न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘उरी’ के जरिये यामी गौतम के करियर में आया उछाल, निर्देशकों की निगाह में

पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में बतौर नायिका यदा-कदा नजर आने वाली अभिनेत्री यामी गौतम के लिए निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘उरी’ ने कमाल का कारनामा अंजाम दिया है

Posts by : Geeta | Updated on: Mon, 21 Jan 2019 7:38:07

‘उरी’ के जरिये यामी गौतम के करियर में आया उछाल, निर्देशकों की निगाह में

पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में बतौर नायिका यदा-कदा नजर आने वाली अभिनेत्री यामी गौतम के लिए निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘उरी’ ने कमाल का कारनामा अंजाम दिया है। इस फिल्म ने प्रदर्शन के 10 दिनों में 100 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके बॉलीवुड को हैरान कर दिया है। नॉन स्टार कास्ट में शामिल विक्की कौशल और यामी गौतम के करियर में अचानक से उछाल आ गया है। विक्की कौशल को तो निर्माता संजू के बाद भाव देने लगे थे, लेकिन यामी गौतम को कोई भाव नहीं मिल रहा था। लेकिन अब जब ‘उरी’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाया है तो यामी गौतम को भी बॉलीवुड में गंभीरता से लेने लगा है।

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ यामी गौतम के करियर की दूसरी 100 करोड़ी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ऋतिक रोशन के साथ ‘काबिल’ नामक 100 करोड़ी फिल्म दी थी, जिसने वर्ष 2017 में शाहरुख खान की ‘रईस’ के साथ कड़ा मुकाबला करते हुए बॉक्स ऑफिस पर 125 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी।

bollywood,yami gautam,uri,uri box office report

‘काबिल’ ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का कलेक्शन किया लेकिन इसका फायदा यामी गौतम को नहीं मिला। फिल्म की सफलता का सारा श्रेय ऋतिक रोशन ले गए, क्योंकि पूरी फिल्म उनके कंधों पर टिकी हुई थी। यामी गौतम के किरदार को मध्यान्तर में खत्म कर दिया गया था। उनके हिस्से कुछ खूबसूरत गीत, नृत्य और कुछेक संवाद आए थे, जिनके बूते उन्होंने दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया था।

लेकिन ‘उरी’ पूर्ण रूप से यामी गौतम, विक्की कौशल और परेश रावल की फिल्म है। इस फिल्म में जितना महत्त्व विक्की और परेश रावल को मिला है, उतना ही स्पेस और महत्त्व यामी गौतम को भी मिला है। फिल्म में उन्होंने इंटेलीजेंस ऑफिसर का किरदार निभाया है, जो ‘उरी’ ऑपरेशन का ताना-बाना बुनती है। फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं जहाँ यामी गौतम ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करवायी है। इस फिल्म की सफलता ने एक बार फिर से बॉलीवुड के निर्माता निर्देशकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। बॉलीवुड के गलियारों में यह कहा जा रहा है कि अब यामी गौतम के दरवाजे पर कई निर्माताओं की भीड़ नजर आएगी और अब उनका फोन बड़े बैनरों की आवाज से गुंजायनमान होने लगेगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम