न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बॉलीवुड के नए पोस्टरबॉय बने विक्की कौशल, बोले - 'अच्छा निर्देशक मिल जाये तो...'

विविधतापूर्ण किरदार करने के चलते वह एक तरह से बॉलीवुड के नए पोस्टरबॉय बन गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 16 Aug 2018 9:18:27

बॉलीवुड के नए पोस्टरबॉय बने विक्की कौशल, बोले - 'अच्छा निर्देशक मिल जाये तो...'

'राजी' और 'संजू' जैसी फिल्मों में विविधतापूर्ण किरदारों को बखूबी निभाने वाले अभिनेता विक्की कौशल का कहना है कि किसी भी किरदार को अच्छे से निभाने के लिए अगर अभिनेता को अच्छे निर्देशक का साथ मिल जाए तो उसे आधी मेहनत ही करनी पड़ती है। चाहे फिल्म 'राजी' में पत्नी को बेहद प्यार करने वाले एक पति का किरदार हो, या 'संजू' में मनमौजी गुजराती या 'लव पर स्क्वायर फुट' में एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का किरदार निभाना हो, अपने बेहतरीन अभिनय से विक्की ने दर्शकों और समीक्षकों को हमेशा प्रभावित किया है।

विविधतापूर्ण किरदार करने के चलते वह एक तरह से बॉलीवुड के नए पोस्टरबॉय बन गए हैं। विक्की ने 'इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न' (आईएफएफएम) के दौरान बताया, "जब आप एक अच्छे निर्देशक के साथ काम करते हैं तो एक अभिनेता का काम आधा रह जाता है। आप अपने किरदार को पूरी शिद्दत के साथ निभाने की कोशिश करते हैं। मैं सीख रहा हूं, देखते हैं कि यह सफर कहां तक जाता है।"

आईएफएफएम में विक्की ने फिल्म 'संजू' में कमली का किरदार निभाने के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का किरदार जाता। इस फिल्म से विक्की के प्रशंसकों का संख्या काफी बढ़ी है और मेलबर्न में इसकी झलक देखने को मिली।

अभिनेता ने कहा कि वह खुश है कि उन्हें इस तरह की फिल्में मिल रही है और लोगों का प्यार मिल रहा है। हर फिल्म के साथ उनका आत्मविश्वास बढ़ रहा है।

विक्की की झोली में दिलचस्प फिल्में जैसे 'उड़ी' और करण जौहर की फिल्म 'तख्त' हैं। 'उड़ी' की कहानी 2016 में भारतीय सेना द्वारा किए गए सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। अभिनेता की आगामी फिल्म 'मनमर्जियां' पहले ही अपने ट्रेलर से दर्शकों का दिल जीत चुकी है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आरुषि केस जैसा मोड़ लेगा लोहगढ़ मर्डर केस? सिया-चेतन को मिल सकता है बड़ा कानूनी फायदा

न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय से बोले पीएम मोदी, कहा- 'परंपराओं को संजोते हुए आधुनिक भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है'

क्या सच में पेट्रोल में गन्ने का रस मिलाया जा रहा है? E20 पेट्रोल को लेकर फैली 20 बड़ी गलतफहमियों की पूरी सच्चाई

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी स्पीडबोट हादसे का शिकार, 36 लोग थे सवार; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा को टिकट नहीं मिलने पर फूटा समर्थकों का गुस्सा, ग्वालियर-झांसी हाईवे पर जाम, जिला कार्यकारिणी ने दिया सामूहिक इस्तीफा

अयोध्या: 200 चांदी की ईंटों के विवाद पर राम मंदिर ट्रस्ट के जवाब से संतुष्ट हुआ सिंधी समाज, सामूहिक दर्शन की रखी मांग

8 महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या, गर्भ में पल रहे जुड़वां बच्चों की भी गई जान; प्रेम विवाह के एक साल बाद वारदात

टीवी एक्टर रोहित चंदेल पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, पुलिस ने किया गिरफ्तार

चांदी ने लगाई लंबी छलांग, एक दिन में 5,000 रुपये महंगी हुई; सोने के दाम भी चढ़े, जानिए ताजा भाव

'कुपवाड़ा से कठुआ तक हर कब्रिस्तान में पाकिस्तानी दफन हैं...', हिजबुल के डिप्टी कमांडर का वीडियो वायरल, कैमरे पर किया बड़ा दावा

ऑस्ट्रेलिया में होटल का किराया कितना होता है? जानिए 7 दिन रुकने का पूरा बजट और पैसे बचाने के आसान तरीके

फ्लाइट से गोवा की सैर! 4-स्टार होटल, नाश्ता-डिनर और घूमने का पूरा इंतजाम, IRCTC का खास पैकेज

सफर में बार-बार टॉयलेट जाने से बचना है? निकलने से पहले अपनाएं ये 5 आसान टिप्स

प्राकृतिक खूबसूरती से भरपूर हैं पाकिस्तान की ये जगहें, हर साल बड़ी संख्या में पहुंचते हैं विदेशी पर्यटक