न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ के शोज व सिनेमाघरों में हुई कमी, 2रें सप्ताह में 3 करोड़ की उम्मीद

बॉक्स ऑफिस पर तमाम प्रकार के प्रचार प्रसार के बावजूद विवेक ओबेराय अभिनीत पीएम नरेन्द्र मोदी बॉयोपिक अपना जादू चलाने में नाकामयाब साबित हुई है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 31 May 2019 4:51:03

‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ के शोज व सिनेमाघरों में हुई कमी, 2रें सप्ताह में 3 करोड़ की उम्मीद

बॉक्स ऑफिस पर तमाम प्रकार के प्रचार प्रसार के बावजूद विवेक ओबेराय अभिनीत ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ बॉयोपिक अपना जादू चलाने में नाकामयाब साबित हुई है। अपने पहले सप्ताह में इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 18 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की। फिल्म निर्माताओं को यह उम्मीद थी कि यह फिल्म प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता के चलते रिकॉर्ड कारोबार करेगी लेकिन इस फिल्म को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रशसंकों ने ही देखना मुनासिब नहीं समझा। पहले सप्ताह के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब इस फिल्म ने दूसरे सप्ताह में प्रवेश किया है। वितरकों को द्वारा अभी भी इसका प्रचार किया जा रहा है। अखबारों में इसके दूसरे सप्ताह में प्रवेश की सूचना बड़े-बड़े विज्ञापनों के जरिये दी जा रही है।
हालांकि अब इस फिल्म के इस सप्ताह से सिनेमाघरों और शोज में बड़ी कमी कर दी गई है। इसकी वजह हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला’ है जो आज से सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई है। इसके चलते ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ बॉयोपिक को सीमित शोज में समेट दिया गया है। वैसे भी इस फिल्म के पास इस सप्ताह सिर्फ शुक्रवार से मंगलवार तक का समय है जहां यह कुछ हद तक कारोबार कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अपने दूसरे सप्ताह के सिर्फ 5 दिन में बॉक्स ऑफिस पर 3 करोड़ तक का कारोबार करने में सफल होगी।

vivek oberoi,narendra modi biopic,modi biopic,modi biopic box  office report,entertainment,bollywood

गत 24 मई को प्रदर्शित हुई विवेक ओबेराय अभिनीत और उनके पिता सुरेश ओबेराय द्वारा निर्मित ओमंग कुमार के निर्देशन में बनी ‘पीएम नरेन्द्र मोदी’ बॉयोपिक बॉक्स ऑफिस पर पूरी तरह से धराशायी हो गई है। लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बावजूद इसे दर्शकों का टोटा झेलना पड़ा है। फिल्म ने अपने प्रदर्शन के 6ठे दिन बुधवार को बॉक्स ऑफिस पर 1.62 करोड़ का कारोबार करते हुए स्वयं का कुल कारोबार 16 करोड़ के पार पहुँचा लिया है।

इस फिल्म की लागत को लेकर भी अब निर्माता दो तरह के बयान दे रहे हैं। फिल्म प्रदर्शन से पहले कहा जा रहा था कि इस फिल्म को बनाने में 35 करोड़ (प्रचार प्रसार सहित) का खर्च आया है। आज एक न्यूज पोर्टल ने इस बात की जानकारी दी है कि इसे सिर्फ 8 करोड़ के बजट में बनाया गया है जो कि असम्भव प्रतीत होता है। 8 करोड़ की लागत बताकर इस फिल्म पोर्टल ने इस फिल्म को सुपर हिट करार दे दिया है। उनके अनुसार यह फिल्म अब तक बॉक्स ऑफिस पर 16 करोड़ का कारोबार करने के साथ ही अपनी लागत निकाल चुकी है और अब यह पूरी तरह से मुनाफे का सौदा साबित हो रही है। शुक्रवार से यह फिल्म अपने दूसरे सप्ताह में प्रवेश कर गई है जहाँ पर इसे सिर्फ 5 दिन के लिए सांसें लेने का मौका मिलेगा, क्योंकि 5 जून को ईद के मौके पर सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का प्रदर्शन होने जा रहा है। इसके चलते इसे देश के ज्यादातर सिनेमाघरों से उतार लिया जाएगा। ऐसे में इस फिल्म को अपनी कमाई के लिए अब अन्तिम पांच दिन मिले हैं, जिसमें यह ज्यादा से ज्यादा 3 करोड़ का कारोबार और कर सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया से बड़ा ऐलान, भारत में पहली बार खेला जाएगा बिग बैश लीग का उद्घाटन मुकाबला
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
ईरान पर नए अमेरिकी हमलों के बाद ट्रंप-नेतन्याहू की हुई अहम बातचीत, खाड़ी क्षेत्र की स्थिति पर भी हुई चर्चा
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
यूपी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 20 IAS अधिकारियों के तबादले; देखें ट्रांसफर लिस्ट
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
बिहार में बढ़ीं राजनीतिक हलचलें, CM सम्राट चौधरी ने बुलाई NDA की अहम बैठक; नीतीश कुमार भी हो सकते हैं शामिल
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तराखंड में रेड अलर्ट जारी; यूपी, बिहार और दिल्ली समेत कई इलाकों में बाढ़ का खतरा
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
मुंबई में चौंकाने वाली घटना, ऑटो रिक्शा में फंदे से लटका मिला 35 वर्षीय युवक; पत्नी से पहले ही जताई थी आत्महत्या की बात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
फीफा वर्ल्ड कप में फ्रांस की जीत के बाद लंदन में बवाल, फुटबॉल समर्थकों के हंगामे से बिगड़े हालात
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
राम मंदिर में दान गिनने वाले 23 कर्मचारियों ने एक साथ दिया इस्तीफा, चढ़ावा विवाद के बीच बढ़ी हलचल
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की साजिश रच रहा था ईरान? इजरायल की खुफिया रिपोर्ट में सनसनीखेज दावा
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर सुस्त ठंडी शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2', 100 करोड़ क्लब से अब भी दूर; जानिए 20 दिनों का कलेक्शन
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की जंग हुई और दिलचस्प, मेसी को एमबापे और हालैंड से मिल रही कड़ी चुनौती
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो
'खतरों के खिलाड़ी 15' की नई रिलीज डेट आई सामने, अगस्त के पहले सप्ताह से शुरू होगा रोहित शेट्टी का शो