवार से पूर्व यह फिल्म इस क्लब में शायद ही शामिल हो पाए, क्योंकि सोमवार को वर्ष का अंतिम दिन है और शाम के शो में दर्शकों की उपस्थिति बहुत कम रहेगी। ज्यादातर व्यक्ति न्यूईयर सेलिब्रेट करने के लिए सिनेमा को छोडकर अन्य स्थानों पर जाना पसन्द करते हैं। ऐसे में सोमवार को कारोबार 8 से 10 करोड के मध्य रहने की उम्मीद है। कुछ ऐसे ही हालात मंगलवार को होंगे। इस सुबह 12 और दोपहर 3 बजे के शो में कम दर्शक नजर आएंगे। परिवार व मित्रों के साथ 31 दिसम्बर को न्यू ईयर मना चुका दर्शक वर्ग तुरन्त फिल्म देखने के लिए अपनी जेब को ढीली करना मुनासिब नहीं समझेगा। ऐसे हालात में भी फिल्म के कारोबार पर असर पडेगा। अनुमान लगाया जा रहा है कि मंगलवार को फिल्म 10 करोड से कुछ ऊपर का कारोबार करने में कामयाब होगी। जिसके चलते ‘सिम्बा’ बुधवार को होने वाले कारोबार से 100 करोड में शामिल होगी, इसमें कोई दोराय नहीं है।

bollywood,ranveer singh,simmba,simmba box office collection,sara ali khan

वैश्विक स्तर पर 100 करोडी हुई ‘सिम्बा’, फर्स्ट वीकेंड 75 करोड

गत 28 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई रोहित शेट्टी निर्देशिक, करण जौहर निर्मित और रणवीर सिंह-सारा अली खान अभिनीत फिल्म ‘सिम्बा’ ने भारत में अपने पहले वीकेंड में लगभग 75 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इसके साथ ही उसने विदेशों में भी अपने पहले वीकेंड में शानदार कमाई करने के साथ ही स्वयं को 100 करोडी क्लब में शामिल करवाने में सफलता प्राप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि ओवरसीज में इस फिल्म ने तीन दिन में 39 करोड से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है। ओवरसीज में इस फिल्म ने पहले दो दिन में 24.22 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। हालांकि अभी तक वहाँ के तीसरे दिन रविवार के आंकडे नहीं आए हैं लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वहाँ पर उसने तीसरे दिन लगभग 15 करोड का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की है।

bollywood,ranveer singh,simmba,simmba box office collection,sara ali khan

रणवीर सिंह के साथ पहली बार नजर आए रोहित शेट्टी की बतौर निर्देशक यह 14वीं फिल्म है। यह उनके निर्देशन में बनी तीसरी ऐसी फिल्म है जिसमें अजय देवगन मुख्य भूमिका में नजर नहीं आए हैं। उन्होंने दो फिल्में शाहरुख खान—चेन्नईएक्सप्रेस और दिलवाले तथा एक फिल्म रणवीर सिंह—सिम्बा, के साथ की है। सिम्बा में अजय देवगन ने सिंघम के रूप में कैमियो किया है। रोहित शेट्टी अब अपनी अगली फिल्म ‘सूर्यवंशी’ अक्षय कुमार के साथ बनाने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग अप्रैल 2019 में शुरू होगी। इस फिल्म का प्रदर्शन 2020 में होगा। अक्षय कुमार इसमें एटीएस चीफ ‘वीर सूर्यवंशी’ के रूप में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल