न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

सॉलिड रहा वरुण-अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' का पहला हफ्ता, कमाये इतने करोड़

8.30 करोड़ की ओपनिंग देने वाली इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 62.50 करोड़ रुपये का कुल बिजनेस कर लिया है

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 05 Oct 2018 4:52:17

सॉलिड रहा वरुण-अनुष्का की फिल्म 'सुई धागा' का पहला हफ्ता, कमाये इतने करोड़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Narendra Modi के 'मेड इन इंडिया' कैम्पेन पर आधारित वरुण धवन Varun Dhawan और अनुष्का Anushka Sharma की फिल्म Sui Dhaaga का पहला हफ्ता बड़ा शानदार रहा है। 8.30 करोड़ की ओपनिंग देने वाली इस फिल्म ने अपने पहले हफ्ते में 62.50 करोड़ रुपये का कुल बिजनेस कर लिया है। गुरुवार को फिल्म ने करीब 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया है . फिल्म के बिजनेस को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि मौजी और ममता का जादू आॅडियंस पर चल ​पड़ा है।

फिल्म के बिजनेस को लेकर ट्वीट करते हुए फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने लिखा- 'सुई धागा के लिए पहला हफ्ता सॉलिड रहा है। पहले दिन से पांचवे दिन तक फिल्म स्ट्रांग ट्रेंडिंग की गवाह रही है, लेकिन छठवें और सातवें दिन फिल्म की कमाई में गिरावट भी दिखी। वीकेंड 2 काफी नाजुक है। फिल्म ने शुक्रवार को 8.30 करोड़, शनिवार को 12.25 करोड़, रविवार को 16.05 करोड़, सोमवार को 7 करोड़, मंगलवार को 11.75 करोड़, बुधवार को 3.80 करोड़ और गुरुवार को 3.35 करोड़ का कलेक्शन किया। टोटल कलेक्शन 62.50 करोड़।' बता दे, फिल्म का बजट 30 करोड़ रुपये है।

bollywood,varun dhawan,anushka sharma,sui dhaaga,sui dhaaga movie,sui dhaaga box office report,sui dhaaga box office collection

फिल्म अनुमान के मुताबिक अपने पहले वीकेंड पर ही शानदार कलेक्शन करने में कामयाब रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि दूसरे हफ्ते में फिल्म 100 करोड़ के मार्क को छू पाती है या फिर नहीं। कुल मिलाकर देखें तो वरुण और अनुष्का की इस फिल्म पर आॅडियंस प्यार लुटा रही है।

अगर 'सुई धागा' जैसी फिल्म को सराहा ना जाता तो मुझे बुरा लगता : अनुष्का

फिल्म को मिली सफलता के बाद अनुष्का ने मीडिया को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि "मुझे बहुत खुशी है कि फिल्म न केवल सफल हुई, बल्कि इसे लोगों का बहुत प्यार भी मिला है और यह हमारे लिए सर्वोपरि है। मुझे हमेशा विश्वास था कि यह फिल्म जनता तक पहुंचेगी। मुझे खुशी है कि वरुण और मेरा प्रयास फिल्म के लिए कारगर रहा और हम 'सुई धागा' जैसी सफल फिल्म का हिस्सा हैं।" अनुष्का का कहना है कि अगर उनकी इस फिल्म या उनके किरदार की सराहना नहीं होती, तो उन्हें बुरा लगता। यश राज फिल्म्स द्वारा निर्मित और शरत कटारिया द्वारा निर्देशित फिल्म उद्यमशीलता की भावना को सराहती है, जिससे देश तेजी से प्रगति की ओर जा सकता है। फिल्म के मुख्य सितारों वरुण और अनुष्का दोनों की सराहना की जा रही है। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि जब मैं इस तरह के अनोखे काम करती हूं या मैं इस तरह की तथाकथित 'जोखिम भरी' भूमिकाएं निभाती हूं और ये अच्छा करती हैं, तो इससे मुझे दर्शकों की पुष्टि मिलती है कि मैं सही फिल्में चुन रही हूं और आगे भी ऐसा ही करती रहूंगी।"

अनुष्का ने कहा, "अगर 'सुई धागा' जैसी फिल्म को सराहा ना जाता तो मुझे बुरा लगता और हैरानी होती।"

bollywood,varun dhawan,anushka sharma,sui dhaaga,sui dhaaga movie,sui dhaaga box office report,sui dhaaga box office collection

बता दें कि 'सुई धागा' के जरिए वरुण धवन और अनुष्का ने पहली दफा साथ में स्क्रीन शेयर की है। दोनों की आॅन स्क्रीन केमिस्ट्री को देखकर तो सभी का यही मानना है कि इस जोड़ी को फिर से साथ में स्क्रीन शेयर करनी चाहिए। खैर, 'सुई धागा' में दोनों नॉन ग्लैमरस किरदारों में नजर आए हैं। 'सुई धागा' के जरिए ही वरुण धवन ने यशराज फिल्म्स के साथ भी अपना डेब्यू किया है। 'सुई धागा' में वरुण धवन ने मौजी नाम के शख्स का किरदार निभाया है, जबकि अनुष्का शर्मा ने मौजी की वाइफ ममता का किरदार निभाया है। फिल्म स्वरोजगार की कहानी बयां करती है। इस फिल्म का निर्देशन शरत कटारिया ने किया है। शरत इससे पहले 'दम लगा के हईसा' जैसी फिल्म का निर्देशन कर चुके हैं।

बता दे, 2012 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले वरुण धवन ने अब तक 11 फिल्मों में काम किया है, 'अक्टूबर (2018)' को छोड़ उनकी सभी फिल्में हिट रही हैं। भले ही 'अक्टूबर' बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा न चला पाई हो, लेकिन फिल्म 'सुई धागा' के जरिए वह उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर दोबारा राज़ किया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
बागेश्वर बाबा के राम-कृष्ण वाले बयान से यूपी में सियासी घमासान, क्या भाजपा के यादव वोट बैंक पर पड़ेगा असर?
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति के बाद चुनाव आयोग का यू-टर्न, Form 6 से अलग हुआ SIR का कॉलम
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
‘आइए हो जाए दो-दो हाथ’, अखिलेश यादव को राजभर की खुली चुनौती, बोले- नेता क्या जो चुनाव से भागे?
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
किसानों को फसल नुकसान की भरपाई, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी; योगी सरकार की नई घोषणाएं
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
अमेरिका में भारतीय मूल के नेताओं का जलवा, तीनों डेमोक्रेटिक चेहरों ने दर्ज की जीत
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
सुहास सुब्रमण्यम कौन हैं? अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में वर्जीनिया से दोबारा जीते, रिपब्लिकन उम्मीदवार को हराया
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
'मेरा भी परिवार बाहर बैठा है', बिग बॉस के नरेटिव पर माही विज ने उठाए सवाल, कहा- 'मैं शो नहीं करूंगी'
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
55 की उम्र में भी फिट और एक्टिव हैं एलन मस्क, जानिए उनका खान-पान और फिटनेस रूटीन
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
गोरखपुर में अवैध खून तस्करी का खुलासा, 100 यूनिट PRBC के साथ मुरादाबाद के दो आरोपी गिरफ्तार
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
Oppo Find X10 Ultra में मिल सकती है 8000mAh बैटरी और 10x ऑप्टिकल जूम, 200MP कैमरे के साथ आएगा प्रीमियम फोन
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
'रामायण' को लेकर आशीष चंचलानी की बड़ी भविष्यवाणी, बोले- भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर होगी फिल्म
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
Honor का नया धमाका! 15,000mAh बैटरी वाले फोन की टेस्टिंग शुरू, एक चार्ज में चलेगा 7 दिन
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल चढ़ाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें पूजा के जरूरी नियम
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल
दूल्हे का दोस्त है या दुश्मन? दुल्हन के सिर पर चला दी स्पार्कल गन, आग लगने का वीडियो वायरल