न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

यामी गौतम के साथ हुआ हादसा, फिर भी मिली तारीफ, कहा - मेरा जोश हमेशा हाई रहता है

अभिनेत्री यामी गौतम के साथ लैक्मे फैशन वीक के दौरान मंच पर एक हादसा होते-होते बचा, जिसके चलते शो में उपस्थित जन समूह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी भरपूर तारीफ की

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 01 Feb 2019 9:21:41

यामी गौतम के साथ हुआ हादसा, फिर भी मिली तारीफ, कहा - मेरा जोश हमेशा हाई रहता है

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के जरिये पहली बड़ी सफलता प्राप्त कर चुकी अभिनेत्री यामी गौतम के साथ लैक्मे फैशन वीक के दौरान मंच पर एक हादसा होते-होते बचा, जिसके चलते शो में उपस्थित जन समूह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उनकी भरपूर तारीफ की। ज्ञातव्य है कि इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर और रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण तक - सभी बॉलीवुड फिल्म ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ की पंचलाइन ‘हाउ इज द जोश’ का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसी जोश के चलते उन्होंने अपने आपको हादसा से बचाया और कहा मेरा जोश हमेशा हाई रहता है। यामी गौतम लैक्मे फैशन वीक समर/रिजॉर्ट 2019 में गौरी और नैनिका के लिए रैंप वॉक कर रही थीं।

फिल्म ‘विक्की डोनर’ में नजर आईं अभिनेत्री अपने जरूरत से ज्यादा बड़े गाउन के कारण रैंप पर फिसलीं, लेकिन उन्होंने अपना आत्मविश्वास कम नहीं होने दिया। यह पूछने पर कि यह आत्मविश्वास कहां से आता है, उन्होंने कहा, ‘यह इस तथ्य से आता है कि आप जानते हैं कि यह किसी के साथ भी हो सकता है। मैं पहली नहीं हूं। यहां तक की आपने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कहीं भी देखा होगा, ये चीजें होती रहती हैं। पूरी बात यह है कि चाहे जीवन हो या रैंप, शो चलते रहना चाहिए।’

bollywood,yami gautam,lakme fashion week 2019

उरी की सफलता को लेकर उन्होंने कहा कि हम बहुत खुश हैं। मैं फिल्म से संबंधित हर किसी की ओर से कहती हूं कि हमें जो प्यार मिल रहा है, उसके लिए हम बहुत आभारी हैं। एक फिल्म की बॉक्स-ऑफिस सफलता कलाकार के लिए हमेशा संतोषजनक होती है। लेकिन, एक व्यक्ति के रूप में संतुष्टि तब मिलती है जब लोग व्यक्तिगत रूप से आपके पास पहुंचते हैं। चाहें छह साल के बच्चे हों या 90 साल के बुजुर्ग और वे व्यक्तिगत रूप से फिल्म से जुड़ाव महसूस करते हैं। फिल्म से जुड़ाव को लेकर जिस तरह की वीडियो और संदेश हमें मिल रहे हैं, वो शानदार हैं और पूरा देश ‘जोश’ महसूस कर रहा है। मैं ‘उरी’ को कभी नहीं भूलूंगी।’’

आदित्य धर निर्देशित फिल्म में विक्की कौशल भी प्रमुख भूमिका में हैं। यह फिल्म जम्मू एवं कश्मीर में वर्ष 2016 में उरी में हुए आतंकवादी हमले पर आधारित है, जिसके बाद पाकिस्तानी कब्जे वाले इलाके के आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी। इस फिल्म से देश के राजनीतिज्ञ भी ‘जोश’ महसूस कर रहे हैं, जो टीम की खुशी की बड़ी वजह है। यामी ने कहा, ‘जब प्रधानमंत्री से लेकर रक्षा मंत्री, उप राष्ट्रपति और मनोहर पर्रिकरजी जोश महसूस कर रहे हैं, तो यह अनुभव सपने जैसा है। कई लोग फिल्म की सराहना कर रहे हैं, तमाम सैन्य जनरल भी।’ अगली फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, आपको जल्द पता चलेगा। नई फिल्म की घोषणा करने का अधिकार निर्माता का होता है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम