न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे विवेक ओबेरॉय, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मिली खबर के अनुसार, निर्देशक उमंग कुमार पीएम मोदी की बायोपिक को निदेर्शित करेंगे। पिछले डेढ साल से उमंग कुमार फिल्म की टीम के साथ मिलकर इसकी कहानी को लेकर काम कर रहे थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 04 Jan 2019 7:07:36

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे विवेक ओबेरॉय, जल्द शुरू होगी शूटिंग

ऐसा लगता है बॉलीवुड में बायोपिक फिल्में अपने पीक पर हैं। हाल ही में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बनाई गई फिल्म का ट्रेलर जारी हुआ है और अब खबर आ रही है कि आगामी वर्ष भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बॉयोपिक बनाई जा रही है, जिसमें मुख्य भूमिका के लिए विवेक ओबेरॉय को लिया गया है। इस फिल्म का निर्देशन उमंग कुमार करने जा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग दिल्ली के अलावा गुजरात, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में होगी। अपने किरदार को लेकर विवेक ओबेरॉय बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। लेकिन इस फिल्म के किरदार और निर्देशक फाइनल हो गए है। मिली खबर के अनुसार, निर्देशक उमंग कुमार पीएम मोदी की बायोपिक को निदेर्शित करेंगे। पिछले डेढ साल से उमंग कुमार फिल्म की टीम के साथ मिलकर इसकी कहानी को लेकर काम कर रहे थे।

bollywood,vivek oberoi,pm narendra modi,pm narendra modi biopic

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक (Prime Minister Narendra Modi Biopic) को लेकर तरण आदर्श ने ट्वीट किया हैः 'तय हो गया है...विवेक आनंद ओबेरॉय नरेंद्र मोदी की बायोपिक में नजर आएंगे। जिसका टाइटल 'पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi)' है। उमंग कुमार डायरेक्ट करेंगे...संदीप सिंह प्रोड्यूसर होंगे...फर्स्ट लुक पोस्टर 7 जनवरी को रिलीज होगा...फिल्म की शूटिंग जनवरी 2019 के मध्य से शुरू हो जाएगी।'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बायोपिक (PM Narendra Modi Biopic) के साथ विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में फिर से दस्तक देंगे। लंबे समय से विवेक ओबेरॉय बॉलीवुड में कोई बड़ा प्रोजेक्ट नहीं कर रहे हैं। विवेके ओबेरॉय साउथ में एक्टिव हैं, और उन्होंने अजित कुमार के साथ 'विवेगम' जैसी सुपरहिट फिल्म भी दी थी। उनकी अगली फिल्म मलयालम के टॉप एक्टर मोहन लाल (Mohanlal) के साथ 'लुसिफर (Lucifer)' है। इसके अलावा में कन्नड़ फिल्म 'रुस्तम' और तेलुगू फिल्म 'विनय विधेय रामा' में भी नजर आएंगे।

bollywood,vivek oberoi,pm narendra modi,pm narendra modi biopic

ज्ञातव्य है कि अभी दो दिन पहले ही पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन पर बनी फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ का ट्रेलर जारी किया गया है। जब से यह ट्रेलर जारी हुआ है तभी से यह फिल्म राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की ताजपोशी के पीछे की कहानियों को दिखाया जाएगा। मनमोहन सिंह के किरदार में अनुपम खेर नजर आए हैं। ट्रेलर में अक्षय खन्ना संजय बारू की भूमिका में दिखाई दिए थे।

ट्रेलर में दिखाया गया की प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह को किस तरह से राजनीति में उतार-चढाव को देखना पडा। जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट फिल्म में सोनिया गांधी का रोल निभा रही हैं तो वहीं राहुल गाँधी के किरदार में अर्जुन माथुर नजर आए। यह फिल्म 11 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम