न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

‘उरी’: 150 करोड़ के आंकड़े को छूने की तैयारी में, वर्ष की पहली BLOCKBUSTER

लेखक निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने अपने सफर के 14 दिन पूरे करने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 3रे सप्ताह में प्रवेश कर लिया है।

Posts by : Geeta | Updated on: Fri, 25 Jan 2019 6:43:29

‘उरी’: 150 करोड़ के आंकड़े को छूने की तैयारी में, वर्ष की पहली BLOCKBUSTER

लेखक निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने अपने सफर के 14 दिन पूरे करने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर 3रे सप्ताह में प्रवेश कर लिया है। यह वर्ष की पहली सौ करोड़ी फिल्म होने के साथ ही पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो गई। अब तक बॉक्स ऑफिस पिर 133.79 करोड़ का कारोबार करने में सफल रही यह फिल्म इस सप्ताह 150 करोड़ के आंकड़ें को पार करने लेगी इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर अब उसे ‘मणिकर्णिका’ से कड़ा मुकाबला करना पड़ रहा है। लेकिन दर्शकों का रूझान अभी भी उरी की तरफ है। 3रे सप्ताह के शुक्रवार को इस फिल्म का अनुमानित कारोबार 3 करोड़ के लगभग माना जा रहा है। गत गुरुवार अर्थात् 14वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.20 करोड़ का कारोबार किया था।

bollywood,uri,uri the surgical strike,uri box office,uri box office collection

शनिवार और रविवार को इस फिल्म के कारोबार में एक बार फिर से उछाल देखने को मिल सकता है। ट्रेड पर नजर रखने वालों का अनुमान है कि शनिवार को यह फिल्म 26 जनवरी के अवसर पर बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 5 से 6 करोड़ का कारोबार करेगी और रविवार को भी इसका अनुमान करीब यही रहेगा। यदि यह फिल्म शनिवार और रविवार को मिलाकर बॉक्स ऑफिस पर 12-13 करोड़ का कारोबार करने में सफल हो जाती है तो यह निश्चित तौर पर 150 करोड़ के आंकड़े को छूने के साथ ही वर्ष की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हो जाएगी।

bollywood,uri,uri the surgical strike,uri box office,uri box office collection

इससे पहले इस फिल्म ने 13 दिन के सफर में 128.59 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली थी। गुरुवार को 14वें दिन भी इसने बॉक्स ऑफिस पर 5.20 करोड़ की कमाई करते हुए स्वयं को 133.79 करोड़ तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त कर ली थी। दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को इसने 7.70 करोड, शनिवार को 13.35 करोड़, रविवार को 17.17 करोड़, सोमवार को 6.82 करोड़, मंगलवार को 6.30 करोड़, बुधवार को 6 करोड़ और गुरुवार को 5.20 करोड़ का कारोबार करते हुए कुल 133.79 करोड़ का कारोबार कर चुकी है।

‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ ने अपने 13वें और 14वें दिन के सफर में गत वर्ष प्रदर्शित हुई ‘राजी’ और ‘स्त्री’ के लाइफ टाइम कारोबार को पीछे छोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली थी। ‘राजी’ भी विक्की कौशल की ही फिल्म थी, जिसमें उनके साथ आलिया भट्ट नजर आई थी। ‘राजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर 123.84 करोड़ का कारोबार करने में सफलता प्राप्त की थी। वहीं ‘स्त्री’ राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर फिल्म थी, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 129.90 करोड़ का कारोबार किया था। इसके बाद अब उसकी नजर आयुष्मान खुराना की ‘बधाई हो’ पर है, जिसने 137.60 करोड़ का कारोबार किया है। इस फिल्म के रिकॉर्ड को भी संभवत: वह शुक्रवार या हद मार कर शनिवार को पीछे छोडऩे में कामयाब हो जाएगी। आज बॉक्स ऑफिस पर मणिकर्णिका और ठाकरे का प्रदर्शन हुआ है जिसके चलते अब ‘उरी’ के कारोबार पर असर पड़ेगा। इसे देखते हुए ही यह संभावना बनती है कि बधाई हो के कारोबार को वह शनिवार को पीछे छोडऩे में कामयाब होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी का बड़ा फैसला, अभिषेक बंटी की जगह नीरज सिन्हा को बनाया उम्मीदवार, प्रशांत किशोर और रेखा गुप्ता से होगा मुकाबला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
डेढ़ साल के मासूम की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को फांसी, 40 दिन में आया कोर्ट का फैसला
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
क्या एनडीए का हिस्सा बनेगी शरद पवार की पार्टी? अटकलों पर सुप्रिया सुले ने दिया साफ जवाब
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
जज की छुट्टी से फिर टली सुनवाई, खान सर की अग्रिम जमानत पर आज भी नहीं आया फैसला; अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को बड़ा झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 महीने की सजा बरकरार रखी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
भाजपा पर ममता बनर्जी का बड़ा हमला, बोलीं- 'मुझे चुप कराना है तो जान से मारना होगा'; बागी नेताओं को भी दी चेतावनी
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बारिश में घर से आ रही सीलन की बदबू? किचन में उबालें ये 5 चीजें, पूरा घर महक उठेगा
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
बांकीपुर में बीजेपी को बड़ा झटका, प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा बंटी ने नामांकन के बाद चुनाव लड़ने से किया इनकार
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
E20 पेट्रोल में 20% इथेनॉल मिलने के बाद भी कीमत क्यों नहीं घटी? सरकार ने बताई पूरी वजह
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 14 दिनों में निकाली पूरी लागत, अब बॉक्स ऑफिस पर करेगी मुनाफे की कमाई
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा सड़क हादसा, जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर कार दीवार से टकराई; 5 श्रद्धालु घायल
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
हेयर फॉल से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 5 सुपरफूड्स, बाल बनेंगे मजबूत, घने और चमकदार
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
मानसून में बाल क्यों हो जाते हैं बेहद फ्रीजी और कमजोर? जानिए वजह और उनकी सही देखभाल के आसान तरीके
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम
12% से अधिक अल्कोहल वाली दवाएं अब डॉक्टर की पर्ची पर ही मिलेंगी, केंद्र सरकार ने लागू किया नया नियम