न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड वर्ष 2018: नायिका प्रधान, लेकिन दमदार सफलता की पूरी आशा

वर्ष 2018 में बॉक्स ऑफिस पर जहाँ बड़े नायकों की बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस वर्ष इन सुपर सितारा फिल्मों के अलावा कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिनमें मुख्य व दमदार किरदारों में नायिकाएँ नजर आने वाली हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 08 Jan 2018 1:05:44

बॉलीवुड वर्ष 2018: नायिका प्रधान, लेकिन दमदार सफलता की पूरी आशा

वर्ष 2018 में बॉक्स ऑफिस पर जहाँ बड़े नायकों की बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन होने जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इस वर्ष इन सुपर सितारा फिल्मों के अलावा कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जिनमें मुख्य व दमदार किरदारों में नायिकाएँ नजर आने वाली हैं। हालांकि इन फिल्मों में कोई भी फिल्म ऐसी नहीं है जो बॉक्स ऑफिस पर 'द डर्टी पिक्चर' की तरह 100 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो पाए। फिर भी, यह फिल्म सफल होंगी इसमें कोई शक की गुंजाइश नहीं है। आइए डालते हैं एक नजर उन फिल्मों-

bollywood,anushka sharma pari,rani mukerji,hichki,manikarnika the queen of jhansi,kangana ranaut,raazi,alia bhatt,veere di wedding,Kareena Kapoor Khan,sonam kapoor,swara bhaskar,shikha talsania,fanney khan,Aishwarya Rai Bachchan,entertainment,gossips

परी - अनुष्का शर्म - 9 फरवरी

आगामी माह 9 फरवरी को आ रही यह फिल्म अनुष्का शर्मा द्वारा बनाई गई है। यह उनके प्रोडक्शन हाउस की तीसरी फिल्म है। इससे पहले वे बॉक्स ऑफिस को एनएच-10 नामक सफल फिल्म दे चुकी हैं। अनुष्का इस फिल्म का पोस्टर जारी कर चुकी हैं, जिसमें वे स्वयं बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। अब देखने वाली बात यह है कि उनकी यह फिल्म कितनी खूबसूरत बन पायी है।

bollywood,anushka sharma pari,rani mukerji,hichki,manikarnika the queen of jhansi,kangana ranaut,raazi,alia bhatt,veere di wedding,Kareena Kapoor Khan,sonam kapoor,swara bhaskar,shikha talsania,fanney khan,Aishwarya Rai Bachchan,entertainment,gossips

हिचकी - रानी मुखर्ज - 23 फरवरी

वर्ष 2014 में आई 'मर्दानी' के बाद 'हिचकी' के जरिए रानी मुखर्जी एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म का निर्माण उनके पति आदित्य चोपडा ने किया है। 23 फरवरी को प्रदर्शित होने वाली यह फिल्म ब्रैड कोहेन द्वारा लिखी पुस्तक पर आधारित है। कुछ समय पूर्व रानी मुखर्जी ने इस फिल्म का ट्रेलर सलमान खान की 'टाइगर जिंदा है' के साथ जारी किया था। इन दिनों वे इस फिल्म के प्रमोशन में जुटी हैं।

bollywood,anushka sharma pari,rani mukerji,hichki,manikarnika the queen of jhansi,kangana ranaut,raazi,alia bhatt,veere di wedding,Kareena Kapoor Khan,sonam kapoor,swara bhaskar,shikha talsania,fanney khan,Aishwarya Rai Bachchan,entertainment,gossips

मणिकार्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी - कंगना रनौत - 27 अप्रैल

बॉक्स ऑफिस पर अपने अभिनय के दम पर सफलता प्राप्त करने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत इस वर्ष दर्शकों के सामने ऐतिहासिक फिल्म 'मणिकार्णिका : द क्वीन ऑफ झांसी' में आएंगी। मणिकार्णिका झांसी की रानी लक्ष्मीबाई पर आधारित एक ऐतिहासिक बायोपिक है। यह फिल्म आगामी 27 अप्रैल को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान कंगना रनौत दो बार जख्मी हो चुकी हैं। शीघ्र ही इस फिल्म का अंतिम शूटिंग शेड्यूल शुरू होने वाला है। केतन मेहता के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दर्शकों के साथ-साथ बॉक्स ऑफिस को बेसब्री से इंतजार है। उम्मीद है यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेगी।

bollywood,anushka sharma pari,rani mukerji,hichki,manikarnika the queen of jhansi,kangana ranaut,raazi,alia bhatt,veere di wedding,Kareena Kapoor Khan,sonam kapoor,swara bhaskar,shikha talsania,fanney khan,Aishwarya Rai Bachchan,entertainment,gossips

राजी - आलिया भट्ट - 11 मई

आमिर खान की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्ता को नकार कर चर्चाओं में आई आलिया भट्ट की इस वर्ष सिर्फ एक ही फिल्म प्रदर्शित होगी— राजी—जिसका निर्देशन जोया अख्तर ने किया है। इम्तियाज अली की हाईवे और अनुराग कश्यप की उड़ता पंजाब जैसी फिल्मों के जरिए अपनी अभिनय क्षमता का लोहा मनवा चुकी आलिया इस फिल्म में कश्मीर लडक़ी की भूमिका अदा कर रही हैं। इस फिल्म की कहानी 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध के समय की है, जिसमें उनकी शादी भारतीय जासूस पाकिस्तानी आदमी से हो जाती है।

bollywood,anushka sharma pari,rani mukerji,hichki,manikarnika the queen of jhansi,kangana ranaut,raazi,alia bhatt,veere di wedding,Kareena Kapoor Khan,sonam kapoor,swara bhaskar,shikha talsania,fanney khan,Aishwarya Rai Bachchan,entertainment,gossips

वीरे दी वेडिंग - करीना कपूर खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, शिखा तलसानिय - 18 मई

तैमूर को जन्म देने से पूर्व करीना कपूर ने सोनम कपूर अभिनीत इस फिल्म के साथ रोहित शेट्टी की गोलमाल को साइन किया था। रोहिट शेट्टी ने इंतजार नहीं किया लेकिन वीरे दी वेडिंग नामक इस फिल्म का निर्मात्री और निर्देशिका रिया कपूर ने उनका इंतजार किया। इन दिनों इस फिल्म की शूटिंग लगातार जारी है। यह पूरी तरह से महिलाओं पर आधारित एक कॉमेडी फिल्म है। वैसे इसका मुख्य कथानक शादी पर है। करीना कपूर इस फिल्म दुल्हन की भूमिका अदा कर रही हैं।

bollywood,anushka sharma pari,rani mukerji,hichki,manikarnika the queen of jhansi,kangana ranaut,raazi,alia bhatt,veere di wedding,Kareena Kapoor Khan,sonam kapoor,swara bhaskar,shikha talsania,fanney khan,Aishwarya Rai Bachchan,entertainment,gossips

फन्ने खाँ - ऐश्वर्या राय बच्चन - 15 जून

सलमान खान की फिल्म रेस-3 के सामने ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी इस फिल्म का प्रदर्शन करने जा रही हैं। इस को देखते हुए महसूस हो रहा है कि उनकी यह फिल्म वाकई में कमाल की होगी। वैसे इस फिल्म की स्टार कास्ट मजबूत है। ऐश्वर्या राय के साथ 15 साल बाद अनिल कपूर वापसी करने जा रहे हैं, दूसरे सोने पे सुहागा हैं राजकुमार राव, जिन्होंने अपने अभिनय से अपना एक अलग दर्शक वर्ग बना लिया है। ऐसे में यह म्यूजिकल कॉमेडी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या रंग लाती है यह देखने की बात है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

योगी का सपा-कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- बीजेपी आस्था का प्रतीक, विपक्ष अपराध और कुशासन का

दिवाली पर पटाखे जलाने की मिली सीमित छूट, सुबह-शाम सिर्फ इतने घंटे मिलेगी अनुमति

सुंदर शाम अरोड़ा के 16 ठिकानों पर ED की छापेमारी, 5 करोड़ की रिश्वत के आरोपों से जुड़ा मामला

'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम, 18वें दिन 456 करोड़ के पार पहुंची कमाई

10 लाख की भीड़ के दावे पर उठे सवाल, शिंदे गुट के नेता ने राहुल गांधी की रैली को बताया फ्लॉप

सोनिया गांधी ने दिल्ली में लालू यादव से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल; तेजस्वी भी रहे मौजूद

अमिताभ बच्चन की ट्रॉली पर लगा बुलेटप्रूफ कवर, जलसा के बाहर फैंस से मिलने पहुंचे बिग बी

धनतेरस 2026 कब है, 6 या 7 नवंबर? जानें सही तारीख, पूजा का शुभ मुहूर्त और खरीदारी का समय

दिल्ली यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट के 215 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार 19 नवंबर तक करें आवेदन

इतिहास, समुद्र और एडवेंचर का संगम है इजरायल, घूमने के लिए ये 7 जगहें हैं खास

बाइक को ही बना दिया चलता-फिरता पंचर सर्विस सेंटर, एयर कंप्रेसर और औजार लेकर मौके पर पहुंचता है मैकेनिक

अकेले सफर का है शौक तो इन बातों को न करें नजरअंदाज, सुरक्षित रहेगी आपकी यात्रा

ठुड्डी पर अनचाहे बालों से परेशान हैं महिलाएं? जानें इन्हें हटाने और ग्रोथ कम करने के तरीके

दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल